34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

एनएमडीसी का ‘समर कैंप’ — बस्तर के बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण

Must read

दंतेवाड़ा के 17 गांवों में शुरू हुई अनूठी पहल।

बस्तरन्यूज/छत्तीसगढ़ – 24/05/2026

जनजातीय समुदायों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एनएमडीसी ने 20 मई से 15 जून 2026 तक दंतेवाड़ा जिले के 17 गांवों में ‘समर कैंप’ ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया है। इस पहल के तहत गर्मी की छुट्टियों में लगभग 1700 बच्चों को अनुभवात्मक शिक्षण, रचनात्मकता और खेलकूद से जोड़ा जा रहा है।वर्तमान में, एनएमडीसी समर कैंप में प्रत्येक गांव से प्रतिदिन 30 से 40 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

सीखना, खेलना, खिलना — हर दिन तीन से चार घंटे का जादू
शिविर में बच्चे प्रतिदिन पठन-पाठन, क्राफ्टवर्क और संगीत कार्यशालाओं में भाग लेते हैं। इसके बाद फ्रिसबी, कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों का आनंद लेते हैं और अंत में स्वास्थ्यवर्धक स्वल्पाहार के साथ दिन का समापन होता है। वर्तमान में प्रत्येक गांव से प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे उपस्थित हो रहे हैं।

‘वोस्का’ के साथ मिलकर बन रहा बेहतर कल
शिक्षा और सामुदायिक विकास में कार्यरत संस्था वोस्का (WOSCA) के सहयोग से यह शिविर बस्तर की अगली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित और उत्साहजनक वातावरण तैयार कर रहा है। जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में रचनात्मक शिक्षण के अवसर सीमित हैं, वहाँ एनएमडीसी की यह पहल बच्चों की क्षमता और आकांक्षाओं में जमीनी स्तर पर निवेश कर रही है।

समुदाय का उत्साह — परिवारों की बढ़ती भागीदारी
बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय हितधारकों की ओर से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
जिन गांवों में समर कैंप शुरू किए गए हैं, वहां बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय हितधारकों (stakeholders) की ओर से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है और सामुदायिक भागीदारी निरंतर  बढ़ रही है।

एनएमडीसी आने वाले हफ्तों में इस पहल का और विस्तार करते हुए समुदाय के सभी सदस्यों को दंतेवाड़ा के बच्चों की इस गर्मी को यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article