24.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026

छत्तीसगढ़ की एक और बेटी का कमाल:दिव्या ने मलेशिया में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Must read

बास्केटबॉल संघ ने भी दिव्या के प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए आने वाले समय में हर खिलाड़ी के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार करने की बात कही।

महासमुंद / छत्तीसगढ़ / 25 सितंबर 2025 –

छत्तीसगढ़ की बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में आयोजित अंडर-16 एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचते हुए भारत को 8 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया। दिव्या ने देश का नाम रोशन किया और इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी के रूप में अपनी जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में भारत ने 8 देशों के साथ मुकाबला करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और विजेता बनी। दिव्या के महासमुंद लौटने पर पूरे शहर में भव्य स्वागत हुआ, जहां लोग गाजे-बाजे, फूल माला, आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका सम्मान करने के लिए उत्सव मनाए।

दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और बास्केटबॉल संघ को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय डटकर मुकाबला करना चाहिए ताकि सफलता हासिल हो सके। उनके पिता ने कहा कि आज उन्हें अपनी बेटी के नाम से जाना जाता है, जो उनके लिए गर्व की बात है।

बास्केटबॉल संघ ने भी दिव्या की उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार करने का आश्वासन दिया। दिव्या रंगारी की यह सफलता छत्तीसगढ़ और भारत के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

यह जीत न केवल दिव्या का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article