‘कॉकटेल 2’ का धमाल, वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस 75 करोड़ पार लेकिन 150 करोड़ी बजट अब भी बड़ी चुनौती
मुंबई फिल्म डेस्क – 23 जून 2026
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमाघरों में एक बार फिर लव ट्राएंगल का जादू लौट आया है।होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुणाल (शाहिद) और दिया (रश्मिका) की कहानी है, जो बचपन के प्रेमी हैं लेकिन शादी से हिचकिचाते हैं।
सिसिली की छुट्टियों में जब इनकी जिंदगी में दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) की एंट्री होती है, तो कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। हालांकि फिल्म को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की राय थोड़ी बंटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपने पैर जमाए हुए है।
वीकेंड का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है, जिससे मेकर्स ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली होगी।रविवार को कलेक्शन में आया उछाल, वर्किंग डेज की परीक्षा बाकी
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को देशभर के करीब 10,462 शोज़ से 17.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शनिवार (16.25 करोड़) के मुकाबले रविवार की कमाई में 9.2% का उछाल देखा गया।
इस शानदार संडे की बदौलत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये (ग्रॉस 57 करोड़ रुपये) पहुंच गया है। वहीं विदेशी बाजारों से मिले 19.25 करोड़ रुपये के ओवरसीज ग्रॉस को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन महज 3 दिनों में 76.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
खबर सूत्रों पर फिल्म का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपये होने के कारण इस शुरुआती कमाई को एक मिला-जुला रिस्पॉन्स ही माना जा रहा है। अपनी भारी-भरकम लागत निकालने और मुनाफे की तरफ बढ़ने के लिए ‘कॉकटेल 2’ को आने वाले वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार) में भी इसी मजबूत रफ्तार को बनाए रखना होगा।
- Advertisement -
- Advertisement -