24.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026

जिले में युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों की कमी दूर, शिक्षा गुणवत्ता में नया आयाम

Must read

बेमेतरा :_ जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो गई है, जिससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। इस पहल से छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और विद्यालयों में शैक्षिक माहौल में सुधार होगा। जिले में अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जिले के सभी शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक विद्यालयों, जिनमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल हैं।
परामर्श के माध्यम से शिक्षकों का पदस्थापन किया गया। यह परामर्श प्रक्रिया प्रातः 9 बजे से स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में संपन्न हुई। जिले के कन्या आश्रम शाला मारो को छोड़ कोई भी विद्यालय अब शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक नहीं है। इस विद्यालय में छात्र संख्या 66 है। आश्रम शाला के प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षकों के स्वीकृत पद टी- संवर्ग के अंतर्गत हैं, जबकि जिले में टी- संवर्ग के सहायक शिक्षक उपलब्ध न होने के कारण यह विद्यालय अभी शिक्षक विहीन बना हुआ है।
इस युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) 2, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) 1, सहायक शिक्षक 249, शिक्षक 56 तथा व्याख्याता 37 सहित कुल 345 शिक्षकों की पदस्थापना की गई।

अतिशेष शिक्षको की काउंसलिंग द्वारा प्रथम पदस्थापना आदेश प्रदान करते मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री टेकचंद अग्रवाल मुख्य एसडीएम प्रकाश भारद्वाज , संयुक्त संचालक शिक्षा, आर एल ठाकुर संयुक्त संचालक शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी डा कमल कपूर बंजारे द्वारा प्रदान किया गया।

✔️ सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक: इस प्रक्रिया से जिले के सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
✔️ शिक्षकों का प्रभावी उपयोग: अतिशेष शिक्षकों का पुनर्विनियोजन कर उनके अनुभव व योग्यताओं का सही उपयोग संभव हो सका है।
✔️ गुणवत्ता में सुधार: विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा तथा बच्चों को अधिक मार्गदर्शन और ध्यान मिलेगा।
✔️ समान अवसर: सभी छात्रों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article