बेमेतरा, 12 नवंबर 2026
लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने में बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: फरार 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को दो स्थायी वारंटियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा और डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में की गई।
फरारी काट रहे दो कौन-कौन पकड़े गए?
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी 2 स्थायी वारंटों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- खुमान दास देशलहरे
पिता – स्व. रामसिंग देशलहरे, उम्र 22 वर्ष
निवासी – देवरबीजा, थाना व जिला बेमेतरा
प्रकरण क्रमांक 334/2021, अपराध क्रमांक 181/2020, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि - कौशल यादव
पिता – भुरवा यादव, उम्र 42 वर्ष
निवासी – मुनरबोड, थाना व जिला बेमेतरा
प्रकरण क्रमांक 1096/2018, अपराध क्रमांक 351/2018, धारा 294, 506 B, 323, 325 भादवि
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में 2 स्थायी वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक कुसुम लाल कोशले, पुरुषोत्तम कुंभकार सहित थाना सिटी कोतवाली एवं देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
