24.1 C
Raipur
Tuesday, August 25, 2026

पुरानी रंजिश में वारदात:घर में घुसकर युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Must read

बेमेतरा छत्तीसगढ़ – 05 जुलाई 2026

विवेचना के दौरान सीन ऑफ क्राइम यूनिट का भी सहयोग लिया गया।

बेमेतरा जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक पर हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टिक सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम कोपेडबरी निवासी मालिक राम साहू ने खम्हरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जुलाई की रात करीब 1.20 बजे उनके पास फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके भाई मनोहर साहू के घर में दो अज्ञात व्यक्ति घुस गए हैं और हॉकी स्टिक से उनके सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया है।

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल मनोहर साहू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पीड़ित की शिकायत पर खम्हरिया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 109 (1), 331(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओंकार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर योगेंद्र चौहान उर्फ बादल और कन्हैया लाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश और निजी विवाद के चलते उन्होंने मनोहर साहू पर हमला किया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टिक और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए।
पुलिस ने इस मामले में योगेंद्र चौहान उर्फ बादल (24 वर्ष) और कन्हैया लाल यादव (33 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोसमंदा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम, के साथ एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों को रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओंकार साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक अशरफी खान, बलदेव निषाद, मुकेश चंद्रवंशी, अनिल सोनकर, महिला आरक्षक सुशीला ध्रुव सहित खम्हरिया थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और आवश्यकतानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article