34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

चोरों ने फिल्मी स्टाइल से जाते-जाते संदेश लिखे “Love You” कांग्रेस दफ्तर के बाथरूम पर चोरों का धावा,

Must read

अंबिकापुर 17/05/2026

अंबिकापुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में हुई एक अजीबोगरीब चोरी ने शहर भर में चर्चा छेड़ दी है। इस बार चोरों ने नकदी, कंप्यूटर या जरूरी दस्तावेजों को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सीधे दफ्तर के बाथरूम को ही निशाना बना डाला।

मीडिया खबर के मुताबिक गांधी चौक स्थित राजीव भवन के अलग-अलग बाथरूमों से करीब 72 नल चोरी कर लिए गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने पूरे आराम और बारीकी से नलों को खोला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वालों को किसी तरह का डर नहीं था।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। चोर जाते-जाते फर्श पर “Love You” लिखकर फरार हो गए। इस हरकत ने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती है।

घटना सामने आने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक मौके पर पहुंचे और उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि शहर में सक्रिय नशेड़ी और असामाजिक तत्व लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह बेअसर नजर आ रही है।

बड़ा सवाल अब यह है कि शहर के बेहद संवेदनशील और वीआईपी माने जाने वाले इलाके में मौजूद राजीव भवन में आखिर बार-बार चोरी कैसे हो रही है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पिछले कुछ समय में यह तीसरी चोरी है, जिससे दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर में अब यह चर्चा तेज है कि आखिर चोर सिर्फ नल क्यों ले गए और “Love You” लिखने के पीछे उनका मकसद क्या था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article