24.3 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

प्रशासन ने कहा जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें

Must read

जन अपील : 77 पेट्रोल पंपों पर ईंधन आपूर्ति सुचारु, जरूरत से अधिक संग्रहण से बचने की अपील।

बेमेतरा, 19 मई 2026

जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और सभी प्रमुख ऑयल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के सेल्स अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी 77 पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है और किसी प्रकार की व्यापक कमी की स्थिति नहीं है।जानकारी के अनुसार जिले में संचालित 77 पेट्रोल पंपों में IOCL के 34, BPCL के 19 तथा HPCL के 24 पेट्रोल पंप शामिल हैं। इनमें से लगभग 12 पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से ईंधन की कमी की स्थिति बनी हुई है, लेकिन संबंधित तेल कंपनियों द्वारा वहां शीघ्र आपूर्ति पहुंचाई जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति अस्थायी है तथा जिले में कुल मिलाकर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।प्रशासन ने बताया कि हाल के दिनों में ईंधन की कमी संबंधी अफवाहों के चलते कई लोग आवश्यकता से अधिक पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

कुछ लोग जरीकेन, बोतल एवं अन्य डिब्बों में भी ईंधन संग्रहित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ एवं दबाव की स्थिति बन रही है। सुरक्षा कारणों से तेल कंपनियों द्वारा जरीकेन, बोतल अथवा अन्य खुले कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे संयम बनाए रखें, अफवाहों से बचें तथा अनावश्यक संग्रहण न करें, ताकि जिले में सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध होता रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article