पुराने शिक्षकों को TET से छूट की मांग, राज्य कर्मचारी संघ ने PM के नाम दिया ज्ञापन
रायपुर -20 अगस्त 2026
भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी संगठन एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ से संबंध राज्य कर्मचारी संघ छ. ग.द्वारा प्रधानमंत्री ,भारत सरकार के नाम पर लोकसभा सांसद एवं राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौपा।
प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि,
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त रखने की मांग को लेकर प्रदेश के सांसदों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा लोकसभा सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल और संतोष पांडेय से अलग-अलग भेंट कर अपनी बात रखी।
ज्ञापन में कहा गया है कि 2010 से पहले के नियमों के तहत नियुक्त हजारों शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। अब उन पर बाद के नियम लागू करना न्यायसंगत नहीं है। इससे उनकी वरिष्ठता, पदोन्नति, वेतन और पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है।
संघ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस विषय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर पुराने शिक्षकों के सभी वैधानिक सेवा अधिकारों को सुरक्षित रखा जाए।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार चेलक, महामंत्री बोधी राम निषाद, मनोहर चंदेल, श्रीमती लता दीक्षित, वीरेंद्र देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। सांसदों ने मामले को गंभीरता से सुनकर उचित पहल का आश्वासन दिया है।
- Advertisement -
- Advertisement -