कवर्धा को मिली करोड़ों की बड़ी सौगात! डिप्टी सीएम के ऐलान से बदलेगा शहर का भविष्य।छत्रपति शिवाजी महाराज के दिव्य/भव्य प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम में विजय शर्मा।
कवर्धा, 19 फरवरी 2026।
साजि चतुरंग बीररंग में तुरंग चढ़ि, सरजा सिवाजी जंग जीतन चलत है! कवि भूषण के इन ओजस्वी पंक्तियों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार की शाम शिवाजी चौक के अनावरण की शुरुआत की। गायत्री मंदिर, जनपद ऑफिस, पार्क और सिग्नल चौक के निकट यह भव्य स्थल अब छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल मूर्ति से सुशोभित है।
वीर भाषा में जनता को संबोधित
डिप्टी सीएम ने कहा, “शिवाजी जब युद्धभूमि में उतरते थे, कवि भूषण उनके संग रहा करते थे। आज भी ये पंक्तियां नौजवानों में जोश भरती हैं!” उन्होंने कवर्धा की जनता को ओजस्वी शब्दों में ललकारा—यह मूर्ति नौजवानों की प्रेरणा बनेगी, आत_तायियों को भगाने का संकल्प लेगी। विजय शर्मा ने विवेकानंद, सहस्त्रबाहु, बजरंगबली की मूर्तियां स्थापित करने का वचन दोहराया—संत कबीर चौक (20 लाख स्वीकृत), गाडगे बाबा चौक, करपात्री जी चौक के फंड तय। सियान सदन और चौपाटी का निर्माण शीघ्र!
शिवाजी की गाथा गाई: टैंक की मांग!
शिवाजी को कुशल योद्धा, गणराज्य उद्घोषक बताते हुए शर्मा ने कहा, “गौ-हत्या करने वाले अफजल खान हों या औरंगजेब—सभी उनके नाम से कांपते थे!” आर्मी को पत्र लिखा—शिवाजी प्रतिमा के सामने वास्तविक युद्धक टैंक लगेगा। विलंब पर माफी मांगते हुए बोले, “गांवों में शिकायतें सुनता रहा, अंतिम कागज तक खड़ा रहा!”
अतिथियों का वीर अभिनंदन
दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “शिवाजी ने आक्रांताओं को जूतों से मसला, हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी। सनातन धर्म की पावन धरा कवर्धा में यह जयंती ऐतिहासिक!” नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित। यह चौक भविष्य का गवाह बनेगा—वीर शिवाजी अमर रहे कवर्धा धर्म नगरी अमर रहे!


