मुख्यधारा में लौटे 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ से ज्यादा की मदद, सरकार की पुनर्वास नीति से बदलेगी जिंदगी
रायपुर- 5 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की दिशा में बड़ी पहल। बीजापुर जिले में हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले 95 नक्सलियों को राज्य सरकार ने 1 करोड़ 40 लाख 86 हजार 700 रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की है।
यह राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बनाई गई नक्सलवादी आत्मसमर्पण / पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत दी जा रही है। वन मंत्री और बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर कलेक्टर विश्वदीप ने इस राशि के आहरण और वितरण की स्वीकृति दे दी है।
सरकार का कहना है कि यह मदद इसलिए है ताकि आत्मसमर्पण करने वाले लोग हथियारों की दुनिया छोड़कर सम्मान के साथ नया जीवन शुरू कर सकें। उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर दिए जाएंगे।
राज्य सरकार की यह पुनर्वास नीति बस्तर अंचल में शांति लौटाने और नक्सल प्रभावित परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
पुनर्वास नीति के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापना का अवसर मिल रहा है, जिससे बस्तर अंचल में शांति और विकास को नई गति मिल रही है।
- Advertisement -
- Advertisement -