25.4 C
Raipur
Friday, July 17, 2026

25 जुलाई को छत्तीसगढ़ की पंचायतों में गूंजेगा जल संरक्षण का शंखनाद

Must read


बेमेतरा/छत्तीसगढ़-16 जुलाई 2026

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगा मुख्य जोर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला पंचायत बेमेतरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती प्रेमलता पद्माकर ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता उसके जमीनी क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर टिकी होती है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि गांवों में टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पंचायत अमला, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक विकास की गति अधूरी रहेगी।

ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेमेतरा जिले ने एक बड़ी पहल की है। जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आगामी 25 जुलाई को होने वाले ‘जल संरक्षण महाअभियान’ को जमीनी स्तर पर एक जन-आंदोलन का रूप देना है।

हर घर ‘सोक पिट’: गिरते भू-जल स्तर को थामने की अनूठी मुहिम

मंच से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आगामी 25 जुलाई को पूरे जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि इस मानसून सीजन में हर घर में सोक पिट (Soak Pit) के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।

यह तकनीक न केवल वर्षा जल को सहेजकर भू-जल स्तर को ऊपर उठाएगी, बल्कि गांवों को कीचड़ और गंदगी से मुक्त कर एक स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश तैयार करने में मददगार साबित होगी।

समय-सीमा में पूरे होंगे विकास कार्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ नवीन कुमार ने सभी सरपंचों को अनुशासन और समयबद्धता का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी’ के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर और उच्च मानकों के साथ पूरा करना अनिवार्य है।

वहीं, कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी मार्गदर्शक श्री संदीप वारे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को योजना के तकनीकी पहलुओं, ऑनलाइन एंट्री और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की बारीकियों से अवगत कराया।

इस प्रशिक्षण के अंत में नवागढ़ विकासखंड के सभी सरपंचों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे 25 जुलाई को अपने-अपने गांवों में जल संरक्षण महाअभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article