सप्ताहभर चलेंगे निशुल्क जागरूकता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जा रही

Must read

बेमेतरा,09/ नवम्बर 2026

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा जिलेभर में सप्ताहभर विधिक जागरूकता कार्यक्रम और विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों तक न्याय की पहुंच बढ़ाना तथा उन्हें अपने कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देना है।

गांव-गांव तक चलाया जाएगा अभियान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरोज नंद दास के मार्गदर्शन में सचिव स्वर्णलता ओम यादव के निर्देशन में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न संस्थानों में आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्जनों, श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विषय जो शामिल हुआ
शिविरों में निःशुल्क विधिक सहायता, नेशनल लोक अदालत, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह निषेध, बाल संरक्षण, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, नशामुक्ति, वरिष्जनों और श्रमिकों के अधिकारों के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

साजा तहसील के विभिन्न गांवों में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रेस न्यूज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article