24.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026

नौकरी लगाने का झांसा देकर 8.38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Must read

बेमेतरा -05 अक्टूबर 2026

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस ने अवैध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना साजा क्षेत्र का है। ग्राम बोतका निवासी खेमन लाल वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी शैलेन्द्र पात्रे ने मंत्रालय, रायपुर में वाहन चालक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 1 लाख रुपये, उसके फुफेरे भाई यशवंत वर्मा से 3 लाख 88 हजार रुपये और ग्राम लालपुर निवासी धर्मेन्द्र वर्मा से 3 लाख 50 हजार रुपये लिए। आरोपी ने कुल 8 लाख 38 हजार रुपये लेने के बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र पात्रे, उम्र 36 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है, तथा 500 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, उप निरीक्षक असीम किर्तनिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंचल पांडेय सहित थाना साजा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article