32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

कृषि समाचार:एमएसपी पर दलहन–तिलहन की खरीदी जारी

Must read

किसानों से अपील – समय से पहले पंजीयन कराकर अपनी फसल बेचें

बेमेतरा, 26 मार्च 2026

जिले में सरकार की योजना के तहत दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर लगातार चल रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

उप संचालक मोरध्वज डडसेना ने बताया कि
अरहर (तुअर) और सरसों की खरीदी 15 मई 2026 तक होगी।चना और मसूर की खरीदी 30 मई 2026 तक की जाएगी ।इसलिए किसानों से कहा गया है कि वे तय समय से पहले अपनी फसल बेच लें, ताकि MSP का पूरा फायदा मिल सके।

अब तक जिले में करीब 534 क्विंटल दलहन और तिलहन की खरीदी हो चुकी है। खरीदी का काम जिले की 9 सेवा सहकारी समितियों के जरिए किया जा रहा है, जहां तौल, जांच और भुगतान की पूरी व्यवस्था है।

खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए _तौल मशीन_बारदाना
_पीने का पानी_छाया और बैठने की सुविधा जैसी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो।

इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए_ऑनलाइन पंजीयन_आधार से सत्यापन और पैसे सीधे बैंक खाते में देने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पंजीयन कराएं और अपनी फसल सिर्फ अधिकृत खरीदी केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें सही दाम मिल सके।
सरकार की इस योजना का मकसद किसानों की आय बढ़ाना है, इसलिए सभी किसान इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article