नई दिल्ली, 26 मार्च 2026 (डिजिटल डेस्क)
वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रभावशाली ग्लोबल लीडर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका, कूटनीतिक संतुलन और नेतृत्व क्षमता ने भारत की छवि को नई ऊंचाई दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी सर्वे फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के अनुसार 68% की अप्रूवल रेटिंग के साथ लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।
इसी बीच चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर प्रधानमंत्री ने मां महागौरी की आराधना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने मां के दिव्य चरणों में प्रणाम करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया—
“श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम! उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।”
प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब देश और दुनिया में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों का जुड़ाव और भी मजबूत होता नजर आ रहा है। उनके इस संदेश को देशभर में श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।


