रायपुर। राजधानी रायपुर में जल्द ही पंजाब की संस्कृति, स्वाद और शाही मेहमाननवाज़ी का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में अमृतसर हवेली का ग्रैंड लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत अनुज शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अमृतसर हवेली का उद्घाटन कार्यक्रम शहर के लिए एक खास आकर्षण बनने जा रहा है, जहां पंजाब की पारंपरिक थीम, देसी अंदाज की सजावट, लजीज व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल लोगों को अमृतसर की गलियों का एहसास कराएगा। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति, समाजसेवी, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रहेगी।
अमृतसर हवेली अपने ऑथेंटिक पंजाबी फूड, तंदूरी व्यंजन, पंजाबी थाली, लस्सी, स्पेशल डिश और फैमिली डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाएगी। यहां आने वाले मेहमानों को न केवल स्वाद बल्कि पंजाब की परंपरा, संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का शानदार अनुभव मिलेगा।
मुख्य अतिथि पद्मश्री अनुज शर्मा जी की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी खास बनाएगी। उनके आगमन से कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का माहौल रहेगा।

अमृतसर हवेली प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य रायपुर के लोगों को एक प्रीमियम पंजाबी फूड डेस्टिनेशन देना है, जहां परिवार और मित्रों के साथ लोग यादगार समय बिता सकें।
ग्रैंड लॉन्च के दौरान विशेष मीडिया कवरेज, लाइव म्यूजिक, स्पेशल ऑफर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


