न्यूज 25 मई 2026
पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, देश की जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह देश भर में तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में औसतन ₹2.80 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया। पिछले मात्र 10 दिनों के भीतर यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसके बाद देश के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं।
10 दिनों में ₹7.50 तक की वृद्धि
15 मई से तेल की कीमतों में संशोधन का सिलसिला दोबारा शुरू होने के बाद से अब तक ईंधन के दामों में कुल मिलाकर करीब ₹7.50 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। सोमवार की ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में माल ढुलाई महंगी होने की आशंका बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में फल, सब्जी और रोजमर्रा के राशन की कीमतों पर पड़ेगा।
विपक्ष का सरकार पर हमला, जनता में आक्रोश
ईंधन की कीमतों में लगातार हो रहे इस इजाफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है। वहीं आम नागरिकों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों का कहना है कि एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ महंगाई की इस दोहरी मार ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी (50% से अधिक) और सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पिछले घाटे की भरपाई के कारण ये दाम बढ़ रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की ऊँची कीमत (लगभग $98-$99 प्रति बैरल) और रुपये की कमजोरी, साथ ही तेल कंपनियों का घाटा प्रमुख कारण हैं।


