24.3 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

सीजेपी का धरना प्रदर्शन जारी,एक वायरल वीडियो में विमान यात्री की अपील

Must read

डिजिटल डेस्क/दिल्ली —21/07/2026

आज सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) को कुछ लोग, खासकर एकपक्षीय विचार रखने वाले लोग, हास्यास्पद नज़रों से देख रहे हैं और उसका मज़ाक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो सरासर नाइंसाफी है। यह कॉकरोच कहाँ से पैदा हुआ, इसमें युवाओं की भीड़ का जमावड़ा क्यों हो रहा है, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

युवाओं पर हँसना ठीक नहीं है। यह किसी खराब सिस्टम के खिलाफ एक प्रदर्शन है, न कि सरकार के खिलाफ या देश के खिलाफ। युवा आवाज़ नहीं उठाएगा तो समाज और खराब सिस्टम में सुधार कैसे आएगा?

उड़ने को बेताब अभी, घायल हुआ परिन्दा है
संसद मार्च और मुद्दा_सीजेपी समर्थकों ने जंतर-मंतर से ‘चलो संसद’ मार्च निकाला, जो पिछले 14 वर्षों में संसद के दरवाजे तक पहुंचने वाला सबसे बड़ा प्रदर्शन बन गया।

जेपी और अन्ना हजारे का आंदोलन
एक नजर हम देखें तो पूर्व के दो आंदोलनों की शुरुआत आम लोगों, छात्रों और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी और बाद में इन्हें गैर-राजनीतिक सामाजिक नेताओं (जैसे जेपी और अन्ना हजारे) का नेतृत्व मिला।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना प्रदर्शन 20 जुलाई को जंतर‑मंतर से हटाने के प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद जारी रहा, जब रात करीब 11 बजे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सैकड़ों समर्थक वापस आकर टूटे हुए मंच को फिर से सजा कर धरने पर बैठ गए।

कल के दिन आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बल के बीच हाथापाई और टकराव की घटनाएँ हुईं, पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का उपयोग किया तथा सुरक्षा कारणों से संसद के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया।

झड़पों में दर्ज रिपोर्टों के मुताबिक कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई और NEET पेपर लीक जैसी अनियमितताओं से प्रभावित परीक्षार्थियों के परिवारों को 1‑1 करोड़ रुपये मुआवजा।

खबरों पर देखें तो पार्टी ने कहा है कि इन मांगों को लिखित रूप में स्वीकार न किया जाने तक उनका संसद मार्च और जंतर‑मंतर पर धरना जारी रहेगा।

हवाओं में तैरती आवाज
धरने के साथ जुड़े एक वायरल वीडियो में एक विमान यात्री भीड़ से अपील करते दिखा, जिसने सोशल मीडिया पर काफी समर्थन और तारीफ बटोरी; हालांकि इस क्लिप और कुछ दावों की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि अब भी बाकी है। राजधानी में स्थिति पर निगरानी तेज रखी गयी है और आगे की कार्रवाई तथा वार्ताओं की खबरें आने की उम्मीद है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article