29.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026

शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Must read

बेमेतरा 15 जुलाई 2026

बेमेतरा में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास सुरक्षा, पोषण, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और छात्र कल्याण को लेकर कड़े निर्देश दिए।

जिले में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने, शैक्षणिक कैलेंडर का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

शिक्षण कार्य में लापरवाही नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही मिड-डे मील और पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।छात्रावासों की समीक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

नशे जैसी बुरी आदतों से बचाव के लिए नियमित काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा छात्रावास अधीक्षकों को प्रतिदिन रात्रि भ्रमण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

कन्या छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने महिला कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नाबालिग वाहन से स्कूल न आएं

वहीं, नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने स्कूल प्रबंधन को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विद्यालय और अभिभावकों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अभिषेक जायसवाल, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तथा छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article