34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

जयंती समारोह :लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा को समर्पित : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Must read

कवर्धा/कबीरधाम 31 मई 2026 (पवन तिवारी)

राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम राम्हेपुर में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और उनके लोककल्याणकारी कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम में पाल-गडरिया समाज के पदाधिकारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल धनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जिलाध्यक्ष भाईराम पाली, मिलू साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने न्यायपूर्ण शासन, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने न केवल मालवा क्षेत्र को समृद्ध बनाया, बल्कि देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कराकर भारतीय आस्था को सशक्त आधार दिया।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई ने धैर्य, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया, जो आज महिला सशक्तिकरण और सुशासन का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, समानता एवं लोककल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश सरकार भी सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article