34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

CJP ” का बढ़ता क्रेज:-सोशल मीडिया से निकलकर अब टी-शर्ट, बैग और मोबाइल कवर तक पहुंचा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

Must read

डिजिटल मीडिया | 23 मई 2026 | वायरल ट्रेंड


सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स से शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब इंटरनेट की सीमाएं तोड़कर मेनस्ट्रीम मीडिया तक पहुंच गई है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर वायरल होने के बाद अब बड़े-बड़े न्यूज चैनल और चर्चित पत्रकार भी इस ट्रेंड को अपने शो और डिबेट में जगह देने लगे हैं।

अब कल ही मैं दुकान में बैठा था ।चर्चा में मशगूल थे की कॉकरोच पार्टी कैसे एक इतना जबरदस्त ट्रेंड पर आ गया है ,तो हम चर्चा कर ही रहे थे कि एक युवा जो 16 ,,17 साल का रहा होगा उसने तपाक से कहा की 16 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं।

युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस ट्रेंड ने ऐसा माहौल बनाया है कि अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सिर्फ एक मीम नहीं, बल्कि इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इसके मीम्स, वीडियो और पोस्ट लाखों बार शेयर किए जा रहे हैं। वहीं अब टी-शर्ट, हैंडबैग और मोबाइल कवर तक पर कॉकरोच प्रिंट दिखाई देने लगा है।

इंटरनेट पर वायरल इस ट्रेंड को लेकर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और न्यूज पोर्टल लगातार खबरें चला रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है और कुछ ही दिनों में इसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि “कॉकरोच हर परिस्थिति में जिंदा रहने वाला जीव है”, इसी प्रतीक को लेकर इसे मजाकिया अंदाज में “जनता पार्टी” का रूप दिया गया। देखते ही देखते यह ट्रेंड इतना बड़ा बन गया कि अब बड़े न्यूज चैनलों पर भी इसकी चर्चा होने लगी है। लोग मजाक में खुद को “कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता” तक बताने लगे हैं।

युवा रील्स और पोस्ट में कॉकरोच प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनकर वीडियो बना रहे हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ थीम वाले मर्चेंडाइज भी बिकने लगे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर शुरू हुआ यह फनी ट्रेंड अब डिजिटल पॉप-कल्चर का नया चेहरा बनता दिखाई दे रहा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के, व्यंग्यात्मक और अलग तरह के कंटेंट तेजी से वायरल होते हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ भी उसी डिजिटल दौर का उदाहरण बन गई है, जहां एक मीम कुछ ही दिनों में राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन जाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article