बेमेतरा, 01 मई 2026 –
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव सहित पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी है।
इस अभियान के तहत 30 अप्रैल 2026 को बिना हेलमेट, तीन सवारी, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, तेज गति, शराब सेवन कर वाहन चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना लाइसेंस एवं दस्तावेज नहीं रखने जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किया गया। इनमें से 04 प्रकरणों में ₹1,400 समन शुल्क वसूला गया तथा 34 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।
थाना-वार कार्रवाई में थाना नांदघाट में 11, थाना दाढ़ी में 08, थाना खम्हरिया में 04, थाना चंदनू में 02, चौकी मारो में 02 एवं यातायात बेमेतरा में 11 चालान किए गए। साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए 40 वाहनों की जांच की गई।
बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


