32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

सही दवा, शुद्ध आहार: बेमेतरा में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू, स्ट्रीट फूड से मेडिकल स्टोर्स तक सख्त निगरानी

Must read

27 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा अभियान, 18 ठेले, 14 जूस-गन्ना दुकानों और 11 कॉस्मेटिक/दवा विक्रेताओं की जांच।

बेमेतरा, 28 अप्रैल 2026(सौरभ पाण्डेय)

जिले में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री व दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में 15 दिवसीय विशेष अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित होगा। अभियान

अभियान तहत शहर में खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता को लेकर सख्ती पर पहले दो दिनों में ही विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर सख्ती
पहले दिन खाद्य प्रकोष्ठ की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार, बस स्टैंड और स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों में संचालित 18 स्ट्रीट फूड ठेलों की जांच की।विक्रेताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने, दस्ताने पहनने, स्वच्छ पानी का उपयोग करने और बासी खाद्य पदार्थों के उपयोग से बचने के साथ ही सभी विक्रेताओं को खाद्य लाइसेंस/पंजीयन अनिवार्य रूप से लेने के लिए कहा गया।

जूस और गन्ना रस दुकानों की जांच

दूसरे दिन 5 जूस सेंटर और 9 गन्ना रस दुकानों का निरीक्षण से कई स्थानों पर मशीनों की सफाई में लापरवाही मिलने पर विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई।

उन्हें स्वच्छ पेयजल, खाद्य ग्रेड बर्फ के उपयोग, दैनिक सफाई और खुले में कटे फल न बेचने के निर्देश, 6 अपंजीकृत विक्रेताओं को तत्काल पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

कॉस्मेटिक व दवा दुकानों में भी जांच

औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने 11 कॉस्मेटिक एवं दवा विक्रेताओं का निरीक्षण किया। शुभम मार्ट, पंजाब ट्रेडर्स और मेमन मार्ट सहित विभिन्न दुकानों में उत्पादों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और लाइसेंस दस्तावेजों की जांच के साथ

विक्रेताओं को एक्सपायरी उत्पाद हटाने और मानक अनुरूप सामग्री ही बेचने के निर्देश दिए गए।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, पैकेज्ड फूड, फल-सब्जी विक्रेताओं और मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें और इस अभियान में सहयोग दें, ताकि जिले में सुरक्षित खाद्य एवं औषधि व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।





- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article