34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन: लालपुर में 20,000 sq ft अवैध कॉम्प्लेक्स ढहाया

Must read

शासकीय जमीन में 9-10 दुकानें और 71 PG कमरे बनाना हौंसले का काम है नगर निगम की मुस्तैद प्रशासन से ही यह धराशाई हुआ है।

रायपुर_1 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर इलाके में नगर निगम ने शासकीय जमीन पर बने अवैध कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर से ढहा दिया। करीब 20,000 वर्गफीट सरकारी जमीन पर बने इस भवन में 9-10 दुकानें चल रही थीं, ऊपरी हिस्से में 71 PG कमरे बने थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन के बाद कार्रवाई शुरू हुई।

निगम अमले ने पूर्व सूचना देकर परिसर खाली कराया। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने बताया कि यह लंबित मामला था, शिकायतों पर जांच में निर्माण अवैध साबित हुआ। बुलडोजर एक्शन से दुकानदार और PG संचालक प्रभावित हुए।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु
लालपुर, क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बहुमंजिला भवन।
हटाए गए हिस्से: 9-10 निजी दुकानें, 71 PG कमरे, कुल 20,000 sq ft।
कारण: अवैध कब्जा, नोटिस के बाद अनुपालन न होने पर बुलडोजर।
सुरक्षा: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात।

आगे का प्लान और जनप्रतिक्रिया
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। शहरभर में इसी तरह सख्ती होगी। स्थानीय लोगों में मिश्रित राय—कुछ ने इसे सराहा, प्रभावितों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

अवैध कब्जा करना आज की समय में सामान्य हो गया है। लेकिन इस पर प्रशासन और नगर निगम पालिका को सख्त होना चाहिए और अवैध निर्माण को तत्काल रूप से हटाने का प्रयास करना चाहिए ।बेमेतरा में भी विभिन्न जगहों में अवैध निर्माण जोर पकड़ा हुआ है देखना है प्रशासन का ध्यान कब जाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article