“एक खबर पढ़ने को मिली जिस पर मुझे लगा कि इसे लोगों तक साझा किया जाए—भारत विश्वगुरु बनकर दुनिया को राह दिखाने चला, लेकिन 49 देश IQ रैंकिंग में आगे हैं।”जनचौपाल36/चौपालसेचौपाटीतक
नई दिल्ली।23।01।2026
वैश्विक IQ रैंकिंग में दक्षिण कोरिया शीर्ष पर है, जहां औसत IQ 106.97 दर्ज किया गया है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस सूची में 50 वें स्थान पर है, औसत IQ 98.44 के साथ।
भारत की स्थिति :_भारत का स्थान टॉप 10 से कोसों दूर है। शिक्षा में रटंत वाद और पोषण की कमी प्रमुख कारण हैं। सुधारों से रैंकिंग बेहतर हो सकती है।
दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों वाले देशों की सूची भारत के लिए एक आईना है, जहां हम 50 वें स्थान पर ठहर गए हैं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि दक्षिण कोरिया शीर्ष पर है, औसत IQ 106.97 के साथ, जबकि भारत का औसत 98.44 ही है।
बुद्धि का वैश्विक मानचित्र यह रैंकिंग शिक्षा, विज्ञान और समस्या-समाधान पर आधारित है। दक्षिण कोरिया, चीन (106.48), जापान (106.30), ईरान (104.80) और ऑस्ट्रेलिया (104.45) जैसे देश इनोवेशन और क्रिटिकल थिंकिंग से आगे हैं यह देश टॉप 5 पर हैं इसके आगे
रूस, सिंगापुर, मंगोलिया, न्यूजीलैंड और वियतनाम टॉप 10 में बाकी स्थान भरते हैं, जहां प्रतिभा पोषण को प्राथमिकता मिली है।
इन देशों में मजबूत शिक्षा प्रणाली और विज्ञान-गणित पर फोकस के कारण ऊंचा IQ दर्ज किया गया है।
इन देशों में अकादमिक उपलब्धियों और इनोवेशन पर जोर दिया जाता है।साइंस, मैथ्स और टेक्नोलॉजी में मजबूत पढ़ाई और कैरेक्टर डेवलपमेंट पर केंद्रित शिक्षा पर ज्यादा ध्यान है।बहुभाषी आबादी और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की अधिकता के साथ क्रिटिकल थिंकिंग पर बल देकर शिक्षा को प्रभावी बनाया जा रहा है।


