बेमेतरा (छत्तीसगढ़) | 24 नवंबर, 2025
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बीती देर रात बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ग्राम कारेगरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और छोटा हाथी (पिकअप) वाहन की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छोटा हाथी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
👉 मृतकों की पहचान और लापरवाही का सवाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी वाहन में सवार चारों लोग पश्चिम बंगाल के निवासी थे और किसी काम से बेमेतरा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की जान चली गई।
_हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी।
_ मौके पर पहुंची टीम ने मुश्किल से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
_गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गंभीर पहलू:
सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर फोन नहीं उठाना एक चिंताजनक विषय बना हुआ है, जो आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे तेज रफ्तार सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के अनुपालन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।


