34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में नया अध्याय – सांसद बृजमोहन ने किया आधुनिक लाउंज का शुभारंभ

Must read

रायपुर, 12 नवंबर

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया गया है। बुधवार को सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एयरपोर्ट परिसर में नव निर्मित आधुनिक लाउंज का शुभारंभ किया।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अब प्रदेश की प्रगतिशील सोच और आधुनिक छवि का प्रतीक बन चुका है। यहां तैयार हुआ यह अत्याधुनिक लाउंज यात्रियों को आराम, सुविधा और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ की बढ़ती पहचान और यात्री-हितैषी दृष्टिकोण को दर्शाती है।”

उन्होंने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस उत्कृष्ट पहल के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में अपनी जगह और अधिक मजबूत करेगा।

इस मौके पर विधायक श्री रिकेश सेन, एयरपोर्ट निदेशक, अधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान लाउंज की नई सुविधाओं का अवलोकन भी किया गया, जिनमें यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, आधुनिक इंटीरियर, रिफ्रेशमेंट ज़ोन और वाई-फाई कनेक्टिविटी शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article