34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू”

Must read

रोहित के बाद कोहली 0 पर आउट, स्टार्क ने झटका विकेट; भारत का लाइव स्कोर 35/3

पर्थ /ऑप्टस स्टेडियम_19/10/2025_मीडिया सूत्र

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू हो चुका है। टॉस सुबह 8:30 बजे हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर है, और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली भी इस मैच में खेल रहे हैं। मैच लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर स्टार्ट हो चुका है और क्रिकेट प्रेमी इसे सीधे देख सकते हैं।

मैच में भारत ने बैटिंग शुरू कर दी है। पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और इस मुकाबले में दोनों टीमों के मजबूत खिलाड़ी शामिल हैं। इस मुकाबले से वनडे सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है, जहां भारत जैसे युवा कप्तान के साथ मैदान में उतर रहा है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर खुद को फॉर्म में साबित किया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया भी एक मजबूत ऑप्शन के रूप में सामने है। मैच का लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

मैच की शुरुआत में भारत ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की, जहां शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय टीम को पहला झटका चौथे ही ओवर में 13 रनों के स्कोर पर लग गया. रोहित शर्मा को जोश हेजलवुड ने दूसरी स्लिप पर मैथ्यू रेनशॉ के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने एक चौके की मदद से 14 गेंदों पर 8 रन बनाए।

सीरीज में क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता काफी है मुकाबला रोमांचक रहने के साथ युवा कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज रोहित-कोहली की प्रदर्शन पर निगाहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article