गाजियाबाद की सनसनी खेज वारदात एक पत्नी ने अपनी आंखों के सामने पति का कटवाया गला…
गाजियाबाद/उत्तरप्रदेश/ 11/10/2025
गाजियाबाद में दो बच्चों की मां द्वारा एक लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए यह कांड रच डाला और रिश्तों का कत्ल किया।
भाई बृजपाल ने योगेश की बीवी और उसके बॉयफ्रेंड आशीष पर हत्या का शक जताते हुए उसने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पूरे प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना का पूरा विवरण
34 वर्षीय योगेश कुमार, मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले थे और साहिबाबाद गांव में पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पूजा के तीन साल से पिलखुआ निवासी आशीष के साथ प्रेम संबंध थे। पूजा आशीष से शादी करना चाहती थी लेकिन योगेश उसे तलाक देने को तैयार नहीं था, जिस कारण दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा था। पूजा ने कई बार योगेश को इससे जुड़ी धमकियां भी दी थी।
हत्या की योजना और वारदात
करीब एक साल से पूजा और आशीष लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। आशीष ने हत्या के लिए अपने परिचित चंद्रपाल को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। 24 सितंबर को पूजा ने बहाने से योगेश को सरस्वती मेडिकल कॉलेज, पिलखुआ बुलाया। वहां पहुंचे योगेश का आशीष से झगड़ा हुआ और मौके पर चंद्रपाल ने पेपर कटर से योगेश की गर्दन पर वार कर दिया। पूजा ने अपने सामने पति का गला कटते हुए देखा। इसके बाद शव को जंगल में छुपा दिया गया और बाइक वहीं छोड़ दी।


