36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Must read

भारत का अगला मैच श्रीलंका के साथ 26 सितंबर 2025 को दुबई में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। यह एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मैच होगा।

हैदराबाद/तेलंगाना, 25 सितम्बर 2025

एशिया कप 2025 के सुपर फोर के चौथे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही भारत इस टूर्नामेंट के 17वें संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

टीम इंडिया अभी तक एशिया कप 2025 में चार मैच खेल चुकी है और चारों में उसे जीत मिली है

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रनों पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 51 गेंदों पर 69 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें छोड़कर बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। परवेज हुसैन ने 21 रनों का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक में भी नहीं पहुंच सके।

भारतीय गेंदबाजी में सबसे सफल रहे कुलदीप यादव, जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के खाते में एक-एक विकेट गया।

इस जीत ने भारत को फाइनल का टिकट दिला दिया है। वहीं श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर हो गई है। अब फाइनल की दूसरी टीम कौन होगी, यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में तय होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article