36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

इंडियन एयर फोर्स : अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Must read

भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पद पर वैकेंसी है।ऑनलाइन(agnipathvayu.cdac.in) आवेदन यहां कर सकते हैं।

लास्ट डेट • 11 मई 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मई 2025
भर्ती रैली की तिथियाँ: 10 जून से 18 जून 2025

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजियन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत 01/2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2025 है।

इस पद के लिए अविवाहित महिला-पुरुष (agnipathvayu.cdac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन रैली भर्ती से होगी। रैली भर्ती 10 से 18 जून 2025 तय की गई है।

योग्यता मानदंड:
आयु सीमा: उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2005 और 2 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
संगीत योग्यता: उम्मीदवारों को संगीत में दक्षता होनी चाहिए और उन्हें किसी एक वाद्य यंत्र को बजाने में सक्षम होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
संगीत वाद्य यंत्र में प्रवीणता परीक्षा
अंग्रेजी लिखित परीक्षा
एफिशिएंसी टेस्ट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन पर होगा।
वेतन और लाभ:
मासिक वेतन: 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक
4 साल की सेवा के बाद 11.71 लाख रुपये का सेवानिधि पैकेज।
25% उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में शामिल किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करें। डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें। फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म भरकर सबमिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article