34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

रायपुर में IPL 2026 का महाउत्सव: 10 और 13 मई को होंगे दो धमाकेदार मैच

Must read

क्रिकेटन्यूज-रायपुर/छत्तीसगढ़ -21/04/2026

BCCI ने IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई (रविवार) को शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई (बुधवार) को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

यानी एक ही स्टेडियम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शाहरुख खान की टीमें आमने-सामने होंगी।रायपुर को पहली बार RCB ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जो छत्तीसगढ़ के फैंस के लिए एक बड़ी सौगात है।

RCB के CEO ने साफ कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार और क्रिकेट संघ से किए गए वादे को निभाना जरूरी था, ताकि फैंस में किसी तरह का भ्रम न फैले। स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गोल्ड और प्लैटिनम सीटों को अपग्रेड किया जाएगा, VIP और प्रीमियम सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मीडिया खबर है इस बार फिजिकल टिकट की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी और स्टेडियम में प्रवेश सिर्फ डिजिटल टिकट के माध्यम से होगा। दर्शक ऑनलाइन बुकिंग के बाद मोबाइल पर क्यूआर कोड वाली डिजिटल टिकट प्राप्त करेंगे।

रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं होगा।टिकट की कीमतें 500 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक रखी गई हैं, जबकि छात्रों के लिए 2000 रुपये की विशेष कैटेगरी भी रखी गई है।

पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ जैसी घटना से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहेगी। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। खासतौर पर विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।






- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article