स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे टी.एस. सिंहदेव
सलधा के सपाद लक्षेश्वर धाम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुआ धार्मिक आयोजन, रवीन्द्र चौबे और आशीष छाबड़ा भी रहे मौजूद।
बेमेतरा -09 सितम्बर 2026
संतों से लिया आशीर्वाद।
बेमेतरा जिले के ग्राम सलधा स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में चल रहे चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव शामिल हुए।
उन्होंने ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे और पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया।
चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान महोत्सव में पहुंचे टी.एस. सिंहदेव, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का लिया आशीर्वाद।
चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान महोत्सव के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और धर्मप्रेमी लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज के श्रीचरणों में भी नमन कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। संतों के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच धर्म, संस्कृति, संस्कार और सेवा के महत्व पर चर्चा हुई।
भारतीय सनातन परंपरा में चातुर्मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस अवधि में संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सलधा स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में आयोजित यह महोत्सव भी श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक साधना का प्रमुख अवसर बना हुआ है।
आयोजन के दौरान संतों और महात्माओं के आशीर्वाद के साथ धर्म, सत्य, सद्भाव, संस्कार और मानव सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से धाम का वातावरण भक्तिमय नजर आया।
- Advertisement -
- Advertisement -