रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के हाथों हुआ छात्र सम्मान
रायपुर – 07 सितंबर 2026
पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम।
विकास उपाध्याय एवं डॉ. विकास पाठक द्वारा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान।
सम्मान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के पालकगण भी रहे विशेष रूप से उपस्थित – डॉ. विकास पाठक।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं मेहनत को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
– हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्ड न. 19, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में छाया पार्षद डॉ. विकास पाठक द्वारा सम्मान समारोह एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम मनाया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में कांग्रेस के पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. विकास पाठक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। सम्मान समारोह में छात्रों के पालकगण भी उपस्थित रहे।
विकास उपाध्याय ने अपने हाथों से दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस सम्मान कार्यक्रम में हर्ष दुबे, खुशी दुबे, श्रद्धा साहू, कुणाल गुप्ता, कृष्णा दुबे, ऋषिता मौर्य, याशू वर्मा, सुनीता साहू, प्रीति साहू, पायल नागवंशी, इच्छा रावड़े, भावना खरोले, निहारिका खरोले, वरदान, जतिन एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।
इसके साथ ही इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में कविता सैन, सुनीता साहू, विजय दुबे, विनोद तिवारी, देवेंद्र साहू, मोहन गुप्ता, साधना एवं वार्ड के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
- Advertisement -
- Advertisement -