21.3 C
Raipur
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 66

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव

लमना में दिखी संस्कृति और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीर

रायपुर – छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते स्वरूप में अब पर्यटक केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे गांवों की मिट्टी की खुशबू, स्थानीय खान-पान, परंपराओं, हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन को करीब से अनुभव करने में भी रुचि ले रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन से पहुंचे पर्यटकों का प्रवास इसी बदलती पर्यटन तस्वीर की जीवंत मिसाल है।

ब्रिटेन से आए श्री फ्रैंक रोजर मार्सटन और श्रीमती जेनिफर मार्गरेट रेनफ्रू मार्सटन का लमना गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पारंपरिक आत्मीयता के साथ तिलक लगाकर तथा ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच स्वागत किया। विदेशी अतिथियों ने भी ग्रामीणों के इस आत्मीय स्वागत का आनंद लिया और स्थानीय लोगों के साथ सहजता से घुल-मिलकर छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति को करीब से महसूस किया।

लमना विलेज स्टे में अतिथियों का अनुभव केवल ठहरने तक सीमित नहीं रहा। उन्हें गांव की गलियों, खेत-खलिहानों, पारंपरिक परिवेश और स्थानीय जीवन से परिचित कराने के लिए ‘विलेज वॉक’ कराया गया। इस दौरान अतिथियों ने ग्रामीणों से संवाद किया, स्थानीय जीवनशैली को समझा और गांव के सहज वातावरण का आनंद लिया। अतिथियों ने ग्रामीण परिवारों, बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय संवाद भी किया।

ग्रामीण हाट बना खास आकर्षण

लमना प्रवास के दौरान स्थानीय ग्रामीण हाट का भ्रमण विदेशी मेहमानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हाट में उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों से बातचीत की तथा मिट्टी के बर्तन, बांस से बने सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, स्थानीय खाद्य सामग्री, सब्जियों और अन्य ग्रामीण उत्पादों को करीब से देखा। ग्रामीण बाजार की चहल-पहल, स्थानीय उत्पादों की विविधता और लोगों के सहज व्यवहार ने अतिथियों को भारतीय गांव के वास्तविक जीवन का अनुभव कराया।  

ग्रामीण जीवन से सीधे जुड़ने का अनुभव

लमना विलेज स्टे की खासियत यह है कि यहां पर्यटक केवल किसी स्थान को देखने नहीं आते, बल्कि स्थानीय जीवन का हिस्सा बनकर उसे महसूस करते हैं। ब्रिटिश अतिथियों ने ग्रामीण परिवेश में समय बिताया, स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत की और पारंपरिक ग्रामीण वातावरण को नजदीक से जाना। गांव की सादगी, प्राकृतिक परिवेश और लोगों की सहज आत्मीयता ने उनके प्रवास को एक अलग तरह का अनुभव दिया।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन पहचान में जुड़ रहा नया अध्याय

छत्तीसगढ़ में पर्यटन अब प्रकृति और दर्शनीय स्थलों से आगे बढ़कर अनुभव आधारित पर्यटन की ओर विस्तार कर रहा है। छत्तीसगढ़ में प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म को पर्यटन अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। इससे स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसरों को जोड़ने वाले पर्यटन मॉडल को महत्व मिल रहा है।

प्रकृति, संस्कृति और ग्रामीण आतिथ्य का संगम है लमना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मैकल पर्वत श्रृंखला, जंगल, जलप्रपात, धार्मिक स्थल और प्राकृतिक पर्यटन की विविध संभावनाएं मौजूद हैं। शिवघाट मनौरा, जलेश्वर धाम, लक्ष्मणधारा, झोजा जलप्रपात और धनपुर सहित अनेक प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल शामिल हैं। लमना विलेज स्टे जैसे ग्रामीण पर्यटन केंद्र पर्यटकों को प्रकृति और स्थानीय जीवन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बस्तर से लमना तक—छत्तीसगढ़ में अनुभव आधारित पर्यटन की बढ़ती तस्वीर

पर्यटक अब केवल पर्यटन स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थानीय जीवन, खान-पान, हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और समुदाय के साथ जुड़ने वाले अनुभवों को भी महत्व दे रहे हैं। होमस्टे और ग्रामीण पर्यटन इस बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी बन रहे हैं।

लमना में ब्रिटेन के पर्यटकों का अनुभव इसी सोच को आगे बढ़ाता दिखाई देता है। यहां विदेशी मेहमानों ने किसी पर्यटन स्थल को दूर से देखने के बजाय गांव के बीच जाकर लोगों से मुलाकात की, ग्रामीण हाट में स्थानीय गतिविधियों को समझा और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन की सहजता को महसूस किया।

विदेशी मेहमानों के लिए यादगार बना छत्तीसगढ़ का अपनापन

लमना प्रवास के दौरान श्री फ्रैंक रोजर मार्सटन और श्रीमती जेनिफर मार्गरेट रेनफ्रू मार्सटन ग्रामीणों के साथ तस्वीरें खिंचवाते, बच्चों से बातचीत करते और स्थानीय परिवारों के साथ समय बिताते नजर आए। वे ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ आत्मीयता से मिले ।

विदेशी पर्यटकों का गांवों तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाएं अब नए क्षेत्रों और नए अनुभवों तक विस्तार पा रही हैं।

ग्रामीण पर्यटन के विस्तार से स्थानीय परिवारों, छोटे व्यवसायों, हस्तशिल्पकारों, ग्रामीण बाजारों, स्थानीय गाइडों और होमस्टे संचालकों के लिए आय एवं रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

लमना में ब्रिटेन के मेहमानों की यह यात्रा छत्तीसगढ़ के उस पर्यटन मॉडल की खूबसूरत झलक है, जहां प्रकृति के साथ संस्कृति, गांव के साथ आतिथ्य और पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। छत्तीसगढ़ की यही सहज, आत्मीय और जीवंत पहचान देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र के समग्र विकास की ऐसी दृष्टि प्रस्तुत की, जिसके केंद्र में समाज का अंतिम व्यक्ति है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाना उनके विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय का उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की दिशा में प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव देश और समाज को प्रेरित करता रहेगा।

खपरगंज पत्थरबाजी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पन्ना में दोस्त के घर से गिरफ्तार

बिलासपुर: खपरगंज इलाके में विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से फरार होकर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले पहुंच गया था। पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चलने के बाद टीम ने पन्ना में दबिश दी और उसे एक दोस्त के घर से पकड़ लिया।

वारदात के बाद छत्तीसगढ़ से भाग गया था आरोपी

खपरगंज में विवाद के बाद पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर के फरार होने के बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों और उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही थीं।जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद बिलासपुर पुलिस की टीम पन्ना पहुंची और उसकी तलाश शुरू की।

दोस्त के घर छिपा था रामसिंह ठाकुर

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पन्ना में अपने एक दोस्त के घर शरण लेकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और रामसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बिलासपुर लाने की कार्रवाई की गई। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

विवाद के बाद इलाके में बन गई थी तनाव की स्थिति

खपरगंज में विवाद बढ़ने के बाद पत्थरबाजी की घटना हुई थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और घटना में शामिल लोगों की पहचान का काम शुरू किया।पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी और अन्य उपलब्ध तथ्यों को जांच का आधार बनाया। इसके जरिए घटना में शामिल संदिग्धों की भूमिका तय करने की कोशिश की जा रही है।

अब पूछताछ में खुलेगा विवाद और पत्थरबाजी का पूरा घटनाक्रम

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दौरान उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी। साथ ही विवाद की शुरुआत कैसे हुई और पत्थरबाजी तक मामला किस तरह पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। इसके अलावा आरोपी के फरार रहने के दौरान उसे किसी तरह की मदद या शरण देने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सकती है।

वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों से जोड़ी जा रही कड़ियां

जांच के दौरान पुलिस उपलब्ध वीडियो फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। इन साक्ष्यों के जरिए घटना से पहले और बाद के घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। मामले में पहले से चिह्नित अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक आरोपी की भूमिका उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट की जाएगी और उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

2 दिन की बारिश में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार फेल–विकास उपाध्याय

रायपुर 25 सितंबर 2026

बारिश में रायपुर का हाल बेहाल, सड़क-नाली पर जलभराव से जनता परेशान; बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप।भारी बारिश में रायपुर का हाल बेहाल हो गया है। सड़कों और नालियों पर जलभराव से जनता को भारी परेशानी हो रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं।

🔴 राजधानी रायपुर में लगातार बारिश से चौक-चौराहों और बस्तियों में जलभराव, लोगों के घरों तक घुसा पानी।कई परिवारों के किचन, बेडरूम और घरों में पानी घुसने से सामान खराब, लोग परेशान और बेहाल।

🔴 BJP सरकार नगर निगम और नगर पालिकाओं में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बारिश से पहले जलभराव रोकने और नालों की सफाई की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई? शहर के कई नाले पानी से लबालब, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

🔴 कांग्रेस का आरोप—ट्रिपल इंजन की सरकार में रायपुर की जनता बारिश में भगवान भरोसे! जनता पूछ रही है—जब महापौर, पार्षद, विधायक और सांसद सभी BJP के हैं, तो बारिश के दो दिन में ही राजधानी की व्यवस्था क्यों चरमरा गई?

कमीशनखोरी के आरोपों की जांच हो, लेकिन सबसे पहले प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।

👉 रायपुर को दावों की नहीं, जमीन पर काम करने वाली व्यवस्था की जरूरत है।

पेट्रोल पंप पर UPI पेमेंट को लेकर बड़ी खबर, 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 5 रुपये के चार्ज का क्या होगा? जानें पूरा मामला

0

पेट्रोल पंप पर UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए चार्ज से जुड़ी तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। 2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लागू होने वाले 5 रुपये के MDR को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स की ओर से राहत की मांग की गई थी, लेकिन फिलहाल इस चार्ज को हटाने या इसमें छूट देने का कोई फैसला नहीं हुआ है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 2000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर लागू MDR को हटाने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में 15 अक्टूबर से पेट्रोल पंपों पर इस व्यवस्था के लागू रहने की बात सामने आई है।

पेट्रोल पंप डीलर्स ने क्यों मांगी चार्ज से छूट

पेट्रोल पंप डीलर्स का कहना है कि उनका मार्जिन पहले से तय रहता है और संचालन से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बड़े UPI लेनदेन पर MDR लगने से उनके खर्च पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

इसी वजह से AIPDA यानी ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों को इस चार्ज से छूट देने की मांग उठाई थी। डीलर्स की दलील है कि पेट्रोल पंपों पर UPI भुगतान का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है और अतिरिक्त शुल्क का असर सीधे उनके कारोबार पर पड़ सकता है।

क्या 15 अक्टूबर से नियम में कोई बदलाव होगा

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के चुनिंदा UPI भुगतानों पर MDR लागू होने की व्यवस्था में पेट्रोल पंपों के लिए कोई विशेष छूट नहीं दी गई है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से 5 रुपये के MDR को खत्म करने या पेट्रोल पंप डीलर्स को इससे छूट देने का कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि फिलहाल मौजूदा व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ है।

सबसे जरूरी बात: 5 रुपये ग्राहक से नहीं लिए जाएंगे

इस पूरे मामले में ग्राहकों के लिए सबसे अहम सवाल यही है कि क्या 2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लगने वाला 5 रुपये का MDR उनसे अलग से वसूला जाएगा।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसका भार ग्राहक पर डालने की व्यवस्था नहीं है। MDR का भुगतान पेट्रोल पंप डीलर्स को करना होगा। यानी ग्राहक से UPI भुगतान के नाम पर अलग से 5 रुपये वसूलने की बात नहीं है।

पेट्रोल भरवाने वालों पर क्या होगा असर

अगर आप पेट्रोल पंप पर 2000 रुपये से अधिक का भुगतान UPI के जरिए करते हैं, तो फिलहाल आपके लिए अलग से 5 रुपये का चार्ज देने की बात नहीं है। दूसरी ओर, पेट्रोल पंप डीलर्स को MDR का खर्च उठाना होगा।

हालांकि, डीलर्स की ओर से चार्ज में छूट की मांग जारी है। यदि सरकार या संबंधित मंत्रालय की ओर से आगे कोई नया फैसला लिया जाता है, तो व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। फिलहाल 5 रुपये के MDR को हटाने का कोई औपचारिक आदेश सामने नहीं आया है।

चांदी के भाव में फिर आया बदलाव, दिल्ली से चेन्नई तक जानें आज 1 किलो सिल्वर का ताजा रेट

0

26 सितंबर 2026 को चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार और रविवार को घरेलू सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण आज कारोबार नहीं हो रहा है। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र के आंकड़े चांदी के मौजूदा रुझान की तस्वीर साफ करते हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। वहीं वायदा बाजार में चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

MCX पर चांदी का भाव कहां पहुंचा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,33,482 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस तरह वायदा बाजार में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली।

बुलियंस के आंकड़ों के मुताबिक चांदी का भाव 2,35,030 रुपये प्रति किलो रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 64.71 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।

इस सप्ताह चांदी कितनी सस्ती हुई

चांदी के निवेशकों के लिए बीता सप्ताह उतार चढ़ाव वाला रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। प्रतिशत के हिसाब से यह कमी करीब 4 फीसदी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों को कच्चे तेल के भाव और डॉलर की चाल से भी सहारा मिला। शुक्रवार को हाजिर चांदी में करीब 1.4 फीसदी की तेजी देखी गई और भाव 64.72 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000
पटना₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
मेरठ₹2,45,000
अयोध्या₹2,45,000
कानपुर₹2,45,000
आगरा₹2,45,000
वाराणसी₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लुधियाना₹2,45,000
इंदौर₹2,45,000
भोपाल₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
वडोदरा₹2,45,000
सूरत₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
नागपुर₹2,45,000
नासिक₹2,45,000
बैंगलोर₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,50,000
अमरावती₹2,45,000
विशाखापत्तनम₹2,50,000
मैसूर₹2,45,000
विजयवाड़ा₹2,50,000
कोयंबटूर₹2,50,000
मंगलौर₹2,45,000
मदुरै₹2,50,000
रायपुर₹2,45,000
हैदराबाद₹2,50,000
राजकोट₹2,45,000
औरंगाबाद₹2,45,000
सोलापुर₹2,45,000
कोल्हापुर₹2,45,000
अमृतसर₹2,45,000
गोवा₹2,45,000
मोहाली₹2,45,000
कोच्चि₹2,50,000
तिरुवनंतपुरम₹2,50,000
त्रिशूर₹2,50,000
कोझिकोड₹2,50,000
कन्नूर₹2,50,000
कोल्लम₹2,50,000
अलाप्पुझा₹2,50,000
कोट्टायम₹2,50,000
पलक्कड़₹2,50,000
मलप्पुरम₹2,50,000
पुदुचेरी₹2,50,000
तिरुपति₹2,50,000
गुंटूर₹2,50,000
नेल्लोर₹2,50,000
काकीनाडा₹2,50,000
वारंगल₹2,50,000
निजामाबाद₹2,50,000
खम्मम₹2,50,000
राउरकेला₹2,50,000
नागरकोइल₹2,50,000
तंजावुर₹2,50,000
तिरुपुर₹2,50,000
तिरुनेलवेली₹2,50,000
त्रिची₹2,50,000
इरोड₹2,50,000
करूर₹2,50,000
कुंभकोणम₹2,50,000
नमक्कल₹2,50,000
धर्मपुरी₹2,50,000
डिंडीगुल₹2,50,000
तूतीकोरिन₹2,50,000
कुड्डालोर₹2,50,000
कांचीपुरम₹2,50,000
कृष्णागिरी₹2,50,000
विल्लुपुरम₹2,50,000
तिरुवन्नामलाई₹2,50,000
होसुर₹2,50,000
कराइकुडी₹2,50,000
रामनाथपुरम₹2,50,000
कन्याकुमारी₹2,50,000
नागपट्टिनम₹2,50,000
विरुधुनगर₹2,50,000
पोलाची₹2,50,000
पलानी₹2,50,000
अरियालूर₹2,50,000
ऊटी₹2,50,000
रामेश्वरम₹2,50,000
शिवगंगा₹2,50,000
तिरुवरुर₹2,50,000
चित्रदुर्ग₹2,45,000
गडग₹2,45,000
बागलकोट₹2,45,000
मंड्या₹2,45,000
भद्रावती₹2,45,000
कोलार₹2,45,000
तुमकुर₹2,45,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी में क्या हुआ

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। बाजार में यह हलचल ऐसे समय देखी गई, जब कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर में कमजोरी ने कीमती धातुओं को कुछ सहारा दिया।

विदेशी बाजार में भी चांदी की कीमत में तेजी दर्ज हुई। हाजिर चांदी करीब 1.4 फीसदी बढ़कर 64.72 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। कारोबारियों के अनुसार, निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला।

खरीदारी से पहले भाव की यह बात जरूर समझें

शहर के अनुसार चांदी के खुदरा भाव में अंतर हो सकता है। ऊपर दिए गए रेट बाजार के उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य स्थानीय शुल्क जुड़ने के कारण अंतिम भुगतान इससे अलग हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार से ताजा भाव की पुष्टि करना जरूरी है।

पंचांग: शनिवार को बन रहा खास संयोग, आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसे उठाएं लाभ

 पंचांग : आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार, के दिन भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि है. इस तिथि के दिन माता लक्ष्मी, सरस्वती और मां पार्वती की पूजा की जाती है. सभी तरह की शुभ कामनाओं की अभिव्यक्ति के लिए यह दिन अच्छा है. यह शुभ समारोह करने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह दिन शुभ माना जाता है.

26 सितंबर का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2083
  2. मास : आश्विन
  3. पक्ष : पूर्णिमा
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : पूर्णिमा
  6. योग : गंड
  7. नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा
  8. करण : विष्टि
  9. चंद्र राशि : कुंभ
  10. सूर्य राशि : कन्या
  11. सूर्योदय : 06:11:00 AM
  12. सूर्यास्त : 06:13:00 PM
  13. चंद्रोदय : 05:58 PM
  14. चंद्रास्त : चन्द्रास्त नहीं
  15. राहुकाल : 09:11 से 10:42
  16. यमगंड : 13:42 से 15:13

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में रहेगा. इस नक्षत्र का विस्तार कुंभ राशि में 20 डिग्री से लेकर 3:20 डिग्री मीन राशि तक है. इसके देवता रुद्र और नक्षत्र स्वामी बृहस्पति है. लड़ाई, छल और संघर्ष या शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने, कीटनाशक छिड़कने, आगजनी, कचरा जलाने, विनाश के कार्य या क्रूरता के कार्यों के लिए ये उपयुक्त नक्षत्र है, लेकिन शुभ कार्यों के लिए ये नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:11 से 10:42 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

मीन राशि: आज एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, निवेश में बरतें सावधानी

 मेष- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है. किसी नए निवेश की योजना बना सकते हैं. शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है. प्रेमी जीवन में भी आपका दिन संतुष्टी से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का अनुभव होगा. सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रियजनों से मतभेद हो सकता है.

वृषभ- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज कोई पुरानी चिंता दूर हो सकेगी. शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. जीवनसाथी के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. व्यवसाय में आपको लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. दोपहर बाद भी किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वित्तीय स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धन लाभ होने की संभावना है.

मिथुन- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव होगा. बाहर जाने या खाने-पीने से परहेज करें. व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. कार्यस्थल पर भी अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा. धन का व्यय अधिक होगा. संतान की चिंता हो सकती है. दोपहर बाद काम में सफलता मिलेगी. टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा. घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

कर्क- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज मन को शांत रखकर ईश्वर का स्मरण करें. एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी. गुस्से को वश में रखें. नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं. ज्यादा धन खर्च होने के कारण मन उदास हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भी कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है. हालांकि दोपहर बाद आप प्रसन्न रहेंगे. आनंद-प्रमोद में दिन व्यतीत होगा. नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें. विदेश से स्वजनों के समाचार प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

सिंह- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे. आप मित्रों और स्नेहीजनों संग खुश रहेंगे. गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा. अपने किसी प्रिय के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर बाद थका हुआ महसूस करेंगे. गुस्सा आपको चिड़चिड़ा बनाएगा. काम में मन नहीं लगेगा. धन की कमी रह सकती है. इस दौरान कार्यस्थल पर भी अतिरिक्त काम आपको मिल सकता है. अधीनस्थों का सहयोग पूरी तरह से नहीं मिलने से आप निराश रह सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

कन्या- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है. काम में सफलता मिलने से आनंदित रहेंगे. आपका यश बढ़ेगा. परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुश और स्वस्थ अनुभव करेंगे. किसी बात पर ज्यादा भावुक ना हो. प्रेम जीवन में धैर्य से काम लेना होगा. दोपहर बाद आपका दिन मनोरंजन में गुजरेगा. व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा. आज आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी. खर्च के साथ आय भी बनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.

तुला- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और अन्य रचनात्मक काम करने में आगे बढ़ेंगे. विचारों में शीघ्र परिवर्तन से एकाग्रता में मुश्किल आएगी. आकस्मिक खर्च के योग हैं. दोपहर बाद किसी काम में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. आज यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन से राहत मिलेगी.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर जिद्दीपन छोड़कर आगे बढ़ें. अनेक समस्याएं हल होंगी. नए वस्त्र और सौंदर्य की चीजें खरीदने में रुचि रहेगी. आर्थिक योजना बनाना सरल होगा. दोपहर बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी. नए काम की शुरुआत अभी आपके हित में नहीं है. व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रेमी की भावना का भी सम्मान करना होगा.

धनु- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर काम समय पर कर पाएंगे. परिजनों संग किसी खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं. मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छे समय का आनंद ले पाएंगे. दोपहर बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे. स्थायी संपत्ति के कागजात साइन करने से पहले आपको बेहद ध्यान रखने की आवश्यकता है.

मकर- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों पर भी धन खर्च होगा. अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा. ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा. दोपहर बाद आप का मन चिंता से मुक्त रहेगा. मित्रों से सार्थक मुलाकात होगी. आज भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा. दोपहर बाद व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीद है, हालांकि आज निवेश को लेकर कोई बड़ी योजना ना बनाएं.

कुंभ- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा. किसी नेगेटिव भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें. शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर बाद आप धार्मिक कामों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी. गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण समय बना रहेगा. धन लाभ होने की संभावना भी है. व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे. कार्यस्थल पर आपको नया काम मिल सकता है.

मीन- चंद्रमा आज 26 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से विघ्न आ सकता है. कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें. दुर्घटना हो सकती है, वाहन बेहद ध्यान से चलाएं. दोपहर बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा. विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपका मन लगा रहेगा. मित्रों से उपहार मिलेंगे. पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टी रहेगी.

SIR और वोटर लिस्ट में बदलाव के खिलाफ विकास उपाध्याय का प्रदर्शन, CEC से इस्तीफे की मांग

रायपुर, 25 सितंबर 2026

SIR, मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस ने रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक से शास्त्री चौक स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया और ज्ञापन सौंपा।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाल में सामने आई उस रिपोर्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से 10 महीनों में आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 लिखित आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात कही गई है।

कांग्रेस का कहना है कि यह स्थिति चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े करती है। पार्टी ने SIR से प्रभावित चुनावों की निष्पक्ष समीक्षा कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

विकास उपाध्याय ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के दिशा-निर्देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शन में श्रीकुमार मेनन और राजेंद्र पप्पू बंजारे सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय जनाधिकार पार्टी ने ACB समूह की कोयला वाशरियों और पावर प्लांट की CBI जांच की उठाई मांग

बिलासपुर, 24 सितंबर 2026

SECL मुख्यालय के सामने धरना।

भारतीय जनाधिकार पार्टी, छत्तीसगढ़ ने ACB समूह की कोयला वाशरियों, ताप विद्युत परियोजनाओं, कोयला परिवहन और रेलवे साइडिंग से जुड़े मामलों की वर्ष 1999 से अब तक जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने इस मांग को लेकर बिलासपुर स्थित SECL मुख्यालय के सामने धरना दिया और ज्ञापन सौंपा।

पार्टी का कहना है कि मामले की जांच केवल एक संस्था तक सीमित न रहकर CBI, उच्चस्तरीय SIT, बहु-विभागीय तकनीकी एवं न्यायिक जांच, वित्तीय व डिजिटल फोरेंसिक ऑडिट और भौतिक सत्यापन के जरिए कराई जानी चाहिए।

पार्टी के संयोजक एवं अध्यक्ष दीपक दुबे ने आरोप लगाया कि कोयले की मात्रा, गुणवत्ता, रिजेक्ट कोल और उसके परिवहन को लेकर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक वाशरी की स्वीकृत क्षमता और वास्तविक उत्पादन का वर्षवार मिलान कराया जाए।
साथ ही कच्चे कोयले से लेकर धुले कोयले, रिजेक्ट, परिवहन, अंतिम भंडारण और उपयोग तक का पूरा रिकॉर्ड जांचा जाए।

पार्टी ने पर्यावरण मंजूरी, क्षमता विस्तार, ग्रामसभा और पेसा प्रावधानों के अनुपालन की भी जांच की मांग की है। इसके अलावा दीपका क्षेत्र में वायु प्रदूषण, धूल, राख, शोर, भूजल, कृषि भूमि और जनस्वास्थ्य पर औद्योगिक गतिविधियों के प्रभाव का स्वतंत्र सर्वे कराने की मांग रखी गई।

पार्टी ने 2015 से अब तक औद्योगिक डीजल, HSD और बायोडीजल की खरीद, भंडारण, परिवहन और उपयोग का रिकॉर्ड जांचने तथा कंपनियों को मिले कर छूट और अन्य सरकारी प्रोत्साहनों की भी जांच की मांग की है।

श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी ने न्यूनतम मजदूरी, PF, ESI, सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, दुर्घटना रिकॉर्ड और ठेका श्रम नियमों के पालन की जांच की मांग रखी। साथ ही SECL, पर्यावरण, खनन, राजस्व, वन, श्रम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की भूमिका और निरीक्षण रिकॉर्ड की जांच की मांग की गई।

पार्टी ने जांच के दौरान तौल कांटा सर्वर, GPS, FASTag, ANPR, CCTV, RFID, OCE/CEMS, ERP/SAP, ईंधन, रेलवे और वित्तीय डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग भी की है।

धरने को INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सेठ और आम आदमी पार्टी के सचिव डॉ. सुनील राज किरण सहित अन्य लोगों ने समर्थन दिया।

समर्थकों ने SECL में कथित अनियमितताओं, CSR कार्यों और भू-विस्थापितों से जुड़े मामलों की जांच की मांग उठाई।

पार्टी ने कहा है कि यदि जांच के लिए CBI/SIT या अन्य जांच दल गठित कर कार्रवाई नहीं की गई तो 2 अक्टूबर को कोरबा कलेक्टर कार्यालय के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।

इसके बाद 22 अक्टूबर से SECL मुख्यालय बिलासपुर के सामने अनिश्चितकालीन धरना और आगे केंद्रीय कोयला मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
नोट: ACB की अपनी वेबसाइट के अनुसार कंपनी की दीपका वाशरी की क्षमता 14 MTPA तक विस्तारित हुई है और कंपनी ने 1999 में SECL के कोरबा कोलफील्ड क्षेत्र में काम शुरू किया था। सरकारी Coal Controller Organisation के रिकॉर्ड में भी ACB की कई वाशरियां दर्ज हैं।