23.1 C
Raipur
Wednesday, October 28, 2026
Home Blog Page 255

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी दलों की तैयारी, 18-19 अगस्त को बैठक संभावित

नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज है। विपक्ष ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार के लिये इंडिया ब्लॉक के नेताओं की होगी बैठक।

नई दिल्ली/मीडिया सूत्र/JANCHOUPAL36.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, 9 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, दस्तावेज़ों की जांच 22 अगस्त और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है।

श्री धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) ने संयुक्त उम्मीदवार तय करने के लिए बैठकों की श्रृंखला शुरू कर दी है। गठबंधन की बैठक 18 और 19 अगस्त को हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सभी विपक्षी दलों से बातचीत कर उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विषय पर मंगलवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और के.सी. वेणुगोपाल के बीच भी चर्चा हुई थी।

बैठक में उम्मीदवार चयन, चुनावी रणनीति और प्रचार की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है।


जनजागरूकता :_ ‘मोबाइल गेम से आज़ादी’ मुहिम — पंचायत का अनोखा कदम

मोबाइल गेम खेलने से कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं, आंखों पर असर, नींद में खलल, सामाजिक अलगाव, और आक्रामकता जैसी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं?

14 अगस्त 2025
राजनांदगांव/छत्तीसगढ़
JANCHOUPAL 36_

बच्चों में मोबाइल गेम की लत से बढ़ते मानसिक और शैक्षणिक नुकसान को देखते हुए, छुरिया ब्लॉक की गहिराभेड़ी ग्राम पंचायत ने एक साहसिक और अनूठा फैसला लिया है।

पंचायत ने तय किया है कि यदि गांव में कोई बच्चा PUBG या Free Fire जैसे ऑनलाइन गेम खेलते हुए पकड़ा गया, तो उसके पालकों से 5,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।

सूचना देने वाले को इनाम

पंचायत ने जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना देने वालों के लिए भी प्रोत्साहन रखा है। किसी बच्चे को इन गेम्स में लिप्त पाकर जानकारी देने वाले को 1,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए गांव के कोतवाल द्वारा बाकायदा मुनादी कराई गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, महीने में तीन बार इस नियम की घोषणा की जाती है। हालांकि अब तक एक भी अर्थदंड नहीं वसूला गया है, लेकिन मुनादी का असर साफ दिखने लगा है—गांव के बच्चों में गेमिंग का शौक कम हो रहा है।

बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद की राह पर

ग्राम पंचायत का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई और पारंपरिक खेलकूद में वापस लाना है। सरपंच बेदबाई पोर्ते ने कहा,

“यह बच्चों को मोबाइल गेम की बुरी लत से दूर रखने का छोटा सा प्रयास है, जिसमें हमें काफी हद तक सफलता मिल रही है। आगे शराबबंदी को लेकर भी सख्ती की जाएगी।”

इस पहल को ग्रामीण एक प्रकार की “मोबाइल गेम से आज़ादी” मुहिम मान रहे हैं—जहां बच्चों को डिजिटल लत से मुक्त कर वास्तविक जीवन के खेल और शिक्षा की ओर लौटाया जा रहा है।





 

बेमेतरा में एचआईवी/एड्स नियंत्रण पर कार्ययोजना और समीक्षा बैठक

एचआईवी/एड्स के फैलने के प्रमुख कारण

  • असुरक्षित यौन संबंध
  • संक्रमित रक्त का ट्रांसफ्यूजन
  • ड्रग्स इंजेक्शन का साझा उपयोग
  • संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण

Janchoupal 36
बेमेतरा, 13 अगस्त 2025 —

जिला बेमेतरा में एचआईवी/एड्स नियंत्रण को लेकर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला चिकित्सालय के एमसीएच बिल्डिंग में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने की।

बैठक में DISHA कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। सभी गर्भवती महिलाओं की 100% एचआईवी और सिफलिस जांच, एआरटी से ड्रॉपआउट मरीजों की पहचान, और हॉटस्पॉट क्षेत्रों की मैपिंग पर जोर दिया गया।

मुख्य चर्चा का विषय 95-95-95 लक्ष्य रहा —
95% लोगों की जांच
95% पॉजिटिव मरीजों का उपचार से जुड़ना
95% मरीजों की वायरल लोड जांच पूरी करना
बैठक में यह भी तय हुआ कि हाइ-रिस्क समूहों में जांच दर बढ़ाई जाएगी, जिले की जेल में सभी विचाराधीन बंदियों की जांच होगी, और पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की गोपनीयता के साथ सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में आईसीटीसी, एसटीआई, जीवन रेखा फाउंडेशन के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
एचआईवी/एड्स नियंत्रण क्यों जरूरी है

भारत में एचआईवी/एड्स नियंत्रण स्वास्थ्य नीतियों का एक अहम हिस्सा है। यह एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है और समय पर इलाज न मिलने पर एड्स का रूप ले लेता है। समय पर जागरूकता और रोकथाम ही इसका सबसे बड़ा समाधान है।

गांव से लाल किले तक,210 पंचायत प्रतिनिधि होंगे विशेष अतिथि:_‘सभासार’ एआई टूल का होगा शुभारंभ

इस स्वतंत्रता दिवस पर गाँव से लाल किले तक की अनोखी यात्रा!
देशभर के 210 पंचायत प्रतिनिधि 78वीं वर्षगांठ पर होंगे विशेष अतिथि।
पूरा आर्टिकल पढ़ें।

JANCHOUPAL _36
नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025 —(स्त्रोत_PIB)1


पंचायती राज मंत्रालय इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभर से चुने गए 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 210 पंचायत प्रतिनिधियों को लाल किले में होने वाले राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करेगा। इन प्रतिनिधियों के साथ उनके जीवनसाथी और नोडल अधिकारी मिलाकर कुल 425 प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सम्मान समारोह और तकनीकी पहल

विशेष अतिथियों के सम्मान में 14 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक औपचारिक समारोह आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मौजूद रहेंगे। मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।

इसी अवसर पर एआई संचालित ‘सभासार’ एप्लिकेशन का शुभारंभ और ‘ग्रामोदय संकल्प पत्रिका’ के 16वें अंक का विमोचन किया जाएगा।
थीम — आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान

इस वर्ष कार्यक्रम का विषय है — “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान”, जो ग्रामीण भारत को मजबूत करने के संकल्प को दर्शाता है।

महिला प्रतिनिधियों की अग्रणी भूमिका

विशेष अतिथियों में बड़ी संख्या में महिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पंचायतों में बुनियादी ढांचे का विकास, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और समावेशी सामुदायिक पहल को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, और मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, उन्होंने स्थानीय स्तर पर नवाचार और जनभागीदारी आधारित समाधान को भी प्रोत्साहित किया है।

ग्रामीण नेतृत्व की यह मिसाल दिखाती है कि पंचायतें न सिर्फ लोकतंत्र की जड़ हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भी मजबूत स्तंभ बन रही हैं।

  1. ↩︎

खाद्य कीमतों में नरमी से जुलाई में रिटेल महंगाई आठ साल के निचले स्तर पर

0

यह रिपोर्ट रिटेल महंगाई दर (CPI) और खाद्य महंगाई (CFPI) जैसे प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर आधारित है।

रायपुर, 13 अगस्त 2025 जनचौपाल_36

(सौजन्य नमो ऐप)

देश के आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई दर (CPI आधारित) घटकर 1.55% रह गई, जो पिछले आठ वर्षों का सबसे निचला स्तर है। महंगाई में यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई तेज कमी की वजह से दर्ज की गई है।

यह भी उल्लेखनीय है कि छह वर्षों में पहली बार महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के तय 2% से 6% के दायरे से नीचे आ गई है। इससे पहले जून 2017 में महंगाई इतनी कम रही थी।

खाद्य महंगाई भी नकारात्मक

खाद्य महंगाई (CFPI) जुलाई में –1.76% पर रही, यानी औसतन खाद्य वस्तुओं के दाम घटे। सब्जियां, दालें, अनाज और फल जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में नरमी से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ।

शहरी और ग्रामीण दोनों को राहत

ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई घटकर 1.18% पर आ गई, जबकि ग्रामीण खाद्य महंगाई –1.74% रही।
शहरी क्षेत्रों में महंगाई 2.05% और खाद्य महंगाई –1.90% दर्ज की गई।

संभावित असर

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि महंगाई में यह कमी उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा दे सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह गिरावट लंबे समय तक टिकेगी, इसकी गारंटी नहीं है, क्योंकि मौसम और वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
RBI पर नजर
रिजर्व बैंक ने फिलहाल अपनी रेपो रेट 5.50% पर स्थिर रखी है। लेकिन, महंगाई में लगातार गिरावट भविष्य में मौद्रिक नीति में राहत की संभावना बढ़ा सकती है।
सरल शब्दों में – जुलाई की महंगाई दर ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और आम लोगों के लिए यह फिलहाल राहत का संकेत है। अगर यह रफ्तार जारी रही तो आने वाले महीनों में थाली और जेब दोनों हल्की रहेंगी।

जल-जंगल-यात्रा: बच्चों का प्रकृति से आत्मीय जुड़ाव

“पर्यावरण ही प्रकृति का श्रृंगार है — वर्षा में हरियाली,ठंड में निखरती तो पतझड़ में बेरंग सन्नाटा”

रायपुर,जनचौपाल_36
13 अगस्त 2025
(जनसंपर्क छत्तीसगढ़)

पर्यावरणीय जिम्मेदारी और प्रकृति से आत्मीय जुड़ाव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में

जल-जंगल-यात्रा

कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सोनाखान के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम मात्र भ्रमण नहीं, बल्कि प्रकृति को समझने और उसकी रक्षा के प्रति जागरूकता का अभियान है। यह पहल आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित करती है।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को वनों के महत्व, लघु वनोपज, औषधीय पौधों की उपयोगिता और जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी गई। स्टॉप डेम के माध्यम से वर्षाजल संग्रह और सिंचाई में उसके उपयोग की विधियों पर विशेष चर्चा हुई।

प्रशिक्षु वन अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन विभाग में करियर अवसरों पर भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री रूपेन्द्र साहू ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. पटेल, शिक्षकगण, वन प्रबंधन समिति अर्जुनी के सदस्य और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुंडा में “मोर तिरंगा मोर” अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित

हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की उत्साही भागीदारी

कुंडा/पंडरिया_जिला कबीरधाम
12 अगस्त 2025 | JANCHOUPAL 36
भारतीय जनता पार्टी कुंडा द्वारा “मोर तिरंगा मोर”
अभियान के तहत आज शक्ति केंद्र दामापुर (बाजार) में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रभारी सांसद प्रतिनिधि श्री नरेश साहू और सह-प्रभारी श्री हरेंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस मौके पर सुमन ठीमर, भोला राम चन्द्रवशी, नरेन्द्र मल्लाह, नारायण साहू, रामगोपाल सिंह राजपूत, नरेन्द्र सिंह राजपूत, विश्राम सिंह, लाल सिंह, राजा साहू, संजय सिंह दरोगा, कुंभकार परमेश्वर साहू, रामा साहू, खलिल खान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि तिरंगे के प्रति सम्मान और प्रेम को भी प्रदर्शित करता है। भाजपा कुंडा मंडल के इस प्रयास की सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सराहना की।


अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर HIV/AIDS जागरूकता रथ रवाना

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दी हरी झंडी, 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान

रायपुर, 12 अगस्त 2025 | JANCHOUPAL 36
छत्तीसगढ़ में HIV/AIDS की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी सहित राज्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. सोनवानी ने बताया कि यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा और राज्य के 19 सर्वाधिक प्रभावित जिलों में विशेष गतिविधियां होंगी। प्रचार-प्रसार वाहन, कला जत्था, नृत्य, संगीत, प्रहसन, रैलियां और शहरी-स्लम बस्तियों में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश में 29 हजार लोग HIV के साथ जी रहे स्वस्थ जीवन

प्रदेश में वर्तमान में 29 हजार व्यक्ति HIV के साथ स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, जिन्हें राज्य के आठ एआरटी सेंटर से नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है। संक्रमण दर में कमी आई है और गर्भवती महिला से बच्चों में संक्रमण लगभग शून्य हो गया है।

5000 ग्राम पंचायतों में काउंसलिंग, 74 स्वास्थ्य शिविर।

अभियान अवधि में 74 इंटिग्रेटेड हेल्थ कैम्प लगाए जाएंगे, जिनमें डायबिटीज, रक्तचाप, हेपेटाइटिस, टीबी और HIV की स्क्रीनिंग होगी। राज्य की 5000 ग्राम पंचायतों में काउंसलिंग सत्र होंगे और 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में भेदभाव खत्म करने की शपथ दिलाई जाएगी।

14 सितम्बर को होगी दुर्ग रेंज पुलिस बल आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा

एक पद के लिए 15 अभ्यर्थी होंगे लिखित परीक्षा में शामिल, सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर जारी”

दुर्ग, 12 अगस्त 2025 | JANCHOUPAL 36

दुर्ग रेंज जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती वर्ष 2023-24 की चयन प्रक्रिया अब लिखित परीक्षा के चरण में पहुंच गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन भरना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां:
पंजीयन एवं आवेदन प्रारंभ: 05 अगस्त 2025 (मंगलवार)
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा की तिथि: 14 सितम्बर 2025 (रविवार)

पुलिस विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पंजीकरण पूरा करने और निर्धारित समयावधि में आवेदन जमा करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट देखी जा सकती है।

15 अगस्त को हर मस्जिद, मदरसा और दरगाह पर लहराएगा तिरंगा: वक्फ बोर्ड

0

वक्फ बोर्ड ने सभी मुतवल्लियों को जारी किए निर्देश, धार्मिक स्थलों से गूंजेगा एकता और भाईचारे का संदेश।स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में तिरंगा फहराने की तैयारी पूरी।”

रायपुर, 12 अगस्त 2025 | JANCHOUPAL 36

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। बोर्ड ने राज्य के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा,
“स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक पवित्र अवसर है, जिसे सभी वर्गों को एकजुट होकर मनाना चाहिए। धार्मिक स्थलों पर ध्वजारोहण, एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश देगा।”

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था की जा रही है। धार्मिक स्थल समाज में एकजुटता और सद्भाव का मजबूत माध्यम हैं, और यह कदम इसी दिशा में एक सकारात्मक संदेश देगा।