23.1 C
Raipur
Wednesday, October 28, 2026
Home Blog Page 254

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 11,000 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

17 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2025।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएँ राजधानी और एनसीआर में यातायात दबाव कम करने और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली साबित होंगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड उद्घाटित
कुल लंबाई: 10.1 किलोमीटर
लागत: लगभग 5,360 करोड़ रुपये
कनेक्टिविटी: यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू व ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो
पैकेज-I: शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी तक (5.9 कि.मी.)
पैकेज-II: द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक (4.2 कि.मी.)

यह खंड सीधे शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) से जुड़ेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी मार्च 2024 में द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन कर चुके हैं।
शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II): दिल्ली-एनसीआर को नई गति
खंड: अलीपुर से ढिंचाऊ कलां
लागत: लगभग 5,580 करोड़ रुपये

फायदे: दिल्ली के आंतरिक और बाहरी रिंग रोड को जोड़ेगा
मुकरबा चौक, धौला कुआँ और एनएच-09 पर भीड़भाड़ कम होगी
बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुँच
औद्योगिक संपर्क बेहतर होगा और माल ढुलाई तेज़ होगी

विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ उनकी सरकार की उस दृष्टि को साकार करती हैं, जिसके तहत देशभर में विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचा तैयार किया जा रहा है। उद्देश्य है – यात्रा समय में कमी, सुगम जीवन और निर्बाध आवागमन।



स्वतंत्रता दिवस की शाम जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने दबिश देकर आठ जुआरी किए गिरफ्तार

₹1.12 लाख की ज़ब्ती, जमानत पर रिहा कबीरधाम पुलिस की सुपर एक्शन

कबीरधाम, 15 अगस्त 2025।Janchoupal 36
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार पुलिस ने जंगल के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹54,700 नक़द, आठ मोबाइल फोन और ताश की गड्डी सहित कुल ₹1.12 लाख का सामान ज़ब्त किया।

कार्रवाई का नेतृत्व
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी SI तरन दास दाहरिया के नेतृत्व में सउनि रोहित साहू, सउनि संजीव तिवारी (साइबर टीम), सउनि दिलीप सोनकर (DRG बल) और उनकी संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आठ आरोपियों को पकड़ा है, उनमें शामिल हैं:
संजय अग्रवाल (34), रेंगाखार, जिला कबीरधाम चन्द्रदीप पाण्डोलत (40), दमोह, जिला बालाघाट (म.प्र.)उमेश अग्रवाल (41), रेंगाखार, जिला कबीरधाम,परसराम साहू, लोहारीडीह, जिला कबीरधाम
तेजलाल बढ़ई (36), दमोह, जिला बालाघाट (म.प्र.)चुलेश यादव (30), साल्हेसवारा, जिला केसीजी,कौशिक सरकार (40), साल्हेसवारा, जिला केसीजी,मनीष सिंह कल्चूपरी (42), मानेगांव, जिला बालाघाट (म.प्र.)

ज़ब्ती विवरण:_पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹54,700 नक़द और आठ मोबाइल फोन (क़ीमत ₹58,000) बरामद किए।
इस प्रकार ज़ब्ती की कुल राशि ₹1,12,700 रही।

कानूनी कार्रवाई:_गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। चूंकि अपराध जमानतीय था, सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

थाना रेंगाखार में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक का बयान:_एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा —
“स्वतंत्रता दिवस की शाम को भी कुछ लोग जुए के फड़ पर किस्मत आजमा रहे थे। हमारी टीम ने समय रहते दबिश देकर इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। नक़द राशि और मोबाइल सहित कुल ₹1.12 लाख की ज़ब्ती की गई है। इस तरह की सामाजिक बुराई के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”



स्वास्थ्य मंत्री के गृह ग्राम रतनपुर में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

नियमितिकरण की मांग, मंत्री ने लिया संज्ञान और शीघ्र पहल का दिया आश्वासन

JANCHOUPAL_36
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), 16 अगस्त 2025।

स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार श्यामबिहारी जायसवाल के गृह ग्राम रतनपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम
के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संविदा कर्मचारियों ने मंत्री निवास में भेंट कर कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं। उनकी संख्या लगभग 400 है, जिनके नियमित होने पर शासन पर विशेष वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि —
केंद्र सरकार पहले ही राज्य सरकार को
नियमितिकरण हेतु अनापत्ति पत्र (NOC)
दे चुकी है।

मणिपुर सरकार में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों का
नियमितिकरण
हो चुका है।
छत्तीसगढ़ में इनके पद भी
पूर्व से स्वीकृत सेटअप
में शामिल हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि वे HIV/एड्स नियंत्रण में संवेदनशील एवं गोपनीय कार्य करते हुए जोखिम उठाकर सेवा दे रहे हैं। कई संविदा कर्मचारी कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर की तरह डटे रहे, जिनमें कुछ अपनी जान गंवा बैठे।

कई परिवार आर्थिक-सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि एकमुश्त वेतन के अलावा उन्हें किसी भी शासकीय सुविधा का लाभ नहीं मिलता। वर्षों की सेवा और बढ़ती उम्र के कारण अब सेवानिवृत्ति के कगार पर खड़े ये कर्मचारी भविष्य की असुरक्षा और पारिवारिक संकट से जूझ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने संविदा कर्मचारियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और इस पर शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। ज्ञापन को उन्होंने संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आगे की कार्यवाही हेतु भेज दिया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधि

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजेंद्र खटकर (ICTC परामर्शदाता, कोरिया) सहित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’

Janchoupal 36
रायपुर, 15 अगस्त 2025।
( छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन स्थित दरबार हॉल का नाम बदलकर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ किए जाने की घोषणा की। राज्यपाल ने नाम परिवर्तन के साथ ही इसका विधिवत अनावरण भी किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि

“छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को सम्मान देने के उद्देश्य से दरबार हॉल का नाम अब “छत्तीसगढ़ मण्डपम’रखा गया है।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


🌌 जन्माष्टमी विशेष : मौन तत्वों में प्रकट कृष्ण

जब हम कृष्ण का नाम लेते हैं तो आँखों के सामने एक बांसुरी बजाते, नटखट, रास रचाते गोपाल खड़े हो जाते हैं। लेकिन क्या कृष्ण केवल यही हैं?

Janchoupal 36

भए प्रकट गोपाला

कृष्ण को अगर धर्म के चश्मे से देखें तो वे अवतार हैं, गाथाएँ हैं।
और अगर दर्शन और अध्यात्म की दृष्टि से देखें तो वे मौन तत्वों में प्रकट चेतना हैं।

कृष्ण है तो जीवन है

जहां कृष्ण होते हैं, वहीं जीवन का रस परिलक्षित होता है। उनके समीप आते ही सारे बंधन खुल जाते हैं, अज्ञान के दरवाज़े टूट जाते हैं और प्रकाश का संचार होता है। जीवन की राह में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं, कृष्ण के स्पर्श से वे लघु हो जाती हैं।

यही कारण है कि जिनके जीवन में कृष्ण नहीं हैं, वहां निराशा और अंधकार ही है।
चाहे दुर्योधन हो या शिशुपाल, कंस हो या अन्य कोई – जिसने भी कृष्ण से मुख मोड़ा, उसका जीवन संकटों से घिर गया।

जल मौन है, इसलिए शांति है1
जल स्वयं बोलता नहीं। उसकी तरलता ही उसकी वाणी है।
जब हम जल ग्रहण करते हैं तो भीतर शांति का अनुभव करते हैं।
कृष्ण भी तो यमुना किनारे खड़े मौन थे, लेकिन उनकी उपस्थिति ही शांति बन जाती थी।
इसलिए कृष्ण को “श्याम” कहा गया — गहराई में मौन आकर्षक और मुखर है।

हवा मौन है, इसलिए जीवन है
हवा जब तक मौन है, वह जीवन में घुल जाती है।
साँस लेते समय हमें उसकी आवाज़ नहीं सुनाई देती, बस जीवन मिलता है।
कृष्ण भी वैसा ही मौन श्वास हैं — अदृश्य होकर भी जीवन_दायी।
जब वे कुरुक्षेत्र में गीता कहते हैं तो उनकी आवाज़ शब्द नहीं, चेतना बन जाती है।

धरती मौन है, इसलिए स्थिरता है
धरती चुप है, इसलिए हम उस पर चल सकते हैं।
अगर धरती बोलने लगे, हिलने लगे, तो जीवन अस्थिर हो जाए।
कृष्ण भी वैसी ही आधार-शक्ति हैं — मौन में स्थित, पर सबको सहारा देने वाले।
मथुरा के कारागार में जब उनका जन्म हुआ तो मौन धरती ने ही माता-पिता की बेड़ियाँ तोड़ीं।

आकाश मौन है, इसलिए गति है
आकाश की खामोशी ही है कि उसमें रॉकेट और जहाज उड़ते हैं।
कृष्ण भी उसी मौन आकाश जैसे हैं — सर्वव्यापक, सर्वत्र।
मथुरा से द्वारका तक, रास से रणभूमि तक, वे हर जगह एक साथ दिखाई दिए — क्योंकि वे चेतना हैं, सीमित शरीर नहीं।

कृष्ण का मौन संदेश
कृष्ण का दर्शन हमें यही सिखाता है कि जीवन में असली शक्ति शोर में नहीं, मौन में है।
गीता हमें कर्मकांड नहीं, ज्ञान और वैराग्य देती है।
कृष्ण हमें पूजा की विधि नहीं, जीवन की दृष्टि देते हैं।
धर्म हमें बाँधता है, कृष्ण हमें मुक्ति देते हैं।

अंतिम विचार
जब हम जन्माष्टमी पर कृष्ण का स्मरण करें, तो उन्हें सिर्फ मंदिर की मूर्ति या धर्म की परंपरा न समझें।
उन्हें मौन तत्वों की तरह अनुभव करें —
जल की शांति,
वायु की सहजता,
धरती की स्थिरता,
आकाश की व्यापकता।
यही है कृष्ण का सच्चा दर्शन।
जो धर्म से परे है, लेकिन हर धर्म को जीवन देने वाला है।


  1. ↩︎

विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

79वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर सपूतों को किया नमन, एकजुट भारत के निर्माण का आह्वान

बेमेतरा, 15 अगस्त 2025 | जनचौपाल36

देशभर के साथ बेमेतरा में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक माननीय दीपेश साहू ने नगर के विभिन्न स्थानों—अपने निवास कार्यालय, कचहरी पारा, भारत माता चौक, श्रीराम एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, भाजपा कार्यालय सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया।

“स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं” — विधायक साहू

समारोह में विधायक साहू ने कहा—
“स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का अवसर नहीं, बल्कि यह हमारे उन बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता का दिन है जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा—
“जहाँ शिक्षा, समान अवसर, विकास और समरसता हो।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और देशहित में करेंगे।

“स्वतंत्र भारत के गौरव को अक्षुण्ण रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

नगर में देशभक्ति का माहौल

ध्वजारोहण कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी, सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा बेमेतरा

विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से वातावरण गूंज उठा।
जनचौपाल36 की विशेष रिपोर्ट



पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण: आत्मनिर्भर भारत से लेकर परमाणु धमकियों तक सख्त संदेश

0

देश के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की ओर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाना ही असली आजादी है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2025 | जनचौपाल36

स्वतंत्रता के 79वें पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को एकजुटता, आत्मनिर्भरता और सशक्त भारत का संदेश दिया। उनका संबोधन जहां भावनात्मक रूप से देश के गौरवशाली इतिहास को नमन करने वाला था, वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दृढ़ता और कड़े रुख का भी प्रतीक रहा।

“140 करोड़ संकल्पों का पर्व”

प्रधानमंत्री ने शुरुआत में कहा,
“मेरे प्यारे देशवासियों, आजादी का यह महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है। हर घर तिरंगा, हर दिल मातृभूमि के जयगान से भरा है।”
उन्होंने 1947 से लेकर संविधान निर्माण तक के सफर को याद किया और बाबा साहब अंबेडकर, सरदार पटेल, पंडित नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, हंसा मेहता जैसी विभूतियों के योगदान को नमन किया।

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिशन ने पाकिस्तान में ऐसी तबाही मचाई कि उसकी “नींद उड़ी हुई है”। उन्होंने साफ कहा,
“अगर दुश्मनों ने आगे भी कोई हिमाकत की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारत अब न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा।”
उन्होंने सिंधु जल संधि को “अन्यायपूर्ण और एकतरफा” बताते हुए इसके पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता पर बल दिया।

आत्मनिर्भरता ही ताकत

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए कहा कि देश की मजबूती का आधार आत्मनिर्भरता है और दूसरों पर निर्भरता “आफत का सबब”।
“हम सशक्त भारत की ओर अब तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां हम अपने संसाधनों, तकनीक और नवाचार से दुनिया में अग्रणी बनेंगे।”

तकनीकी क्रांति: मेड-इन-इंडिया चिप्स

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत तक ‘मेड-इन-इंडिया’ चिप्स बाजार में उपलब्ध होंगे। उन्होंने इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

संदेश का सार

इस स्वतंत्रता दिवस का संदेश स्पष्ट था—
भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।
आत्मनिर्भरता ही आर्थिक और सामरिक मजबूती का रास्ता है।
देश के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की ओर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाना ही असली आजादी है।
जय हिंद!

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन — छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मातृभूमि के विकास में अपना योगदान दें और मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण करें।

रायपुर, 15 अगस्त 2025
JANCHOUPAL 36


स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हम न केवल देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों की विकास यात्रा का भी जश्न “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।
वीर सपूतों का स्मरण:_सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का विशेष उल्लेख किया।
उन्होंने शहीद गेंद सिंह, वीर नारायण सिंह, रायपुर सिपाही विद्रोह के नायक हनुमान सिंह, वीर गुंडाधर तथा अनेक जनजातीय नायकों की शौर्यगाथाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि इन वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
छत्तीसगढ़ निर्माता को नमन
पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अटल संकल्प के कारण ही देश के नक्शे पर छत्तीसगढ़ का उदय हुआ। उन्होंने बताया कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है।
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने उन लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा की।
विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार किया जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि यह भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक है।
नक्सल उन्मूलन में सफलता
पिछले 20 महीनों में सुरक्षा बलों ने 450 माओवादियों को निष्क्रिय किया और 1578 को गिरफ्तार किया है। शीर्ष माओवादी नेता बसवराज और सुधाकर को भी मार गिराया गया है। आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 1589 नक्सली मुख्यधारा में लौटे हैं।
मोदी की गारंटी और विकास योजनाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना: 18 लाख आवास स्वीकृत, विशेष जनजातियों व आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15,000 आवास।
महिला सशक्तिकरण: महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को ₹1000 मासिक सहायता।
किसान कल्याण: कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान व अन्य फसलों पर रिकॉर्ड समर्थन मूल्य व प्रोत्साहन राशि।
सहकारिता और कृषि: खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, नैनो DAP की आपूर्ति और विशेष कृषि जनजातियों को लाभ।
शांति, विकास और समृद्धि की राह पर बस्तर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब भय से मुक्त होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित 327 गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं और जहां पहले नक्सलियों का कब्जा था, वहां अब बैंक शाखाएं खुल गई हैं।



नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान: 15–16 अगस्त को रायपुर में कई कार्यक्रम

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)के क्षेत्रीय निदेशक रवि शंकर जोशी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनमानस में दृढ़ संकल्प पैदा करना और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त समाज को बढ़ावा देना है।

रायपुर, 14 अगस्त 2025 (PIB) – Janchoupal36

नशा मुक्त भारत अभियान

के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रायपुर इकाई 15 और 16 अगस्त को शहर व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

अभियान की शुरुआत 14 अगस्त को शासकीय माध्यमिक विद्यालय, धनेली में जागरूकता सत्र से हुई। 15 अगस्त को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेन्द्री, नया रायपुर में कार्यक्रम होगा, जिसके बाद रायपुर सिटी सेंटर मॉल में नुक्कड़ नाटक और नशा मुक्ति पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जाएगा।

16 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के समीप टाटीबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा।

एनसीबी रायपुर के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य शासन के विभिन्न विभाग भी प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।






स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

आजादी का जश्न, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार इस बार वीरता पुरस्कार यानी गैलेंट्री अवार्ड से छत्तीसगढ़ के 14 पुलिकर्मियों को उनकी बहादुरी, साहसिक कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मान करेगी।

15 अगस्त 2025 | रायपुर (PIB)

Janchoupal36
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 बहादुर और उत्कृष्ट सेवाकर्मियों को गैलेंट्री मेडल (GM), प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है।

गैलेंट्री मेडल (14 पुलिसकर्मी)
असाधारण साहस और परिचालन क्षमता के लिए 14 पुलिसकर्मी गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होंगे। इनमें आईपीएस सुनील शर्मा (पुलिस अधीक्षक), संदीप कुमार मडिले (उप निरीक्षक) और आरक्षक मदकम पांडु, मदकम हदमा, मदकम देव, बरसे हुंगा, रोशन गुप्ता आदि शामिल हैं।
कर्तव्य-पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वर्गीय रामुराम नाग (सहायक उप निरीक्षक), स्वर्गीय कुंजाम जोगा (आरक्षक) और स्वर्गीय वंजाम भीमा (आरक्षक) को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (1 अधिकारी)
उच्च कोटि की दीर्घकालिक सेवा के लिए राज्य के निदेशक हिमांशु गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (10 पुलिसकर्मी)

अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्वेता राजमणि, पुलिस अधीक्षक रवी कुमार कुर्रे, निरीक्षक (एमआईएन) कौशल्या भट्ट, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रोहित कुमार झा, निरीक्षक (एमआईएन) कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर दल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार साहू और सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार बरुआ शामिल हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान

14 गैलेंट्री मेडल, 1 प्रेसिडेंट्स मेडल और 10 मेरिटोरियस सर्विस मेडल के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस सम्मान सूची में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। ये सम्मान राज्य के पुलिसकर्मियों के साहस, नेतृत्व और समर्पण को सलाम करते हैं।