23.1 C
Raipur
Wednesday, October 28, 2026
Home Blog Page 253

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान थप्पड़ से हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपना पदभार करते ही जन सुनवाई शुरू किया।जनसुनवाई पिछले 10 साल में दिल्ली की जनता के लिए नहीं हुई थी

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2025
_दिल्ली से चौपाल_36 तक_

आरोपी हिरासत में:_दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारकर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार यह घटना सत्यापित है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पार्टी सूत्र:_पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे मुख्यमंत्री के जनसंपर्क प्रयासों को बाधित करने की कोशिश माना जा रहा है। रेखा गुप्ता पिछले पाँच महीनों से नियमित रूप से क्षेत्रीय दौरे और जनसुनवाई कर रही हैं।

खबर सूत्रों के अनुसार:_दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान थप्पड़ से हमला।
हमलावर की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (राजकोट, गुजरात निवासी) के रूप में हुई।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यथित था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, मामले की गहन जांच जारी।

मुख्यमंत्री कार्यालय:_घटना को “पूर्व नियोजित हमला” करार दिया है। जारी जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि हमलावर कम से कम 24 घंटे पहले से इसकी तैयारी कर रहा था। फुटेज में उसे मुख्यमंत्री आवास के आसपास रेकी करते, वीडियो रिकॉर्ड करते और हमले की योजना बनाते हुए देखा गया है। यह पूरा वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

आरोपी राजेश खिमजी की मां ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजेश एक पशु प्रेमी है और कुत्तों से संबंधित समस्याओं से परेशान था।

हमले की मंशा और पृष्ठभूमि को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएँ सामने आ रही हैं।
कुछ इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक असंतुष्ट नागरिक की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया बता रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जाँच की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुनः समीक्षा के आदेश दिए गए हैं।

पूर्व सीएम केजरीवाल पर भी हमला किया गया था
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कई बार सार्वजनिक मंचों पर हमले हो चुके हैं। एक प्रमुख घटना अप्रैल 2014 में हुई थी, जब दिल्ली के रोड शो के दौरान उन्हें थप्पड़ मारा गया था। इसके अलावा 2013 और 2018 में भी उन पर स्याही फेंकने और मंच पर चढ़कर हमला करने जैसी घटनाएँ सामने आई थीं। हर बार हमलावर की मंशा राजनीतिक या व्यक्तिगत नाराजगी से जुड़ी बताई गई, और पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की थी।



राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम न्यूनीकरण परियोजना से देश को मिली बड़ी मजबूती : गृहमंत्री

NCRMP के तहत चक्रवात आश्रय और 92,995 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण।सचेत ऐप’ से समय पर अलर्ट, SMS व सायरन के जरिए संदेश।

नई दिल्ली।“(स्रोत : PIB)”19/08/2025
केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण के क्षेत्र में भारत ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम न्यूनीकरण परियोजना (NCRMP) के तहत देशभर में बहुद्देशीय चक्रवात आश्रयों का निर्माण किया गया है और लगभग 93 हजार सामुदायिक स्वयंसेवकों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

मुख्य उपलब्धियां :
पूर्व चेतावनी प्रणाली : पाँच तटीय राज्यों में आधुनिक पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ स्थापित।

सामुदायिक तैयारी : “आपदा मित्र योजना” व “युवा आपदा मित्र योजना” के तहत 350 जिलों में एक लाख स्वयंसेवक प्रशिक्षित।

अग्निशमन सेवाएँ : राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण हेतु 5000 करोड़ रुपये की योजना शुरू।

शमन कोष का गठन : राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) – ₹13,693 करोड़ (2021-22 से 2025-26)
राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) – ₹32,031 करोड़
NDMF से अब तक 8072 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ स्वीकृत।

पूर्वानुमान और तकनीक :
गृहमंत्री ने बताया कि अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और केंद्रीय जल आयोग (CWC) बाढ़ और चक्रवात का 7 दिन पहले सटीक पूर्वानुमान देने में सक्षम हैं।
लोगों तक संदेश पहुँचाने के लिए सरकार ने कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) आधारित एकीकृत अलर्ट प्रणाली लागू की है, जिसमें SMS, तटीय सायरन और अन्य माध्यम शामिल हैं।
साथ ही, आम जनता को ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड कर इसका अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई।

सांसदों को मिलेगी विस्तृत जानकारी :
गृह मंत्री ने कहा कि आपदाओं की सूचना से संबंधित ऐप, दिशा-निर्देश और पिछले 10 वर्षों में राज्यों को जारी आपदा फंड की जानकारी सभी सांसदों को भेजी जाएगी।

बरबसपुर में अवैध रेत भंडारण जब्त, होगी नीलामी

जनचौपाल_36 | महासमुंद | 19 अगस्त 2025

महासमुंद। कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) की कार्रवाई में ग्राम बरबसपुर स्थित शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया गया है। जब्त की गई रेत की नीलामी निविदा प्रक्रिया से की जाएगी।

नीलामी प्रक्रिया :
इच्छुक और अर्हताप्राप्त बोलीदार अपनी बोली जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद में जमा कर सकते हैं।

बोली जमा करने का समय : कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
बोली की प्रारंभिक तिथि : 25 अगस्त 2025
अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2025

निविदा खोलने की कार्यवाही : 27 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे, कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में।
नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की

आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा नियम व शर्तें कलेक्टर (खनिज शाखा) कार्यालय, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती हैं।




गणेशोत्सव पर प्रशासन की नजर: गणेश पूजन व्यवस्थित तरीके से, आमजन की सुविधाओं पर ध्यान

पंडाल सड़क पर नहीं लगेंगे, रात 10 बजे बाद डीजे-लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद

Janchoupal 36। रायपुर | 19 अगस्त 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी गणेशोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सड़कों पर पंडाल लगाने और यातायात बाधित करने पर कार्रवाई होगी। हर पंडाल के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी तथा सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी रहेगा। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे, लाउडस्पीकर) का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में गणेश पंडाल समितियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीएम उमाशंकर बन्दे, एएसपी लखन पटले, नगर निगम के जोन आयुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मूर्ति स्थापना एवं पंडाल निर्माण में एनजीटी भोपाल व राज्य शासन के नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

प्रशासन के मुख्य निर्देश :

आयोजन समितियां स्वयंसेवक तैनात करें और रात में विशेष निगरानी सुनिश्चित करें।
ध्वनि विस्तारक यंत्र केवल धीमी ध्वनि में बजेंगे। उल्लंघन पर
कोलाहल अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

झांकियों के लिए निर्धारित विसर्जन मार्ग रहेगा:
शारदा चौक – जयस्तंभ – मालवीय रोड – कोतवाली चौक – सदरबाजार – सत्तीबाजार – कंकालीपारा – पुरानी बस्ती थाना – लीली चौक – लाखेनगर – रायपुरा – महादेवघाट।

विसर्जन केवल नगर निगम के महादेवघाट स्थित कुंड में किया जाएगा।
झांकियों में अग्निशमन यंत्र, फायर फाइटर और प्रशिक्षित स्वयंसेवक रहेंगे।
शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।

शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक झांकी निकालना प्रतिबंधित है।
पूजा सामग्री, फूल व प्लास्टिक कचरा निगम द्वारा निर्धारित स्थल पर ही जमा करना होगा।
झांकियों की ऊँचाई विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी पर रखी जाए, जनरेटर व वायरिंग सुरक्षित स्थिति में हो।
समितियां अपने सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की सूची, पता व मोबाइल नंबर थाना प्रभारी को दें।

विसर्जन के समय छोटे बच्चों और वृद्धजनों को साथ लाने से बचने की अपील।
बैठक में एसडीएम नंदकुमार चौबे, निगम उपायुक्त यू. एस. अग्रवाल, एएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला सहित पुलिस-प्रशासन और समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

डीआरआई ने भोपाल में अवैध दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग कारखाने का भंडाफोड़ किया,

0

92 करोड़ रुपये कीमत की 61.2 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त; सात गिरफ्तार

Janchoupal 36
(18 AUG 2025 by PIB Delhi)

एक महत्त्वपूर्ण खुफिया सूचना के आधार पर, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल में एक गुप्त मेफेड्रोन मैन्युफैक्चरिंग_कार_खाने का, एक सुनियोजित और समन्वित ऑपरेशन, जिसका कोड 
नाम “ऑपरेशनक्रिस्टलब्रेक” था, सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया। 

इस ऑपरेशन के दौरान सूरत और मुंबई पुलिस ने भी डीआरआई का  सहयोग किया,डीआरआई ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापे मारे और इस गिरोह के सात प्रमुख लोगों को गिरफ्तार  किया।

16.08.2025 को, ग्राम-जगदीशपुर (इस्लामनगर), हुजूर-तहसील,  जिला भोपाल, मध्य प्रदेश स्थित अवैध  निर्माण इकाई की तलाशी में  61.20 किग्रा मेफेड्रोन(तरल रूप में) बरामद और जब्त किया गया,  जिसकी अवैध बाजार में ₹92 करोड़ कीमत आंकी गई।

 इसके अतिरिक्त, 541.53 किलोग्रामकच्चामाल, जिसमें मेथिलीन डाइक्लोराइड, एसीटोन, मोनोमेथिलमाइन (एमएमए), हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल), और 2-ब्रोमो शामिल हैं, के साथ-साथ प्रसंस्करण  उपकरणों का एक पूरा सेट भी जब्त किया गया।

एकांत परिसर में जानबूझकर चारों ओर से ढके हुए कारखाने पर डीआरआई अधिकारियों ने चतुराई से छापा मारा। मेफेड्रोन बनाने वाले  केमिस्ट  समेत दो लोग को अवैध उत्पादन प्रक्रिया में लिप्त पाया गया।

तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई में, ड्रग कार्टेल के एक प्रमुख शख्स को _बस्ती, उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया, जिसे भिवंडी (मुंबई) से _ भोपाल तक कच्चे माल की आपूर्ति की देख_रेख का काम सौंपा गया था।

 अवैध रूप से रसायन/ कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले दो आपूर्तिकर्ताओं को भी मुंबई में गिरफ्तार किया गया, साथ ही मुंबई से,भोपाल तक रसायनों/ कच्चे माल के परिवहन के लिए जिम्मेदार शख्स को भी 
गिरफ्तार किया गया।

शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि सूरत और मुंबई से हवाला के जरिए भोपाल में पैसा भेजा जा रहा था। पैसे के लेन देन के लिए  जिम्मेदार कार्टेल के एक करीबी सहयोगी को भी सूरत में गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों ने भारत में मेफेड्रोन नेटवर्क के एक विदेशी संचालक और सरगना के निर्देश पर मेफेड्रोन के गुप्त निर्माण में अपनी-अपनी भूमिका को स्वीकार किया।

मेफेड्रोन,एक मनोविकार नाशक पदार्थ है जो स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के अंतर्गत सूचीबद्ध है। 

यह समाज के लिए एक गंभीर खतरा है क्योंकि इसमें मनो_सक्रिय गुण होते हैं और माना जाता है कि यह कोकीन और एम्फैटेमिन के सेवन  जैसा असर पैदा करता है।

यह पिछले एक साल में डीआरआई की ओर से बर्बाद की गई छठा गुप्त मेफेड्रोन कारखाना है,डीआरआई मादक दवाओं का निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्रियों को ध्वस्त करने और उनके मास्टरमाइंडों तथा इसमें शामिल अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की तलाश में लगातार सक्रिय है।

“दिल्ली से लेकर ग्राम चौपाल तक”विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने: लोकतंत्र की कसौटी पर सवाल

भारत का हर नागरिक जो 18 वर्ष से ऊपर है, उसे वोट देने का संवैधानिक अधिकार है। यही अधिकार लोकतंत्र की नींव है और चुनावी संस्थाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी।

नई दिल्ली, 19 अगस्त
(खबर स्रोत: मीडिया और सोशल मीडिया
)


देश की राजनीति में इन दिनों एक नया टकराव सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी” बयान और चुनाव आयोग की कड़ी प्रतिक्रिया ने माहौल गरमा दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी को सात दिनों के भीतर अपने आरोपों पर शपथपत्र देने या माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। इसके जवाब में विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है।

जनाधिकार और चुनावी प्रक्रिया का सवाल

भारत में 18 वर्ष से ऊपर हर नागरिक को वोट देने का संवैधानिक अधिकार है। यह अधिकार सिर्फ एक कागज पर अंकित नियम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद है। यही कारण है कि मतदाता सूची से लेकर मतदान तक हर प्रक्रिया पर जनता की निगाह रहती है।

वोट का अधिकार और संस्थाओं की जिम्मेदारी

चुनाव आयोग की जिम्मेदारी केवल चुनाव कराना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि हर मतदाता का भरोसा बना रहे। जब कोई बड़ा नेता “वोट चोरी” जैसे आरोप लगाता है तो उसकी गूंज संसद से लेकर गाँव के चौपाल तक सुनाई देती है।

दिल्ली से ग्राम चौपाल तक

राजनीतिक बयान दिल्ली के बड़े मंचों पर दिए जाते हैं, लेकिन उसका असर सीधे गाँव-गाँव की चौपाल तक पहुंचता है। गाँव के किसान, मजदूर, महिलाएँ और युवा यही सवाल करते हैं—
“अगर हमारा वोट सुरक्षित नहीं, तो लोकतंत्र की ताकत कहाँ है?”
इसी भरोसे को बनाए रखना लोकतांत्रिक संस्थाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

आगे की राह
अब सबकी नजर इस पर है कि विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव की ओर बढ़ता है या नहीं, और राहुल गांधी चुनाव आयोग के अल्टीमेटम पर क्या रुख अपनाते हैं। आने वाले दिनों में यह मामला केवल राजनीतिक बहस नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास की परीक्षा बनकर सामने आ सकता है।

रायपुर : स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम – मुख्यमंत्री साय

भिलाई वासियों को 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, नए नगर निगम कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा

रायपुर, 18 अगस्त 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के गठन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरीय निकाय चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा।

भिलाई में 241.50 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय भिलाई नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई नगर निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की।

सुशासन और डिजिटल सेवाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार भरपूर सहयोग कर रही है। सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य की 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हो चुके हैं और अगले छह महीनों में 5 हजार और पंचायतों को इससे जोड़ा जाएगा। 24 अप्रैल 2026 को पंचायती राज दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में यह सेवा उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री की गारंटियों को पूरा किया – साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 20 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है।
किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की सुविधा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान।

महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में भूमिहीनों को सालाना 10 हजार रुपये।
रामलला दर्शन योजना के तहत 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या यात्रा की।

7 हजार करोड़ की स्वीकृति – उपमुख्यमंत्री साव

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पिछले एक वर्ष में सभी नगरीय निकायों के लिए 7 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगरोत्थान योजना के तहत सुनियोजित विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 18 माह में केवल भिलाई नगर निगम को ही 470 करोड़ रुपये दिए गए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिला और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले 58 शहरों को भी सम्मान प्राप्त हुआ।

लाभान्वित हुए हितग्राही

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने
पार्षद श्रीमती स्मृति डोड़के को स्वच्छता वार्ड शील्ड
प्रधानमंत्री आवास योजना के 9 हितग्राहियों को गृह प्रवेश प्रमाणपत्र
पीएम सूर्य घर योजना के 3 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र
दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर
महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता राशि के चेक
वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत राधारानी महिला समूह को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल

इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, नगर निगम महापौर श्री नीरज पाल, विधायक श्री ललित चन्द्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

एनआईटी रायपुर में “कृत्रिम प्रकाश और पर्यावरण” पर संगोष्ठी

विशेषज्ञों ने प्रकाश प्रदूषण और सतत वास्तुकला पर दिया जोर

रायपुर, 18 अगस्त 2025 (PIB):
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग विभाग द्वारा “कृत्रिम प्रकाश और पर्यावरण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था के पर्यावरणीय प्रभाव और सतत वास्तुकला एवं शहरी नियोजन में इसके महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रकाश प्रदूषण गंभीर चुनौती

मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) के क्षेत्रीय निदेशक (पूर्व) और ऊर्जा विशेषज्ञ अमरेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रकाश प्रदूषण की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खराब या अत्यधिक कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करती है। गोस्वामी ने मानव आवश्यकताओं और पर्यावरणीय सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए स्पष्ट मानक और विनियमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

अकादमिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का संगम

संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. देबाशीष सान्याल ने की, जबकि इसका सफल समन्वयन सहायक प्राध्यापक कविता बिस्वास शर्मा ने किया। सभी सेमेस्टर के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सततता को नवोन्मेषी डिज़ाइन प्रथाओं में शामिल करने पर विचार साझा किए।

छात्रों और संकाय को मिला नया दृष्टिकोण

संकाय सदस्यों ने कहा कि इस संगोष्ठी ने न केवल कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था के पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाई, बल्कि छात्रों को पर्यावरण-संवेदनशील दृष्टिकोण से डिज़ाइन करने के लिए प्रेरित भी किया।

अकादमिक ज्ञान और विशेषज्ञ अनुभव को जोड़ते हुए, यह सत्र जिम्मेदार वास्तुकला अभ्यास के महत्व को रेखांकित करता है और भविष्य के पेशेवरों को सतत निर्मित पर्यावरण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है।

रायगढ़ से शुरू हुआ ‘रेडी-टू-ईट’ मिशन, 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट लागू

महिला समूहों के हाथों में आर्थिक सशक्तिकरण की चाबी, बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार ।

रायगढ़, 17 अगस्त।

✍️ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों को एक बार फिर पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का जिम्मा सौंपकर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा दी है। इस पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई, जहां ग्राम पंचायत कोतरलिया में पहली इकाई ने उत्पादन शुरू कर दिया है।

रेडी टू ईट उत्पादन प्रारंभ
👉 मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र सौंपे थे। इसके बाद त्वरित रूप से मशीनें स्थापित की गईं और अब “रेडी-टू-ईट” उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक आहार उपलब्ध होगा।

यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादाई
👉 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कोतरलिया में इकाई का शुभारंभ करते हुए स्वयं मशीन चलाकर निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने महिला समूहों को गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी और कहा कि रायगढ़ से शुरू हुआ यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

👉 रायगढ़ जिले में 2709 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन सभी के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूह चयनित किए गए हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज (PMFME) योजना के तहत पूंजीगत सब्सिडी भी दी जा रही है। रायगढ़ शहरी, ग्रामीण, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, मुकड़ेगा, धरमजयगढ़ एवं कापू क्षेत्र के समूह जल्द ही उत्पादन शुरू करेंगे।

👉 प्रथम चरण में यह पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश के 6 जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़ और सूरजपुर में लागू किया गया है। इनमें रायगढ़ पहला जिला बन गया है, जहां महिला समूहों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल महिलाओं की तरक्की का माध्यम बनेगा बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य को भी नई दिशा देगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हसदा/मगरलोड (छत्तीसगढ़), 17 अगस्त 2025।
ग्राम पंचायत हसदा के अटल चबूतरा में आज भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक और प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल जी के जीवन से मिली प्रेरणा

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परम पूज्य गुरुदेव देवकर साहेब (सोनपैरी आश्रम) ने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन संघर्ष और आदर्श का प्रतीक रहा। वे अपनी भाषा शैली और व्यक्तित्व से विरोधियों के बीच भी प्रिय बने। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और देश की दशा-दिशा बदल दी। उनके अनेक ऐतिहासिक कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनपद कृषि सभापति: राजेश साहू
पूर्व मंडल अध्यक्ष: होरी लाल साहू
जिला कार्यकारणी सदस्य: दुर्गेश यादव
विधायक प्रतिनिधि: रोहित साहू
सांसद प्रतिनिधि: राम कुमार सेन
सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीण अध्यक्ष: काशी राम साहू
उपसरपंच: भुषण यादव

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता: तरुण पटेल, मदन पाल, राकेश साहू, शुभम् नागरची, मनोज यादव, अखिलेश साहू, गुहा ध्रुव, लोमेश वैष्णव, दिनेश पटेल, सुशील साहू, मोहन साहू, घासु साहू, टिकेश साहू, कुमार निषाद, डोमार निषाद, होरी साहू, रत्ती यादव, जगदेव पारधी, भोला सतनामी सहित अनेक कार्यकर्ता।