23.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 236

छत्तीसगढ़ बना दूसरा राज्य जहां गाय को राज्य माता का दर्जा:CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ में ‘गाय’ को मिलेगा ‘राज्य माता’ का दर्जा।

रायपुर |छत्तीसगढ़ 13 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में गाय को अब ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका औपचारिक ऐलान बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के समापन अवसर पर किया।

राजधानी रायपुर में आयोजित हनुमत कथा महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कौशिल्या साय और कई मंत्रियों के साथ पहुंचे थे।
इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से मांग की थी कि गौ माता को छत्तीसगढ़ में ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है, जिससे राज्य में गौ-संरक्षण को नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पं.धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा देगी। उन्होंने कहा:
“गाय हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में गौ-सेवा और संरक्षण की भावना को और मजबूती देने के लिए इसे राज्य माता का दर्जा देना हमारा कर्तव्य है।”

राजनीतिक और धार्मिक हलचल
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हिन्दू संगठनों और संत समाज ने इस फैसले का स्वागत किया है।
वहीं, विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक भावनाओं को भुनाने की कोशिश बताया है।
कांग्रेस का कहना है कि इससे असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
क्या होगा असर?

‘राज्य माता’ का दर्जा मिलने के बाद गौ-संरक्षण के लिए खास योजनाएं बनाई जा सकती हैं।
चारे, आश्रय और देखभाल के लिए बजट बढ़ाया जा सकता है।
गोशालाओं को भी सरकारी सहायता मिलने की संभावना है।
सरकार जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश कर अधिसूचना जारी कर सकती है।
नोट:
यह एक developing story है।
सरकारी अधिसूचना जारी होने तक और जानकारी का इंतजार है।



जिंदगी क्या कहती है! क्या चाहती है.?

जिंदगी उसी की है, जो जिंदगी को पूरे मन से अपना लेता है।

लेख _आलेख /जनचौपाल36_13/10/2025

खुशियां अनमोल उपहार हैं। खुश रहने के कारण ढूंढो, क्योंकि जो देखोगे वही महसूस करोगे। खुशी से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है, और आपके भीतर से फैलने वाली सकारात्मक ऊर्जा आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बना देती है। खुश व्यक्ति को लोग पसंद करते हैं, और उसके जीवन में तनाव और चिंता दूर रहते हैं। खुश रहना जीवन को सरल और आनंदमय बना देता है।

रचनात्मक रहो,
क्योंकि यह संसार भी एक अद्भुत रचना है। खुशी रचनात्मकता और कार्यक्षमता बढ़ाती है, रिश्तों को मजबूत करती है और हर परिस्थिति में मन को संतुलित रखती है। यही खुशी जीवन के वास्तविक उद्देश्य तक पहुंचने में मदद करती है। खुश रहना कोई परिस्थिति नहीं, बल्कि एक *निर्णय* है, जो हम रोज़ लेते हैं। इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखो और जीवन को सहजता से जीओ।

अपनी तुलना मत करो
होंगे वो कोई और, हमें क्या! हर व्यक्ति की यात्रा और संघर्ष अलग होता है। इसलिए किसी से तुलना न करो। धैर्य और मेहनत का फल भले देर से मिले, मगर वह हमेशा मीठा और स्थायी होता है।

मेहनत और दिशा का मेल
मेहनत करो — ज़रूर करो! मेहनत से पेट भरता है, लेकिन दिमाग से सपने पूरे होते हैं। मेहनत से आप रोज़मर्रा के जीवन को चला सकते हैं, मगर सही दिशा के बिना सफलता दूर रह सकती है। आज के समय में संघर्ष मेहनत से होता है, पर विकास और स्थायी सफलता सिर्फ सोच और दिमाग के सही प्रयोग से मिलती है।

संघर्ष से मत डरो
दर्द को पीना सीखो, क्योंकि जिंदगी खुद दर्द भी है और दवा भी। जो आपको चोट पहुंचाए, उससे घृणा मत करो; जो आपसे प्रेम करे, उसे खोने मत दो; जो आप पर विश्वास करे, उसका भरोसा मत तोड़ो; जिसे आपकी ज़रूरत हो, उसे अनदेखा मत करो; और जो आपका मार्गदर्शन करे, उसे याद रखो।

जिंदगी एक किताब
जब तुम इन सब बातों को अपनाने लगते हो, तब तुम अपने जीवन की एक अद्वितीय किताब लिखते हो — जिसका हर पन्ना अनमोल होता है। जैसे सोना आग में तपकर कुंदन बनता है, वैसे ही इंसान संघर्ष से गुजरकर ही अपनी असली चमक पाता है। इस संसार में कुछ भी पूर्ण नहीं, सूरज, चांद, सितारे, धरती और आकाश — सभी में कुछ अधूरापन है, और यही अपूर्णता उन्हें विशेष बनाती है।

मौसम का बोध
मौसम की मार सहो, क्योंकि ऋतुएं बदलती हैं और बदलाव ही जीवन का नियम है। कभी काली घटाएं छा जाती हैं, तो लगता है जैसे प्रलय आएगा, लेकिन समय के साथ सब शांत हो जाता है। फिर आसमान साफ होता है, दृष्टि साफ होती है, और सूरज फिर से चमकने लगता है।

जिंदगी चाहती है कि तुम मौसम को बदलने दो, कठिनाइयों को आने-जाने दो, और अपनी रोशनी को हमेशा बनाए रखो। दीपक पाण्डेय



कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025: सुशासन, पारदर्शिता और धान खरीदी पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 (छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस जारी है। बैठक में मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सरल तरीके से मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए सभी जिले पूरी तैयारी करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। प्रभारी सचिवों को धान खरीदी की पैनी निगरानी और संवेदनशील केंद्रों पर गहन चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती और पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। किसानों के शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए विशेष शिविर आयोजित करने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कोई पात्र किसान न छूटे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ काम कर योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में सुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए प्रमुख दिशा-निर्देश तय किए जा रहे हैं।


बृजमोहन अग्रवाल:”जनसेवा से नीति निर्माण तक,नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़े

“शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य बने सांसद बृजमोहन अग्रवाल”

रायपुर / नई दिल्ली, दिनांक: 12 अक्टूबर 2025

जनसेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके व्यापक अनुभव, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है।

श्री अग्रवाल लंबे समय से शिक्षा के स्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने न केवल अपने संसदीय क्षेत्र में बल्कि पूरे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु अनेक पहलें की हैं। खेल के क्षेत्र में उन्होंने युवाओं को मंच और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्य किए हैं, जिससे कई स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

नई भूमिका, नई जिम्मेदारी
इस नई भूमिका को लेकर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“यह मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं समिति के सदस्य के रूप में शिक्षा, महिला सुरक्षा, बच्चों के उज्जवल भविष्य और युवाओं के विकास के लिए नीतिगत स्तर पर सार्थक योगदान देने का प्रयास करूंगा। साथ ही, खेल को राष्ट्रीय ऊर्जा देने हेतु संसाधन और अवसर बढ़ाने के लिए भी कार्य करूंगा।”

संसदीय समिति का महत्व
शिक्षा, महिला, बाल विकास, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का कार्य संबंधित मंत्रालयों की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, मूल्यांकन और सुझाव देना होता है। इस समिति में श्री अग्रवाल की भागीदारी से नीति निर्माण में जमीनी अनुभव और सामाजिक दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई: चंद्रबाबू नायडू को मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूर्ण करने पर

नई दिल्ली/हैदराबाद /पीआईबी_ 12 अक्टूबर 2025


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू को मुख्यमंत्री के रूप में उनके 15 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने श्री नायडू से दूरभाष पर संवाद किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री नायडू के भविष्य_दर्शी दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार के प्रति रुचि और सुशासन के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये गुण श्री नायडू के पूरे राजनीतिक जीवन की विशेषताएं रही हैं।

श्री मोदी ने उनके साथ अपने लंबे और सौहार्दपूर्ण संबंधों को भी याद किया, जो 2000 के दशक की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब दोनों नेता अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने जनसेवा के प्रति श्री नायडू के समर्पण की सराहना की और कहा कि यह युवा नेताओं के लिए एक प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा:
“चंद्रबाबू नायडू गारू से बात की और मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर उन्हें बधाई दी। उनका भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता उनके पूरे राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है। मैंने 2000 के दशक की शुरुआत में जब हम दोनों मुख्यमंत्री थे, तब से चंद्रबाबू गारू के साथ कई मौकों पर मिलकर काम किया है। आंध्र प्रदेश के कल्याण के लिए पूरी भावना से कार्य करने के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।”

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए श्री नायडू के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


दो बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के लिए किया रिश्तों का कत्ल,1 लाख की सुपारी देकर पति को मरवाया

गाजियाबाद की सनसनी खेज वारदात एक पत्नी ने अपनी आंखों के सामने पति का कटवाया गला…

गाजियाबाद/उत्तरप्रदेश/ 11/10/2025

गाजियाबाद में दो बच्चों की मां द्वारा एक लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए यह कांड रच डाला और रिश्तों का कत्ल किया।

भाई बृजपाल ने योगेश की बीवी और उसके बॉयफ्रेंड आशीष पर हत्या का शक जताते हुए उसने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पूरे प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना का पूरा विवरण
34 वर्षीय योगेश कुमार, मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले थे और साहिबाबाद गांव में पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पूजा के तीन साल से पिलखुआ निवासी आशीष के साथ प्रेम संबंध थे। पूजा आशीष से शादी करना चाहती थी लेकिन योगेश उसे तलाक देने को तैयार नहीं था, जिस कारण दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा था। पूजा ने कई बार योगेश को इससे जुड़ी धमकियां भी दी थी।

हत्या की योजना और वारदात
करीब एक साल से पूजा और आशीष लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। आशीष ने हत्या के लिए अपने परिचित चंद्रपाल को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। 24 सितंबर को पूजा ने बहाने से योगेश को सरस्वती मेडिकल कॉलेज, पिलखुआ बुलाया। वहां पहुंचे योगेश का आशीष से झगड़ा हुआ और मौके पर चंद्रपाल ने पेपर कटर से योगेश की गर्दन पर वार कर दिया। पूजा ने अपने सामने पति का गला कटते हुए देखा। इसके बाद शव को जंगल में छुपा दिया गया और बाइक वहीं छोड़ दी।



शिक्षा में डिजिटलीकरण: सरकार ने स्कूल फीस के लिए यूपीआई अपनाने दिया निर्देश

शिक्षा मंत्रालय ने डिजिटल परिवर्तन सुधारों के तहत फीस के लिए स्कूलों में यूपीआई को शामिल करने किया प्रोत्साहित।

नई दिल्ली /11 OCT 2025 (PIB Delhi)

शिक्षा मंत्रालय ने डिजिटल परिवर्तन सुधारों के तहत स्कूलों में फीस जमा करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करने को प्रोत्साहित किया है। इसके तहत, स्कूलों में प्रवेश और परीक्षा शुल्क जैसे वित्तीय लेन-देन को सुरक्षित, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए यूपीआई, मोबाइल वॉलेट और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों को अपनाने का सुझाव दिया गया है। इस पहल से अभिभावकों और छात्रों को घर बैठे बिना स्कूल जाए भुगतान करने की सुविधा मिलेगी और प्रशासनिक कामकाज में भी सुधार होगा।

यह कदम भारत सरकार के “विकसित भारत 2047” लक्ष्य के अनुरूप है, जिसमें एक डिजिटल, समावेशी और नागरिक-केंद्रित शिक्षा प्रणाली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही, इससे वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

मुख्य बिंदु:
शिक्षा विभाग ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वायत्त निकायों को यूपीआई अपनाने के लिए पत्र लिखा है।
डिजिटल भुगतान से नकद लेन-देन की तुलना में अधिक सुविधा, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
यह कदम सरकारी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के डिजिटल परिवर्तन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस पहल से स्कूलों में फीस भुगतान का पारंपरिक तरीका ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक बनेगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में समग्र सुधार होगा।





राज्योत्सव-2025: छत्तीसगढ़ की नई उपलब्धियों का उत्सव

रायपुर /छत्तीसगढ़/11/10/2025

रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और भवनों के लोकार्पण भी शामिल हैं। प्रशासनिक स्तर पर उच्चतम समन्वय सुनिश्चित करने के लिए शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रमुख तैयारियाँ और जिम्मेदारियाँ
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को पूरे राज्योत्सव, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण का नेतृत्व सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सचिव एस. प्रकाश नवीन विधानसभा भवन, नवा रायपुर के लोकार्पण के नोडल अधिकारी होंगे।
सचिव भुवनेश यादव राज्योत्सव के उद्घाटन, मुख्य मंच और बैठक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।

डॉ. एस. भारती दासन प्रदर्शनी आयोजन के प्रभारी होंगे जिसमें राज्य के विभागों, संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
डॉ. प्रियंका शुक्ला ब्रह्मकुमारीज ध्यान केंद्र, नवा रायपुर के उद्घाटन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

आयोजन का महत्व
राज्योत्सव-2025 केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रदेश की विकास यात्रा, नई उपलब्धियों और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है। प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और लोकार्पण कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की प्रगति को दर्शाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम गरिमामय और भव्य रूप से संपन्न हो, और प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की पहचान, गौरव और भावी संभावनाओं की झलक पेश करने वाला होगा।


कोल्ड्रिफ़ दवा कंपनी के मालिक एस. रंगनाथन पुलिस हिरासत में

मध्य प्रदेश/चेन्नई/मीडिया सूत्र _11/10/2025

खबर तमिलनाडु से जुड़े जहरीली कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में कोल्ड्रिफ़ (Shrisan Pharmaceutical) दवा कंपनी के मालिक एस. रंगनाथन (या जी. रंगनाथन) की गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत से संबंधित है।
गिरफ्तारी और हिरासत विवरण :_गिरफ्तार व्यक्ति: एस. रंगनाथन, जो कोल्ड्रिफ़/श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक हैं।
मौतों का कारण: _मध्य प्रदेश (छिंदवाड़ा और बैतूल) में 23 बच्चों की मौत अमानक (सबस्टैंडर्ड/नकली) कोल्ड्रिफ़ कफ सिरप पीने से हुई।कंपनी मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है।

सीरप में मिलावट की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की है। सरकार ने सख्त कार्रवाई और मुआवजे का वादा किया है। कोल्ड्रिफ सीरप के इस्तेमाल को रोकने की अपील की गई है।

पुलिस हिरासत: उन्हें चेन्नई से गिरफ्तार किया गया
चेन्नई से लाने के बाद, उन्हें मध्य प्रदेश के परासिया की स्थानीय कोर्ट (न्यायाधीश संतोष उइके) में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जो 20 अक्टूबर तक रहेगी।

जांच और अन्य तथ्य/जांच का उद्देश्य: पुलिस (एसआईटी) नकली दवा के निर्माण और वितरण में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

सरकार का रुख: सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रंगनाथन का बयान: _मीडिया के सवालों पर रंगनाथन ने केवल इतना कहा कि वह 45 वर्षों से दवा बनाने का काम कर रहे हैं और उन्हें और कुछ नहीं कहना है।

चेतावनी का कारण: उन्होंने बताया था कि रेफर किए गए एक बच्चे में किडनी फेलियर असामान्य है और यह किसी दवा या कीटनाशक के असर के कारण हो सकता है।

सांसद खेल महोत्सव: सिमगा-भाटापारा में खिलाड़ियों का जोश जलवा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल, ग्रामीण अंचल में कबड्डी, खो-खो और कुश्ती का धमाल


रायपुर, 10 अक्टूबर 2025।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच दिया है। शुक्रवार को सिमगा के रोहरा और भाटापारा के गुर्रा जोन में जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

सिमगा में ढाबाडीह और तुलसी का कब्जा
सिमगा के रोहरा जोन में पारंपरिक खेलों की धूम रही। कबड्डी के बालक वर्ग (19 वर्ष से कम) में ढाबाडीह ने और बालिका वर्ग में तुलसी ने जीत हासिल की। खो-खो की बालक प्रतियोगिता कुलिपोटा और बालिका प्रतियोगिता ढाबाडीह ने जीती। रस्साकसी में हाई स्कूल रोहरा की टीम विजेता बनी। गेड़ी दौड़ में देवप्रकाश यदु (ढाबाडीह) ने पहला स्थान प्राप्त किया।

गुर्रा जोन में बहुमुखी प्रदर्शन
भाटापारा के गुर्रा जोन में रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो के साथ-साथ भारोत्तोलन और तैराकी जैसे विविध खेल हुए। हायर सेकंडरी गुर्रा की टीमों ने रस्साकसी में शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग (19 वर्ष) में मल्दी की टीम विजेता बनी। व्यक्तिगत खेलों में गौरी ध्रुव (भारोत्तोलन) और सुमन यादव (तैराकी) ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया।

अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरी: सांसद
रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजनों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में एकता, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना भरना है। उन्होंने विश्वास जताया कि रायपुर संसदीय क्षेत्र के ये युवा जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।