23.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 235

कृषि को सशक्त करने में उर्वरक उद्योग की बड़ी भूमिका:_ सांसद बृजमोहन अग्रवाल

“आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देंगे नए नीति प्रस्ताव: बृजमोहन अग्रवाल”

नई दिल्ली/रायपुर_15 अक्टूबर 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति (2025-26) की पहली बैठक में भाग लिया। बैठक में देश में रसायन और उर्वरक क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उद्योगों की उत्पादकता और सुरक्षा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

अग्रवाल ने कहा कि भारत के कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए उर्वरक उत्पादन क्षमता बढ़ाना और पर्यावरण अनुकूल तकनीक को प्रोत्साहन देना जरूरी है। उन्होंने नीति सुधार, निवेश बढ़ावा और अनुसंधान योजनाओं में तेजी लाने से जुड़े सुझाव समिति के समक्ष रखे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रसायन एवं उर्वरक समिति की प्रथम बैठक में रखे कृषि सशक्तिकरण के सुझाव

उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के माध्यम से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे देश के किसान सशक्त बनेंगे और रसायन-उर्वरक उद्योग आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में योगदान देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी,

0

डॉ कलाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा है,संकल्प से सिद्धि कैसे प्राप्त की जा सकती है।

नई दिल्ली/ 15 अक्टूबर_2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी नेता और युवा ऊर्जा को जागृत करने वाले नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें विनम्रता और अथक परिश्रम की प्रेरणा देता है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनके काम के लिए व्यापक रूप से “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान दिया, विशेषकर मिसाइल विकास में जिनकी वजह से देश की सुरक्षा क्षमताएं मजबूत हुईं। उनका वैज्ञानिक जीवन देश के नवोन्मेष और आत्मनिर्भरता का प्रतीक था, और वे युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बने।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा कि डॉ. कलाम का जनना और उनके आदर्श हमें सशक्त, आत्मनिर्भर और करुणामय भारत के निर्माण की दिशा में लगातार प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।


सहयोग संस्था का हरित अभियान: 51 पौधों के पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रकृति बचाने नया कदम सहयोग संस्था ने बढ़ाई पर्यावरण संरक्षण की औकात

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ 15 अक्टूबर।

समाजसेवी संस्था सहयोग ने जल-जंगल-जमीन संरक्षण अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल मैदान, सिंघोरी (खिलोरा रोड) में डॉ. एल. आर. साहू के पिता भूकलू राम साहू की पुण्य स्मृति और पुत्र दोवेन्द्र साहू के जन्मदिन पर 51 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने पौधों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पत्रकार सुजीत शर्मा, ब्राह्मण समाज प्रांताध्यक्ष लेखमणी पांडे, सेजस स्कूल प्राचार्य चंद्राकर, समाजसेवी रमन काबरा और शिक्षाविद् विनोद तिवारी मंचस्थ रहे। संस्था अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौबे ने बताया कि सहयोग संस्था ने अब तक जिले के 40 स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्य अतिथि जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि “विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। सहयोग संस्था का अभियान समाज के लिए प्रेरक है।” विशिष्ट अतिथि लेखमणी पांडे ने इसे सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान बताया और कहा कि संस्था के लोगों के प्रयासों से बेमेतरा में हरियाली और रौनक आयी है।

कार्यक्रम में रमन काबरा ने कहा कि बेमेतरा जिले में एक भी बड़ा जंगल नहीं बचा है, इसलिए संस्था हर खाली जगह में वृक्षारोपण का प्रयास कर रही है। डॉ. लालाराम साहू ने अपने गांव में सफल नशा-रोधी अभियान की जानकारी दी। श्रीमती राधा सुनिल डागा (रायपुर) के सौजन्य से 50 अतिरिक्त छायादार पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल और करंजा प्रमुख रहे।

एसएसपी बेमेतरा का आकस्मिक निरीक्षण: अनुशासन, जवाबदेही और जनसेवा पर विशेष जोर

बेमेतरा, 14 अक्टूबर 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री रामकृष्ण साहू (आईपीएस) ने जिला पुलिस कार्यालय बेमेतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित समय सुबह 10 बजे तक सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए समयपालन के महत्व पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और शिकायतकर्ताओं से संयमित एवं मैत्रीपूर्ण व्यवहार आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी साहू ने कहा कि पुलिस कार्यालयों व थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से मधुर संबंध और संवेदनशीलता पुलिस की छवि को बेहतर बनाएगी। अधिकारी-कर्मचारी जनता की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और तुरंत कार्रवाई करें ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि रजिस्टर और रिकॉर्ड पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत और अद्यतन रखें। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों और पत्रों का समय पर जवाब भेजना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लंबित फाइलें, वारंट, बिल, अवकाश और पेंशन जैसे सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जमीन संबंधी प्रकरणों में तत्काल राजस्व विभाग को पत्राचार करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के अंत में एसएसपी साहू ने सभी शाखा प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आधुनिक तकनीक के उपयोग और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को खुद को सक्षम और अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गिरफ्तार आरोपियों के फिंगरप्रिंट लिए जाएं और विभागीय पेंडिंग मामलों की शीघ्र समीक्षा कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।



फिट इंडिया की भावना से पारंपरिक खेलों का पुनर्जागरण :सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सांसद खेल महोत्सव में बृजमोहन अग्रवाल_खेल उज्ज्वल भविष्य का द्वार:

बलौदा बाजार-भाटापारा, 14 अक्टूबर।

राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में मंगलवार को सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सांसद खेल महोत्सव के विकासखंड स्तरीय फाइनल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। हजारों खिलाड़ियों की उपस्थिति और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को खेलों के महापर्व में बदल दिया।

कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष वर्गों की कुश्ती, खो-खो, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कसी, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियानों ने पारंपरिक खेलों के पुनर्जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज खेल सिर्फ शारीरिक फिटनेस नहीं बल्कि उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुका है।

सांसद ने बताया कि सिमगा क्षेत्र में 12 हजार खिलाड़ियों की भागीदारी अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत करने के साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसी अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में 5 नए कक्षों के निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की घोषणा की और खेल मैदान की सुरक्षा के लिए चारदीवारी हेतु वार्बेड वायर लगाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. दौलत रामपाल अनिल पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित रहे। सांसद अग्रवाल ने समापन पर कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, खेल भावना और अनुशासन उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर करते हैं।


पर्यटन विशेष_उदयपुर में राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक

उदयपुर / राजस्थान | 14 अक्टूबर 2025 (PIB दिल्ली)

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 14-15 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर से पर्यटन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य” दृष्टिकोण को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, जिसमें प्रत्येक राज्य में एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने का आह्वान किया गया है।

इस बैठक के दौरान पर्यटन परिवर्तन एजेंडा को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच गहन चर्चा हुई। इसमें “50 गंतव्यों के विकास” और “प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन” जैसे दो प्रमुख स्तंभों पर विशेष रूप से विचार किया गया। निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए PLI-आधारित गंतव्य परिपक्वता मॉडल पर भी चर्चा की गई, जिससे पर्यटन स्थलों का समग्र और स्थायी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन सचिव सुश्री वी. विद्यावती के उद्घाटन भाषण से हुई, जिसके बाद केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भारत के विकसित पर्यटन रोडमैप को लागू करने के लिए केंद्र, राज्य और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग अनिवार्य है। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने संभावित गंतव्यों की अवधारणाएं साझा कीं, जो वैश्विक मानकों पर आधारित पर्यटन स्थल बन सकते हैं।

बैठक के दूसरे दिन, ‘एकीकृत पर्यटन संवर्धन योजना’ के मसौदा दिशानिर्देशों पर केंद्रित परामर्श आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक समग्र पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। मंत्रालय का लक्ष्य है कि यह सम्मेलन नीति समन्वय को बढ़ावा दे और भारत के हर कोने से वैश्विक स्तर का, टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी पर्यटन इको-सिस्टम विकसित हो सके।

बिहार विधानसभा चुनाव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

हाजीपुर और लालगंज सीटों की चुनावी कमान सौंपी गई

रायपुर/छत्तीसगढ़ _14 अक्टूबर 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें वैशाली जिले की हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा है, जहां 6 नवंबर को मतदान होना है।

श्री अग्रवाल 15 अक्टूबर से इन क्षेत्रों में संगठनात्मक समीक्षा और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्हें दोनों सीटों पर भाजपा को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन क्षमता और जनसंपर्क में सिद्धहस्त बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक सक्रियता छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है और वे वैशाली जिले में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित बिहार” का सपना साकार करना ही इस चुनाव अभियान की प्राथमिकता है। भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त होगा।

“कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री साय ने कहा: हर नागरिक रहे सुरक्षित, अपराधी रहें सतर्क”

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025 —

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में अपराधियों में कानून का भय और नागरिकों में सुरक्षा का अहसास पैदा करने पर जोर दिया। बैठक में कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को जघन्य अपराधों, गौ-तस्करी, धर्मांतरण और मादक पदार्थों की तस्करी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। सीमावर्ती जिलों में सघन निगरानी, घुसपैठियों की पहचान और समयबद्ध कानूनी कार्रवाई पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने माओवादियों के पुनर्वास, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का सख्ती से पालन, ब्लैक स्पॉट सुधार, और नशे में वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए। साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, हेल्पलाइन प्रचार और जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन, टीम भावना और परिणामोन्मुख कार्यशैली ही “विकसित छत्तीसगढ़” की नींव है।



सीएम साय का सुशासन संवाद – नवाचार और पारदर्शिता पर फोकस”

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवाचार व्यवहारिक हों, जनता को राहत दें और फ्लैगशिप योजनाओं को मजबूती दें। उन्होंने निर्देश दिया कि नवाचारों में जनता की राय और फीडबैक को प्राथमिकता मिले। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-ऑफिस, डिजिटल गवर्नेंस और कार्यालयीन अनुशासन को सुशासन की रीढ़ बताया।

कार्यक्रम में रायपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर सहित विभिन्न जिलों के नवाचारों की प्रस्तुति दी गई। ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया गया। जशपुर के ‘जशप्योर’ ब्रांड, दंतेवाड़ा के भूमि रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और नारायणपुर के ‘इंटिफाई’ प्लेटफॉर्म की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन निरंतर सुधार की प्रक्रिया है, जिसके लिए तकनीक, पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानें और प्रशासन को परिणाममुखी बनाएं।

स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा की प्रेस वार्ता:_ शिवरतन शर्मा और हर्षिता पाण्डेय मुख्य वक्ता

बेमेतरा, 13 अक्टूबर 2025

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
प्रवक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरंतर आत्मनिर्भर भारत के लिए समाज के सभी वर्गों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 13 अक्टूबर को बेमेतरा में पत्रकारों के साथ यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा
पत्रकारों ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर प्रश्न उठाया। इसका उत्तर देते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा,
“हमारे देश में घर के उपयोग की वस्तुओं का चयन महिलाएं ही करती हैं। यदि महिलाएं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का निर्णय लेंगी तो स्वदेशी अभियान की सफलता निश्चित होगी।”

प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि जिले में स्वदेशी मेले का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा,
“हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। यह अभियान भारत को विकसित बनाने की दिशा में निरंतर चलता रहेगा।”

विदेशी कंपनियों पर सवाल
इस पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा एक सूची तैयार कर रही है, जिसमें देश के स्वदेशी और विदेशी उत्पादों का तुलनात्मक विवरण होगा।उन्होंने बताया कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा लेकर यह अभियान छत्तीसगढ़ के गांवों से लेकर जनजातीय अंचलों तक पहुंचाया जाएगा।

वार्ता का समापन और उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए प्रेस वार्ता समाप्त की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, और हर्षवर्धन तिवारी प्रमुख रूप से शामिल थे।