26.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 229

पंडरिया शक्कर कारखाना श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पंडरिया जिला कबीरधाम सहकारी शक्कर कारखाने में श्रमिक धरना

पंडरिया/कबीरधाम | 03 नवंबर 2025

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया में श्रमिकों के साथ हो रहे कथित अन्याय और कारखाना प्रबंधन के तानाशाही रवैये के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। श्रमिकों की बड़ी संख्या कारखाने परिसर में एकत्र होकर अपने अधिकारों की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही है।

संघ का आरोप है कि कारखाना प्रबंधक पिछले आठ वर्षों से लगातार कार्यरत श्रमिकों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा है। इस विषय पर पूर्व में कलेक्टर के समक्ष समझौता भी हो चुका था, किंतु प्रबंधन द्वारा कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। भारतीय मजदूर संघ ने इस संबंध में कई बार पत्राचार किया — पत्र क्रमांक 16 (दिनांक 04.09.2025), स्मरण पत्र क्रमांक 18 (दिनांक 16.10.2025) और पत्र क्रमांक 20 (दिनांक 24.10.2025) के माध्यम से — लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

संघ ने 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक टूल-डाउन आंदोलन चलाया था, परंतु प्रबंधन की चुप्पी बरकरार रही। इसके बाद मजबूर होकर 1 नवंबर 2025 से संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक श्रमिकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस धरने में लगभग 300 श्रमिक संघ के बैनर तले शामिल हैं।
संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन के दौरान उत्पादन में हानि या किसी अन्य प्रकार की अव्यवस्था होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी कारखाना प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। श्रमिकों का कहना है कि वे अपने हक और न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ेंगे और जब तक उनके साथ न्याय नहीं होता, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

नया भारत, नया छत्तीसगढ़: राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ में अभिनंदन:_सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/छत्तीसगढ़/राज्योत्सव _02/11/2025

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव समारोह और रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से छत्तीसगढ़ का गौरव और भी बढ़ गया है।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि श्री मोदी का आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी विजन ही है जिसने ‘नए भारत’ के संकल्प के साथ ‘नए छत्तीसगढ़’ के निर्माण को एक निर्णायक और नई दिशा दी है।”

सांसद श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास और जन-कल्याण के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के प्रति अपने अटूट स्नेह और विश्वास को एक बार फिर पूरी दृढ़ता से प्रकट कर रही है।

श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, नौ श्रद्धालुओं की मौत

0

आंध्रप्रदेश/श्रीकाकाकुलम/काशीबुग्गा_02/11/2025

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा क्षेत्र स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दिन भारी भगदड़ मच गई, जिसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर परिसर में एकत्रित थे।

डीएसपी (कासीबुग्गा उपमंडल प्रभारी) लक्ष्मण राव ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। लगभग 15 घायल श्रद्धालुओं का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर एक निजी व्यक्ति द्वारा बनवाया गया है और इसे चार महीने से भी कम समय पहले जनता के लिए खोला गया था। अधिकारियों के अनुसार, यह कोई सरकारी या एंडॉवमेंट विभाग के अधीन पंजीकृत मंदिर नहीं है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस निजी मंदिर के निर्माण या संचालन की जानकारी नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं सपाद लक्षेश्वर धाम महोत्सव का आयोजन

बेमेतरा /छत्तीसगढ़_02/11/2025

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम देउरगांव (साजा) स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में 6 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक भव्य “श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ” एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय वातावरण और आध्यात्मिक अनुभव का संगम बनने जा रहा है।

आयोजन में परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वरजगद्गुरु शंकराचार्य“स्वामिश्रीः” अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008श्री की आशीर्वाद से श्रीमज़्योतिर्मयानंद महाराज सज्जनों को श्रीमद् भागवत महापुराण का अमृतपान कराएंगे।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक कथा का कार्यक्रम संपूर्ण सप्ताह तक आयोजित होगा।

गौ माता राष्ट्र माता
आयोजक समिति के सदस्य राजेश्वरी सच्चिदानंद चौबे पवन चौबे प्रदीप चौबे ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन संत परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया गया है।

लाइव प्रसारण
इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए “संस्कार चैनल” पर कथा का सीधा प्रसारण 16 से 22 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। 16 से 20 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक तथा 21-22 नवंबर को रात 10 से 1 बजे तक श्रद्धालु देश-विदेश से कथा श्रवण कर सकेंगे।

शिवलिंग स्थापना
सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा नामक ऐतिहासिक मंदिर में निर्माण व अन्य गतिविधियों के लिए आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आर्थिक सहयोग की अपील की है। श्रद्धालु इच्छानुसार अपना दान, बैक डिटेल्स और दिए गए QR कोड के जरिए जमा कर सकते हैं। आयोजन से जुड़ी ताजा जानकारी और लाइव दर्शन के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है।

सामाजिक पहल और आध्यात्मिक चेतना
– विश्व का ऐतिहासिक मंदिर छत्तीसगढ़ में सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा:कोई भी भक्त श्रद्धावान व्यक्ति 5100 (इक्यावन सौ) रूपये जमा कर सवा लाख शिवलिंग में एक शिवलिंग अपने नाम पर स्थापित करा सकते हैं

BANK DETAILS
स्वामिश्री न्यास
BANK OF MAHARASHTRA
Account No. : 60308858204
Branch Name: DEORBIJA
Branch Code: 006902
IFSC: MAHB0001746
Mob.: 7746012334 *कृपया राशि जमा करने के बाद सूचना अवश्य दें ।

इस प्रकार देउरगांव का यह आयोजन क्षेत्र ही नहीं, पूरे देश_प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संस्कृति और सेवा भाव से जुड़े विविध आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

🌸 विप्र कुल गौरव ललित मिश्रा को जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्तर पर मिली शुभकामनाओं की बौछार 🌸

रायपुर, छत्तीसगढ़ | जनचौपाल36_ | 01 नवम्बर 2025

रायपुर में आज का दिन सर्व ब्राह्मण समाज के लिए उत्सव का दिन बन गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा जी के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। समाज के सभी विप्र बंधुओं ने उत्साहपूर्वक शुभकामनाएँ दीं — किसी ने आशीर्वाद दिया, किसी ने उनके संघर्षशील एवं समर्पित जीवन की प्रशंसा की, तो किसी ने उनके नेतृत्व में समाज की एकता पर गर्व व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों और सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने स्नेह और सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि—
“राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा हर परिस्थिति में समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट मार्गदर्शन और नेतृत्व से विप्र समाज को एक सूत्र में पिरोकर संगठित किया है।”

प्रदेश प्रांताध्यक्ष लेखमणि पाण्डेय और प्रदेश प्रचार सचिव दीपक पाण्डेय ने संयुक्त रूप से संदेश जारी कर कहा —
“विप्र कुल गौरव, सामाजिक चेतना और जनकल्याण के ध्वजवाहक श्रद्धेय ललित मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके यशस्वी नेतृत्व में समाज निश्चित ही गौरवशाली परंपरा को और आगे बढ़ाएगा।”
देशभर के ब्राह्मण समाज से लगातार शुभकामनाएँ प्राप्त कर रहे राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा जी को “विप्र कुल शिरोमणि” और “ब्राह्मण टाइगर” की उपाधियों से सम्मानित करते हुए समाजजनों ने कहा कि—
“मिश्रा जी सदैव ब्राह्मणों की एकता, अखंडता और आत्मगौरव को सुदृढ़ करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।”

छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में मिश्रा जी की उपस्थिति ने न केवल विप्र बंधुओं का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि संगठन की एकता और प्रगतिशील दिशा को भी नई ऊँचाइयाँ दी हैं।

जनचौपाल36.कॉम परिवार की ओर से राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ।
आप सदा स्वस्थ रहें, मस्त रहें और समाज का मार्ग आलोकित करते रहें। 🌺

अटल जी, आपका सपना साकार हो रहा है: रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी बोले –

नक्सलवाद नहीं, विकासवाद है अब छत्तीसगढ़ की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी का सपना आज साकार हो रहा है। छत्तीसगढ़ अब पिछड़ेपन और नक्सलवाद की पहचान से ऊपर उठकर समृद्धि, सुरक्षा और स्थायित्व की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो परिवर्तन देखा है, वह अद्भुत और प्रेरणादायी है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में आयोजित रजत जयंती उत्सव के अवसर पर कहा कि यह वही राज्य है जो कभी नक्सलवाद से जूझता था, पर अब विकास की नई दिशा दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है, और बस्तर अब दुनिया में खेल और संस्कृति के प्रतीक के रूप में उभर रहा है।

रामराज्य और सुशासन की दृष्टि
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय हमने ‘रामराज्य’ का जो संकल्प लिया था, उसी पथ पर आज छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। यह तो श्रीराम का ननिहाल है। भाजपा का उद्देश्य है रामराज्य — सुशासन और जनकल्याण इसका आधार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारी दिशा है।”

अटल जी को श्रद्धांजलि
भावुक क्षणों में प्रधानमंत्री बोले, “अटल जी, आप देखिए… आपका सपना साकार हो रहा है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का परिश्रम, और भाजपा सरकारों का दूरदर्शी नेतृत्व इस विकास यात्रा का आधार रहा है। अब यह राज्य नक्सलवाद नहीं, विकासवाद के लिए जाना जाएगा।

विकसित भारत में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, तब विकसित भारत के योगदान में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

संसार का खेल केवल माया का नृत्य है:इसे योगमाया की चेतना से देख सकते हैं

अंधकार भी प्रकाश की चाह रखती है। हम प्रकाश में आते हैं और अंधकार में चले जाते हैं।

अध्यात्म एक दर्शन/ janchoupal36/01/11/2025

अंधकार को भी रास्ता दिखाने हम प्रकाश उत्पन्न करते हैं। इसका अर्थ बाहरी दीप जलाने से कहीं गहरा है। जब साधक भीतर योग का दीप प्रज्वलित करता है—ध्यान, विवेक और आत्म-स्मृति के माध्यम से—तब वह देखता है कि संसार का यह खेल केवल माया का नृत्य है। योग चेतना नहीं कहे जाते क्योंकि योग स्वयं जोड़ने की प्रक्रिया है—वह जो चेतन को जड़ से, आत्मा को शरीर से, निमित्त को कारण से जोड़ दे। इसीलिए संसार योगमाया है—क्योंकि इसमें वही शक्ति छिपी है जो जोड़ती भी है और बांधती भी है।

जब हम संसार से पूर्ण रूप से आसक्त हो जाते हैं, तब चेतना जैसे पीछे हट जाती है, और शरीर अपने अंधकार में डूब जाता है। पर जब योग का स्पर्श होता है, तब भीतर का अंधकार स्वयं प्रकाश में विलीन हो जाता है। यही दिव्यता की वह दीपावली है—जहां भीतर के अंधकार पर ज्ञान का दीपक जलता है।क्योंकि जहां अंधेरा है ना उजाला दुख है न सुख जहां कुछ भी नहीं सब शून्य है वहीं चेतना का द्वार है।जब हम माया के वश में रहते हैं फिर चेतना के विषय में क्यों चले जाते हैं,क्या माया और चेतना ईश्वर के दो रूप है फिर अद्वैत क्या है??

योग दीपावली का उत्सव बाहर नहीं, भीतर मनाया जाना चाहिए। उसमें न पटाखे हैं, न आभूषण—सिर्फ एक दीया है, जो सब देखता है, सब जानता है, पर किसी से बंधा नहीं। वही आत्मा का दीप है—नित्य, शांत, अचल, और सर्वत्र।क्या अदृश्य शक्ति कोई माया है जिसे हम ईश्वर मान लेते हैं जिसमें हम विमोहित रहते है कुछ देख नहीं पाते समझ नहीं पाते फिर चले जाते हैं।क्या शरीर और चेतना अंधकार और प्रकाश का खेल है संसार और पूरी सृष्टि भी जिसमें समाहित है।क्या मनुष्य का जन्म माया से ही हुआ है,फिर क्या माया को चेतना से जीता जा सकता है।
फिर यह (जड़) शरीर और (चेतन) आत्मा यह खेल खेलने संसार का सहारा क्यों लेते है।

अस्वीकरण: यह लेख मात्र मेरे अपने विचार और दर्शन प्रस्तुत करता है। इसे ज्ञान और योग की दृष्टि से देखा जाए। किसी भी प्रकार के विवाद या अन्य संदर्भ से इसका कोई संबंध नहीं है।





योग दीपावली: देव जागरण और संयोग का दिव्य पर्व तुलसी विवाह

“देवउठनी एकादशी/देव जागरण/जनचौपाल36″

देवउठनी एकादशी, जिसे देव दिवाली या योग दीपावली भी कहा जाता है, केवल पूजा का दिन नहीं, बल्कि मानव और ईश्वर के पुनर्मिलन का अवसर है। चार महीने पहले देवशयनी एकादशी पर जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में गए थे, तब मानो हमारी चेतना भी शांति में चली गई थी। अब देवउठनी के इस उजले क्षण पर हम फिर से उस परम शक्ति से जुड़ने को तैयार हैं। यही तो योग का सच्चा अर्थ है – मिलन, जुड़ाव और जागरण।

आज तुलसी और शालिग्राम का पवित्र विवाह संपन्न होता है। यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति और परमात्मा के संबंध का प्रतीक है। तुलसी प्रकृति की छाया है और शालिग्राम ईश्वर का रूप। जब ये दोनों मिलते हैं, तो सृष्टि एक सामंजस्य का गीत गाती है — जीव, जगत और जगदीश एक सूत्र में बंध जाते हैं।

वर्षा ऋतु के बाद जब काली घटाएं छंटती हैं और सूर्य फिर से धरती को आलोकित करता है, तो यह भी एक तरह का ‘देवउठनी’ ही है। बाहर का आकाश साफ होता है और भीतर का मन भी उजाला पाता है। यही भाव तुलसी विवाह का भी है — आत्मा और ऊर्जा के मिलन से नवप्रेरणा का उदय।

हर घर में तुलसी का रोपण और पूजन केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है। यह संदेश देता है कि प्रकृति ही परमेश्वर का रूप है। अदृश्य, अलौकिक सत्ता से जुड़ने का मार्ग इसी योग से होकर जाता है। जब मनुष्य अपने भीतर शांति और अपने वातावरण में संतुलन बना लेता है, तभी योग दीपावली का असली प्रकाश उसके जीवन में उतरता है।


लालगंज, बिहार की ऐतिहासिक जनसभा:_ बृजमोहन अग्रवाल और योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार,

भाजपा को जिताने की अपील:बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है: बृजमोहन अग्रवाल

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 | लालगंज (बिहार)

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत शुक्रवार को लालगंज स्थित कॉमर्स कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के वरिष्ठ नेता व रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभा स्थल पर उमड़ी अपार भीड़ ने भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास और समर्थन को प्रदर्शित किया।

अपने संबोधन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त और समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और यही ऊर्जा भाजपा की जीत की नींव बनेगी। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार के विकास को नई गति देने की अपील की।

राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा, “तेजस्वी यादव को यदि 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी दे दिए जाएं, तब भी वे बिहार का विकास नहीं कर पाएंगे। उनके दल के शासनकाल में बिहार को ‘जंगलराज’ में झोंक दिया गया था, जिसे जनता कभी वापस नहीं आने देगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार अब भय, भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त होकर विकास के पथ पर अग्रसर है।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बिहार की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आज देश में विकास और सुशासन का नया युग आरंभ हुआ है, और बिहार को भी इस परिवर्तन यात्रा में अग्रणी भूमिका निभानी है। सभा में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा के विजय संकल्प को दृढ़ता से दोहराया और “फिर एक बार – मोदी सरकार” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस: विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर /छत्तीसगढ़ जनसंपर्क/ 31/10/2025

राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2025) के अवसर पर रायपुर में देवेंद्र नगर (सरदार पटेल की प्रतिमा) और शास्त्री चौक से शारदा चौक तक एकता दौड़ आयोजित की गई।सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।,

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा
सरदार पटेल राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला युगपुरुष है, जिन्होंने रियासतों के एकीकरण से अखंड भारत की नींव रखी। उन्हें उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता के लिए ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की असली ताकत ‘विविधता में एकता’ की भावना है। उन्होंने भावी पीढ़ी को राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का प्रण लेने का आह्वान किया। श्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ इस दौड़ में भाग लेकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा और छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित यह एकता दौड़ सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करने, राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने और इस दिवस के सफल आयोजन को दर्शाता है।