26.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 228

32 करोड़ का भारतमाला मुआवजा घोटाला, तीन पटवारी जेल भेजे गए

जनचौपाल36/ रायपुर/05/11/2025

रायपुर-विशाखापट्टनम के भारतमाला परियोजना में 32 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले का खुलासा, तीन पटवारियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में सामने आया कि आरोपी पटवारियों ने किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुआवजा हड़पने की साजिश रची।

जांच में खुलासा हुआ कि नायकबांधा, भेलवाडीह और टोकरो गांव की जमीनों में रिकॉर्ड की तारीख पीछे कर फर्जी बंटवारे और नामांतरण कराए गए, जिससे सरकारी मुआवजा राशि से कई गुना अधिक रकम ली गई। किसानों को धमकाकर उनके नाम बैंक खाते खुलवाए गए और रकम निजी खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

हरमीत खनूजा नामक प्रॉपर्टी डीलर के नेतृत्व में दलालों और कुछ राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से यह बड़ा घोटाला हुआ, जिससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा। छापेमारी से पस्त आरोपी अभी भी फरार हैं और जांच आगे जारी है।

यह मामला छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। आम जनता और किसानों के हक की रक्षा के लिए अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई और प्रशासनिक सुधार की मांग तेज हो रही है।

पुराने बैंक खातों में पड़ी आपकी रकम अब वापस पाना हुआ आसान – आरबीआई की पहल से करें दावा!

0

नई दिल्ली, 5 नवंबर 2025 –

यदि आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने बैंक खाता खोला था जो पिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है, तो संभव है कि उसमें जमा धनराशि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता (Depositor Education and Awareness – DEA) निधि में स्थानांतरित कर दी गई हो।

अब आरबीआई की पहल से आप इस भूली-बिसरी रकम को वापस पा सकते हैं।
कैसे करें दावा:
👉 https://udgam.rbi.org.in वेबसाइट पर जाएँ और अपनी या परिवार के सदस्य की अनक्लेम्ड डिपॉज़िट (दावा न की गई जमाराशि) की जानकारी खोजें।
✅ अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाएँ।
✅ आवश्यक केवाईसी दस्तावेज़ (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) प्रस्तुत करें।
✅ बैंक द्वारा सत्यापन के बाद, आपको आपकी राशि (यदि लागू हो तो ब्याज सहित) वापस मिल जाएगी।

विशेष जानकारी:
🏦 दावा न की गई जमाराशियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं — अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच।
🔒 आरबीआई का संदेश – “जानकार बनिए, सतर्क रहिए!”
नोट: यह पहल जमाकर्ताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने और बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: तकनीकी खामी या मानवीय भूल?

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ _04/11/2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर 2025 को एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। बिलासपुर-कटनी रेलखंड के लाल खदान के पास शाम लगभग 4 बजे कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।मीडिया सूत्रों ने इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 9 लोग मारे जाने और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल होने की सूचना दी है। हादसे के बाद कई यात्री ट्रेन के डिब्बों में फंस गए जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बड़ी मेहनत से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, MEMU पैसेंजर ट्रेन ने पड़ाव पर खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मारी, जिसके कारण हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन ने रेड सिग्नल को अनदेखा कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे यह दुर्घटना हुई। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा तथा घायल यात्रियों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार विष्णु देव साय ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

रेलवे ट्रैक पर हादसे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और बचाव एवं मरम्मत कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाते हुए प्रभावित यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए विशेष रूट और बसों की व्यवस्था की है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से इस क्षेत्र में असामान्य भीड़-भाड़ से बचने और राहत कार्यों में सहयोग देने की अपील की है।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा में :_जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर/कवर्धा/छत्तीसगढ़ _04/11/2025

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा पहुंचेंगे। राज्योत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार पं. विवेक शर्मा एवं उनके साथी सुर_मय प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विविध लोक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी, जो छत्तीसगढ़ की लोक_संस्कृति की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करेगी।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव बेमेतरा: विवादों में घिरा,कलेक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप

अफसरशाही-नौकरशाही आज भी आम जनता की समस्याओं के समाधान में बड़ी बाधा बनी हुई है।सांसद विजय बघेल ने कहा यह कृत्य लोकतांत्रिक पदों का अपमान है

बेमेतरा /राज्योत्सव 04/11/2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव में बेमेतरा ज़िले का आयोजन अपनी भव्यता की बजाय विवादों के चलते सुर्खियों में आ गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और कलेक्टर की कार्यशैली के विरोध में पूरे आयोजन स्थल पर हंगामा मच गया। विधायक दीपेश साहू समेत कई भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के व्यवहार के विरोध में कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन किया, जबकि क्षेत्रीय सांसद की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यक्रम की गरिमा भंग होती दिखी।

सोशल मीडिया पर छाया बवाल, छत्तीसगढ़ महतारी की अनुपस्थिति पर सवाल

बेमेतरा राज्योत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्योत्सव में भाजपा जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रशासन के व्यवहार की निंदा की और जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वे माननीय विधायक की बातों को नज़र अंदाज़ करने और छत्तीसगढ़ महतारी के पोस्टर-बैनर न लगाने को अपमानजनक बता रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जनहित और कानून व्यवस्था पर भी उठते सवाल

महोत्सव में जहां एक ओर जनहित से जुड़ी योजनाओं पर लापरवाही के आरोप हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ सपने पर उद्यानिकी विभाग की लापरवाही से सवाल उठे हैं, जबकि बेमेतरा में हाल ही हुए हिट एंड रन केस के बाद जनता के आक्रोश और पुलिस की कार्यप्रणाली ने कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया। थाना परिसर में चोरी के आरोप, चार घंटे की बहस और विभागों में वर्षों से जमे अधिकारियों पर जनता का असंतोष इस बात का संकेत है कि अफसरशाही-नौकरशाही आज भी आम जनता की समस्याओं के समाधान में बड़ी बाधा बनी हुई है।
निष्कर्ष:_जब तक अधिकारी बाबू एक ही जगह लंबे समय तक पदस्थ रहेंगे हालात ऐसे ही बनेंगे।

सेहत और संस्कृति: डाइनिंग टेबल पर नमक रखने की परंपरा, क्या है भारतीय दृष्टिकोण?

लेख/जन चौपाल 36

भारत में जीवन के हर क्षेत्र में आधुनिकता की बयार बह रही है—भोजन, शयन, या सामाजिक जीवन, सभी जगह पश्चिमी तौर-तरीकों का असर दिखाई देता है। रंग-बिरंगे एयर-कंडीशंड रेस्टोरेंट, भीड़-भाड़ और भाग-दौड़ भरे माहौल में ज़मीन पर शांत चित्त बैठकर भोजन करने की भारतीय परंपरा कहीं खोती सी नज़र आती है। हमारे पूर्वजों ने भोजन, विश्राम और संबंधों को दिखावे के बजाय स्वास्थ्य और आत्मिक शांति से जोड़कर देखा, जबकि आज का युवा वर्ग इंस्टाग्राम-योग्य डाइनिंग टेबल पर त्वरित और दिखावटी खाने-पीने में व्यस्त है।

इसी आधुनिकता के बीच एक बदलाव जो चुपचाप घरों, होटल्स और रेस्टोरेंट्स की डाइनिंग टेबल पर अपना स्थान बना चुका है—वह है नमक की शीशी। दरअसल, पश्चिमी संस्कृति में सब्जियों को उबालकर बिना नमक के परोसा जाता है, इसलिए खाने के बाद अतिरिक्त नमक डालने की आदत वहां आम है। भारतीय व्यंजनों में तो पकाते समय ही मसालों के साथ नमक डाला जाता है, फिर भी आधुनिकता की नकल में यहां भी हर खाने की टेबल पर नमक और काली मिर्च की शीशी रखी जाने लगी है, जिससे लोग कई बार बिना ज़रूरत के भी खाने में अतिरिक्त नमक मिला लेते हैं।

सेहत की दृष्टि से देखा जाए तो अनावश्यक रूप से नमक की मात्रा बढ़ा लेना तमाम स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, जैसे उच्च रक्तचाप और हृदय रोग। भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि भोजन ‘आसनयुक्त’ होकर, ध्यान व संतुलन से करना चाहिए—न कि दिखावे या पश्चिमी शैली के अंधानुकरण में। समय की मांग है कि हम परंपरा और सेहत दोनों का संतुलन साधें और गैर-ज़रूरी आदतों पर पुनर्विचार करें, ताकि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को अपनाया जा सके।

—

5 नवंबर को सेंध लेक,नया रायपुर :सूर्य_किरण एयर शो _सांसद बृजमोहन अग्रवाल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, सीएम साय, सांसद बृजमोहन देखेंगे सूर्य किरण टीम का शानदार प्रदर्शन

नया रायपुर/छत्तीसगढ़:_04/11/2025

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव के मौके पर राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनने जा रही है। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से 5 नवंबर को नया रायपुर के सेंध लेक पर सुबह 10 बजे भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी ताकत और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय और सांसद श्री अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वीर पायलटों की टीम रायपुर पहुंच चुकी है और कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हों और भारतीय वायुसेना के शौर्य के साक्षी बनें। उन्होंने याद दिलाया कि 2009 में भी रायपुर के बूढ़ा तालाब पर सूर्यकिरण दल का इसी तरह शानदार प्रदर्शन हुआ था, जिसे जनता ने भरपूर समर्थन दिया था। सांसद अग्रवाल ने इस बार भी प्रदेशवासियों से कार्यक्रम को यादगार बनाने का आह्वान किया है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए श्री अग्रवाल ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से विशेष आग्रह कर सूर्यकिरण शो के आयोजन की औपचारिक अनुमति प्राप्त की। राज्य की प्रगति और छत्तीसगढ़ की पहचान को देशभर में ऊंचा उठाने के मकसद से यह आयोजन उनके राष्ट्रप्रेम और दूरदर्शी सोच का भी परिचायक है। राज्योत्सव के अवसर पर ऐसी शानदार प्रस्तुति पूरे प्रदेश के गर्व और उत्साह को और बढ़ाएगी।

भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन: बिहार में रैली के दौरान पीएम मोदी ने दी बधाई

सहरसा/कटिहार, बिहार चुनाव, 03 नवम्बर 2025 —

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बेटियां अब विश्व चैंपियन बन चुकी हैं। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “भारत ने अपना पहला महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है। 25 साल बाद एक नया वर्ल्ड चैंपियन सामने आया है और यह हमारी बेटियां हैं जिन्होंने यह गौरव हासिल किया है।” मोदी ने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह भारत की नई शक्ति का प्रमाण है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान में केवल दो दिन शेष हैं और लोगों से अपील की कि वे अपना वोट बर्बाद न करें। उन्होंने कहा, “बिहार में एनडीए सरकार बना रही है। आपका वोट उस गठबंधन को जाना चाहिए जो वास्तव में जीत रहा है — आपका वोट एक विकसित बिहार के लिए होना चाहिए।” पीएम ने युवाओं से विशेष रूप से कहा कि जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, वे ‘विकास और स्थिरता’ के लिए मतदान करें।

विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “बिहार के स्कूलों और यूनिवर्सिटीज में ताला लगाने वाले आज शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं।” उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि “इन पार्टियों को केवल घुसपैठियों से लगाव है, उनकी राजनीति सिर्फ उन्हें बचाने के लिए होती है।” सहरसा में मोदी ने कहा, “लालटेन वाले, पंजे वाले, लाल झंडे वाले — इन लोगों ने बिहार को दशकों तक बेहाल रखा, इनके एजेंडे में विकास कभी था ही नहीं।”

कटिहार की रैली में प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि बिहार को ‘जंगलराज की निराशा से निकालकर सुशासन की प्रगति’ की ओर बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने मछुआरों के हित में ‘मत्स्य संपदा योजना’ शुरू की और मत्स्य पालन के लिए अलग मंत्रालय तथा समर्पित बजट बनाया। मोदी ने कहा, “जो बिहार कभी मछली आयात करता था, आज वह अन्य राज्यों को मछली की आपूर्ति कर रहा है।” उन्होंने जुब्बा सहनी के नाम पर मछुआरों के लिए नई योजना की भी घोषणा की।

छत्तीसगढ़ का गौरव: महिला विश्व कप विजेता टीम में आकांक्षा सत्यवंशी के योगदान पर मुख्यमंत्री ने की सराहना 🇮🇳

रायपुर, 3 नवंबर 2025।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा हाल ही में विश्वविजेता का खिताब जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस गौरवपूर्ण विजय में छत्तीसगढ़ की बेटी, आकांक्षा सत्यवंशी, के महत्वपूर्ण योगदान को राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रेखांकित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जारी एक बयान में कहा कि यह जीत न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि इसमें कवर्धा जिले की प्रतिभाशाली फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष महत्व रखता है।

फिटनेस और रिकवरी में निभाई अहम भूमिका
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता को मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के रूप में सराहा।

> मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “यह जीत नारी शक्ति, परिश्रम और आत्मविश्वास की जीत है। हमें गर्व है कि इस गौरवमयी पल में छत्तीसगढ़ की बेटी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”
>
🛣️ प्रेरणा का नया स्रोत
मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि आकांक्षा सत्यवंशी इससे पहले छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन कर रही हैं।
श्री साय ने आकांक्षा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी यह सफलता और उपलब्धि प्रदेश की नई पीढ़ी, विशेष रूप से युवतियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

युवाओं का जोश बता रहा – फिर एक बार NDA सरकार: नवादा में पीएम मोदी

नवादा, बिहार चुनाव | 03 नवंबर 2025(पीआईबी न्यूज)

नवादा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। जनसैलाब से उत्साहित पीएम मोदी ने कहा:_यहां के युवाओं में जो एनर्जी है, वह सब कुछ कहती है – फिर एक बार NDA सरकार।”
कांग्रेस और RJD पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं —
“एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है, तो दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट।”
पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन में अब फूट पड़ चुकी है, RJD ने कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद छीन लिया और अब दोनों आपस में लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने हंडिया सूर्य मंदिर की पवित्र भूमि को नमन किया और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जी को याद करते हुए कहा कि यह धरती इतिहास और वीरता की प्रतीक है। उन्होंने कहा,
“यह मगही पान की धरती है… और मैं तो बनारस का सांसद हूं, मगध और बनारस का रिश्ता आत्मीय है।”
मोदी ने मगध की मिट्टी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भोला सिंह जैसे जनसेवकों की कर्मभूमि बताया।

महिलाओं और किसानों की योजनाओं पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि:_मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। बिहार की एक करोड़ तीस लाख बहनों के खाते में दस-दस हजार रुपए पहुंच चुके हैं।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि NDA सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर कदम पर साथ रहेगी। किसानों के हितों पर उन्होंने कहा कि
“आजादी के बाद की सरकारों ने छोटे किसानों की उपेक्षा की, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया। बिहार के किसानों को अब तक 30 हजार करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिले हैं।”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि RJD और कांग्रेस सिर्फ दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती पार्टियां हैं। उन्होंने महागठबंधन में चल रही कलह का जिक्र करते हुए कहा:_जंगलराज के युवराज को कांग्रेस के युवराज ने पैदल कर दिया है। अब RJD ने कांग्रेस को भी सबक सिखाने की ठान ली है।”