24.1 C
Raipur
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 225

सरपंच संघ की अनुचित कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन — अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार बताया

बेमेतरा /11 नवम्बर 2025

सरपंच संघ द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ की गई अनुचित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को बेमेतरा जिले के सभी पत्रकार एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। पत्रकारों ने इस घटना को न केवल पत्रकारिता पर हमला बताया, बल्कि इसे एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

इस घटना के विरोध में जिला मुख्यालय स्थित विश्रामगृह परिसर में पत्रकारों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरपंच संघ द्वारा की गई यह कार्रवाई पत्रकारों की गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।

बैठक के पश्चात सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर सिग्नल चौक तक पैदल मार्च निकाला। “पत्रकार एकता ज़िंदाबाद” और “पत्रकार सम्मान हमारा अधिकार” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी श्री रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा।

📜 ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सरपंच संघ नवागढ़ द्वारा सात नवम्बर को दिए गए आवेदन पत्र में लगाए गए आरोप निराधार हैं। पत्रकारों ने मांग की कि इस आवेदन की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि इसमें कोई तथ्य नहीं पाया जाता है, तो सरपंच संघ के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

पत्रकार संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा —
“यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे पत्रकार समाज के आत्मसम्मान से जुड़ा है। सरपंच संघ की यह कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।”


राज्यपाल डेका ने कहा – यातायात व्यवस्था सुधारे प्रशासन, दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर दिए सुधार के निर्देश

रायपुर, 10 नवंबर 2025

राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात पर चिंता जताई है। उन्होंने राजभवन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि रायपुर में जनसंख्या और वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए यातायात व्यवस्था को और अनुशासित और सुरक्षित बनाना जरूरी है। उन्होंने ट्रैफिक मॉनिटरिंग को बेहतर करने और सड़क सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा।

राज्यपाल डेका ने निर्देश दिए कि अवैध पार्किंग, नशे में वाहन चलाने, तेज गति, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सकती है।

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र :_89 साल की उम्र हॉस्पिटल में इलाज चल रहा —

0

राजू चल राजू अपनी मस्ती में तू

मुंबई, 11 नवंबर 2025।

हिंदी सिनेमा जगत से बेहद सुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है हालात अभी स्थिर है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।

धर्मेंद्र, जिन्हें प्यार से “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहा जाता है, ने अपने करियर में “शोले”, “चुपके-चुपके”, “धरम वीर”, “अनुपमा”, “सत्यकाम” और “यादों की बारात” जैसी अनगिनत यादगार फिल्में दीं। सादगी, सहज अभिनय और दमदार संवाद शैली के कारण उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, इस समय उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल परिवार के साथ मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियों — अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों — ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना व्यक्त किया है।

“धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा के एक ऐसे प्रतीक हैं जिन्होंने अपनी सादगी और अभिनय से पीढ़ियों को जोड़ा। उनका सिने जगत में रहना बड़े गर्व सम्मान की बात है” ईश्वर उनकी उम्र लंबी करें और उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें।

धर्मेंद्र ने करीब छह दशकों तक हिंदी सिनेमा को अपने अद्भुत अभिनय से समृद्ध किया है। उनके उत्तम स्वास्थ्य की उनके फैंस इंतजार कर रहे और भारतीय फिल्म उद्योग ने अपने सबसे बड़े और प्यारे सितारे की चमक देखना चाहते है।

दिल्ली में लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, 8 की मौत — बॉर्डर पर अलर्ट

नई दिल्ली, 11 नवंबर।

राजधानी दिल्ली गत सोमवार शाम फिर धमाके से दहल उठी। लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 घायल बताए जा रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल व अस्पताल का दौरा किया। पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि धमाका शाम 6:52 बजे हुआ, जिसकी जांच एनएसजी और फॉरेंसिक टीम कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने घटना को “बेहद चिंताजनक” बताते हुए कहा कि इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि यह घटना शाम 6:52 बजे की है जब एक कार रेड लाइट पर रुकी हुई थी। विस्फोट के कारण पास खड़ी कई गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक टीम और एनएसजी कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका अचानक हुआ और आग की तेज़ लपटें उठीं। आसपास के घरों और दुकानों की खिड़कियां तक हिल गईं। एक दुकानदार ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ वह तीन बार गिरा तीन बार उठा।

घटना विवरण मीडिया स्त्रोतों से:_

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से सशक्त होंगी महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

रायपुर, 10 नवंबर 2025

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण संस्थान (SIHFW) के सौजन्य से महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों (एलएचवी) हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से एलएचवी उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के मामलों को अधिक दक्षता से संभाल सकेंगी, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी।

कार्यक्रम में सचिव, स्वास्थ्य अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक महामारी नियंत्रण डॉ. एस.के. पामभोई, संयुक्त संचालक डॉ. निर्मला यादव सहित यूनीसेफ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की भूमिका को समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रथम पंक्ति व संस्थागत सेवाओं और समुदाय के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण बताया।

यह प्रशिक्षण का प्रथम बैच था, जिसके पश्चात आगामी चरणों में 14 बैचों के माध्यम से पूरे राज्य की महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रजनन, मातृ, शिशु, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य (RMNCH) सेवाओं पर केंद्रित विषयों जैसे एएनसी, उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान व प्रबंधन, पीएमएसएमए कार्यक्रम, प्रसव पूर्व-पश्चात देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, नवजात देखभाल और रेफरल प्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, केस स्टडी और व्यवहारिक सत्रों में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण नेतृत्व, कार्यकुशलता और समुदाय से जुड़ाव को सशक्त बनाएगा तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक होगा।

मोहन भागवत बोले—आरएसएस के कार्यक्रम में कौन आ सकता है, यह स्पष्ट तौर पर भारत माता का पुत्र होना चाहिए

0

श्री भागवत ने कहा — तीन बार बैन झेलने के बाद संघ को मिली वैधानिक पहचान और सामाजिक मान्यता

बेंगलुरु, 9 नवम्बर 2025 (एजेंसी)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बेंगलुरु में आयोजित द्विदिवसीय व्याख्यानमाला “संघ यात्रा के 100 साल — नए क्षितिज” में संबोधित करते हुए संघ के दृष्टिकोण और संगठनात्मक मानदंडों पर स्पष्टता दी। कार्यक्रम के दौरान भागवत ने संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने के मापदण्ड और देश के सामने व्यूहरचित सुरक्षा-संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत टिप्पणी की।

श्री भागवत ने जब पूछा गया कि क्या मुसलमान/ईसाई आरएसएस की शाखाओं (शाखा) में आ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि संघ में प्रवेश का आधार व्यक्ति का “भारत माता का पुत्र” होना है और संघ के कार्यक्रमों में आने वाले को इसी नजरिए से आना चाहिए। उनके शाब्दिक उत्तर में उन्होंने कहा — “कोई ब्राह्मण, कोई मुस्लिम, कोई ईसाई — केवल हिंदू ही संघ में प्रवेश कर सकता है,” साथ ही यह स्पष्ट किया कि अलगाव छोड़कर जो लोग भारत माता के पुत्र बतौर सहभागिता करें, वे कार्यक्रमों में आ सकते हैं। यह बयान चर्चा का केन्द्र बना रहा।

राष्ट्रीय सुरक्षा और पारस्परिक सम्बंधों के सवाल पर भागवत ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को ऐसे जवाब देने होंगे जो सामने वाली ताकत को समझ में आएं; निवारक क्षमता और ठोस नीति ही स्थायी शांति की दिशा में योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो कड़ाई से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देनी चाहिए ताकि विवादों का समाधान सहयोग के रास्ते पर हो सके। यह पृष्ठभूमि कार्यक्रम में उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक दृष्टि को रेखांकित करती है।

योगी आदित्यनाथ का बिहार में चुनावी हमला – बोले, कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन एक बड़ा धोखा

सुपौल/मधुबनी (एजेंसी)10/11/2025

बिहार में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी माहौल गरमाने के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मधुबनी के बिस्फी और सुपौल में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में बिहार की सड़कों पर विकास दिखाई देता है, गांव प्रगति की नई पहचान बने हैं और युवाओं में आत्मविश्वास झलकता है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी, तब बिहार की जनता फिर एक बार विकास और सुशासन के पक्ष में फैसला देगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार वह भूमि है जिसने नालंदा जैसे विश्वविद्यालय के जरिए पूरी दुनिया को ज्ञान दिया, लेकिन आरजेडी-कांग्रेस के जंगलराज में यही बिहार पिछड़ गया। साक्षरता दर गिर गई, जातीय हिंसा और परिवारवाद ने जनता को बांट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन जनता के साथ एक “धोखा” है — जो आपकी जमीन हड़पते हैं, वे युवाओं को नौकरी क्या देंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं की जो हालत हुई है, वही उदाहरण बिहार के लोगों को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि “माफिया के लिए यूपी में दो ही जगह हैं — एक यमराज के घर जाने का टिकट, और दूसरा सरकार के कब्जे में गई उनकी संपत्ति, जिस पर गरीबों के लिए आवास बन रहे हैं।”

योगी ने कहा कि “जो राम का है, वही हमारे काम का है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के शासन में बिहार में 30 हजार से अधिक अपहरण हुए, न बहनें सुरक्षित थीं, न डॉक्टर, न इंजीनियर। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है — बिहार को भय, भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे गीदम के साप्ताहिक बाजार :

स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार बस्तर में होगा विकसित व्यापार।

रायपुर/बस्तर, 10 नवम्बर 2025

अपने बस्तर संभाग के दौरे के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज गीदम पहुंचे,उन्होंने स्थानीय साप्ताहिक बाजार का आकस्मिक दौरा किया। अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के अनुरूप, श्री शर्मा ने बाजार में घूमते हुए आम ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों से आत्मीय बातचीत की और उनके हाल-चाल पूछे। उनका यह दौरा सीधे ज़मीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास था।

बाजार में मौजूद व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए शासन की नीतियों, विशेषकर जीएसटी दरों में कमी, की सराहना की। उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कटौती के कारण सामान सस्ते हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को बड़ी राहत मिली है, और व्यापार में सुगमता आई है। व्यापारियों ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह साझा की कि अब नक्सल भय समाप्त होने से वे निडर होकर बाजारों में अपना व्यापार कर पा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुएं सही कीमत पर ग्रामीणों तक पहुँच रही हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के समक्ष नक्सल समस्या के समाधान के लिए शासन द्वारा किए जा रहे ठोस प्रयासों की सराहना की। उनका मानना था कि क्षेत्र में अब शांति और विकास की नई सुबह दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने कहा कि नक्सली विचारधारा से भटके युवाओं के मुख्यधारा में लौटने के कारण बस्तर में स्थायी शांति की नींव मजबूत हो रही है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो पाएगा।

बाजार भ्रमण के दौरान, श्री शर्मा ने स्थानीय फलों का स्वाद लिया और जनसाधारण से खुलकर बातचीत की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बस्तर के विकास के लिए स्थायी शांति सबसे आवश्यक है, और सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमेन सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वनांचल के पुनर्वास केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण देकर आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ने के दिए निर्देश।

रायपुर/बस्तर, 10 नवम्बर 2025

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम मुल्ला स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का जायजा लिया। श्री शर्मा ने युवाओं से मुलाकात की और मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन युवाओं की सभी मूलभूत समस्याओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को युवाओं को प्रतिदिन कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, जिससे उन्हें अधिक कुशल बनाया जा सके और उनके जीवन में दीर्घकालिक रोजगार मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को पुनर्वासित परिवार के सदस्यों से केंद्र में मुलाकात की व्यवस्था कराने, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, परिवार की सहमति पर पुनर्वास केंद्र में ही सामूहिक विवाह की व्यवस्था कराने के लिए भी कहा गया।

श्री शर्मा ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की एक अनूठी पहल की। उन्होंने निर्देश दिया कि विधानसभा सत्र के दौरान इन युवाओं को रायपुर का भ्रमण कराया जाए, ताकि वे राज्य की कार्यप्रणाली से अवगत हो सकें। यह कदम उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। वर्तमान में इस केंद्र में माओवाद विचारधारा छोड़कर लौटे कुल 66 प्रशिक्षुओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस पुनर्वास केंद्र में युवाओं को काष्ठ शिल्प, राज मिस्त्री और इलेक्ट्रिशियन जैसे एडवांस ट्रेड्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 52 पुनर्वासित युवक और 14 प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं, जो स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर हैं।





गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, ISIS से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार

गांधीनगर/गुजरात | 10 नवम्बर 2025

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वैड (ATS) ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएस के अनुसार ये तीनों आरोपी पिछले एक साल से एजेंसी की निगरानी में थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे।

तीनों आतंकियों को उस वक्त दबोचा गया जब वे हथियारों की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों युवक ISIS के नेटवर्क को भारत में सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी हैदराबाद का निवासी है। तीनों एक तय लोकेशन पर हथियारों की अदला-बदली करने पहुंचे थे, तभी एटीएस की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

गुजरात एटीएस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है, जिसमें गिरफ्तार आतंकियों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।