22.1 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 221

🔥 ख़बर छत्तीसगढ़ लाइव: लापरवाही पर टीचर सस्पेंड, ‘ऑपरेशन धान’ में 1000 बोरी अवैध धान ज़ब्त!

छत्तीसगढ़ 24/11/2025

1. 🚨 लापरवाही पड़ी भारी! चुनाव कार्य (SIR) में कोताही बरतने पर सहायक शिक्षक निलंबित
रायपुर, 24 नवंबर 2025। जिला प्रशासन ने चुनावी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी-बलरामपुर/रामानुजगंज जिले में शा प्रा शाला फतेहपुर के सहायक शिक्षक (एलबी) श्री अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन पर विशेष गणना पुनरीक्षण (SIR) जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी कार्य में रुचि न लेने, बिना छुट्टी के अनुपस्थित रहने, और निर्धारित दायित्वों का निर्वहन न करने का आरोप है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बलरामपुर-रामानुजगंज ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।


2. 🌾 ‘ऑपरेशन धान’: महासमुंद में बिना बिल के 450 कट्टा धान जब्त, गोदाम सील!
महासमुंद:_ धान खरीदी सीजन शुरू होते ही महासमुंद जिला प्रशासन अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ एक्टिव हो गया है।एसडीएम सरायपाली के मार्गदर्शन में राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलोदा में टिकेश्वर साहू के गोदाम पर छापा मारा गया, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भंडारित 450 कट्टा धान जब्त किया गया। जांच टीम ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया है।


3. ओडिशा बॉर्डर पर सख्त पहरा! सारंगढ़ में 560 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त_ धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए सारंगढ़ जिला प्रशासन ने ओडिशा से होने वाले अवैध परिवहन पर शिकंजा कसा है।ओडिशा से अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे एक ट्रक (ओडी 17 के 7832) को पकड़ा गया। वाहन में बिना वैध कागजात के 560 बोरी धान लदा था। मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई कर ट्रक और धान को थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबारियों के लिए कड़ी चेतावनी है।
संवाद सूत्र: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिहार में नई सरकार,अतिक्रमण पर प्रहार:_ऑपरेशन बुलडोजर ने शहरों में मचाई अफरा-तफरी

0

अतिक्रमण हटाने के दौरान कई शहरों में लोगों ने समय और विकल्प की मांग की है, जिसे प्रशासन को संयमित तरीके से संबोधित करना होगा।

पटना:_बिहार में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ बड़े ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। ‘ऑपरेशन बुलडोजर‘ के तहत राज्य के करीब एक दर्जन शहरों में अवैध कब्जों को हटाने का काम तेज हो गया है, जिससे कई शहरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। समस्तीपुर से शुरू हुआ यह अभियान सीतामढ़ी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दानापुर, लखीसराय और बिहारशरीफ जैसे प्रमुख शहरों में भी पहुंच चुका है। बड़ी संख्या में कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है।

समस्तीपुर से लखीसराय तक एक्शन: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम चौक पर अतिक्रमण खाली कराया गया, जिसमें रेलवे और स्थानीय पुलिस बल शामिल थे। हालांकि, लोगों के अनुरोध पर प्रशासन ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था खोजने के लिए 10 दिनों की मोहलत दी है। वहीं, लखीसराय में डीएम मिथिलेश मिश्र और एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को भी अभियान जारी रहा, जहां तीन घंटे के ऑपरेशन में शहीद द्वार से पचना रोड तक अवैध टीन शेड और निर्माण हटाए गए।

जुर्माना और सख्ती: सीतामढ़ी नगर निगम और यातायात विभाग ने गौशाला चौक से पुनौरा धाम मंदिर द्वार तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया, जहां जेसीबी से अवैध निर्माण तोड़े गए। इस दौरान, कई अतिक्रमणकारियों के सामान जब्त किए गए और उनसे करीब 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह, दानापुर में हाथी खाना मोड़ से सगुना मोड़ तक चले अभियान में झोंपड़ियों और गुमटियों को ध्वस्त किया गया और 4,800 रुपये जुर्माना वसूला गया। भागलपुर में भी नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों से 13,500 रुपये जुर्माना वसूल कर सख्त संदेश दिया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग के तनय शर्मा ने जीता राष्ट्रीय ‘बेस्ट पार्लियामेंटेरियन’ खिताब, सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

छग सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा,महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखमणि पाण्डेय,प्रदेश प्रचार सचिव दीपक पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

दुर्ग/छत्तीसगढ़/23/11/2025

रूंगटा पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र तनय शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यंग इंडिया पार्लियामेंट्री डिबेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर से आए 120 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ ‘बेस्ट पार्लियामेंटेरियन’ का खिताब अपने नाम किया।
न्यू खुर्सीपार निवासी डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं एनआईसी दुर्ग की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती स्वेता शर्मा के सुपुत्र तनय ने पहले जिला स्तर (राजनांदगांव) और फिर राज्य स्तर (जमशेदपुर) पर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय फाइनल तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिल्ली में हुए राष्ट्रीय फाइनल में उनकी तर्कपूर्ण प्रस्तुति, नीतिगत समझ और आत्मविश्वास ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।


तनय की इस उपलब्धि से उनके परिवार तथा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इसी कड़ी में सर्व ब्राह्मण समाज ने तनय शर्मा का सम्मान करते हुए उनके निवास पहुंचकर पुष्पहार, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में समाजजनों द्वारा शमी का पौधा भी भेंट किया गया।

समाज के सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणीग्राही ने कहा कि तनय की यह उपलब्धि न केवल दुर्ग-भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में तनय अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन करेगा।

अभिनंदन कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, डॉ. विश्वनाथ पाणीग्राही, चंद्रशेखर पाण्डेय, छग सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला,ऋषभ तिवारी (ब्राह्मण युवा मंच), संतोष शर्मा, किशोर तिवारी, रमेश शर्मा, कमल किशोर शर्मा, तथा तनय के माता–पिता और परिजन उपस्थित रहे।


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया राणकपुर महातीर्थ का दर्शन,—“शिल्प, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम”

रायपुर/राजस्थान, रविवार_23/11/2025

राजस्थान प्रवास पर पहुंचे सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को विश्वप्रसिद्ध चतुर्मुख जिनप्रासाद राणकपुर महातीर्थ में दर्शन किए। महातीर्थ पहुंचने पर प्रबंध समिति ने उनका आत्मीय स्वागत किया और मंदिर की प्राचीन परंपरा, शिल्पकला और आध्यात्मिक महिमा से अवगत कराया।

सांसद अग्रवाल ने राणकपुर महातीर्थ को “जीवन का अनुपम और अविस्मरणीय अनुभव” बताते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला की गोद में स्थित यह धाम केवल जैन समाज की आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पकला की अद्वितीय प्रतिभा और सूक्ष्म नक्काशी का ऐसा जीवंत साक्ष्य है, जो विश्व धरोहर में स्थान पाने योग्य है।

उन्होंने प्रभु आदिनाथ के चतुर्मुख स्वरूप के दर्शन को “आत्मा को शांति और निर्मलता से भर देने वाला दिव्य अनुभव” बताया। मंदिर के 1444 अद्वितीय स्तंभ, 72 इंच की विशाल प्रतिमाएँ, 84 देवकुलिकाएँ, मेघनाद मंडपों की ऊँचाई, मोतियों-से झरते तोरण और गुम्बदों की नक्काशी ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

सांसद अग्रवाल ने 15वीं शताब्दी में धरणाशाह द्वारा शुरू कर लगभग पचास वर्ष (1446–1496) में पूर्ण हुए मंदिर निर्माण को भारतीय इतिहास की “अमूल्य धरोहर” बताया। उन्होंने कहा कि निन्यानवे लाख की लागत उस कालखंड की भव्यता और गहरी आस्था का प्रतीक है।

प्रभु आदिनाथ के समक्ष प्रार्थना करते हुए उन्होंने सभी के जीवन में शांति, करुणा, सद्बुद्धि और सद्भावना की कामना की। राणकपुर की पावन धरा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक चेतना को इससे मिलने वाली शक्ति हमारी सांस्कृतिक पहचान को सदैव अमर बनाए रखती है।

स्वदेशी मेले का भव्य समापन, सांसद बृजमोहन ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

रायपुर/बिलासपुर:_23।11।2025

न्यायधानी बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेला गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर पुष्प_वर्षा, आतिशबाज़ी और जयघोष के बीच उनका स्वागत किया गया, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रंग दे दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि स्वदेशी केवल एक उत्पाद नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, संस्कार और व्यवहार की आत्मा है। उन्होंने कहा कि खुशहाल और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देशवासी स्वदेशी को जीवन का आधार बनाएँ। उन्होंने इसे सच्ची देशभक्ति बताते हुए इसके व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित मेले की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Vocal for Local’ अभियान ने स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नई मजबूती दी है। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से न सिर्फ अर्थव्यवस्था को बल मिलता है बल्कि रोजगार और स्थानीय नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलता है।

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेले के आयोजकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पश्चिम बंगाल में BLO महिला की आत्महत्या, सुसाइड नोट में SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप

प्रशासनिक सुधारों की आवश्यकता पर बढ़ता सवाल,चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर राजनीति और जांच के दबाव

खबर पश्चिम बंगाल _23/11/2025

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) महिला रिंकू तरफदार ने शनिवार सुबह अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में रिंकू के परिवार ने चुनाव आयोग की चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को उनकी मौत का प्रमुख कारण बताया है। महिला BLO ने अपने सुसाइड नोट में प्रशासनिक दबाव और अपमान का आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कार्य भार इतना अधिक था कि वह उसे सहन नहीं कर पाईं।

रिंकू तरफदार कृष्णनगर के बंगालझी इलाके में रहती थीं और चापड़ा थाने के बूथ नंबर 201 की BLO थीं। वह अंशकालिक शिक्षक भी थीं। सुसाइड नोट में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि उन्होंने अपना अधिकांश ऑफलाइन कार्य पूरा कर लिया था पर ऑनलाइन काम को संभालना मुश्किल था और कई बार अधिकारियों से मदद मांगने के बावजूद कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने लिखा कि BLO के रूप में काम न कर पाने पर अत्यधिक प्रशासनिक दबाव आता था, जो उन्होंने सहन नहीं किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और चुनाव आयोग से इस SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। CM ने कहा कि अब तक इस प्रक्रिया के दबाव में 28 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विपक्ष ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए SIR प्रक्रिया की समीक्षा और जांच की मांग की है।

SIR एक मतदाता सूची का पुनरीक्षण और सत्यापन कार्यक्रम है, जिसमें हर घर जाकर मतदाता सूची के फॉर्म भरे और दस्तावेज़ सत्यापित किए जाते हैं। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक पश्चिम बंगाल में चल रही है। BLOs पर इस प्रक्रिया का अत्यधिक दबाव और काम का बोझ पड़ा है, जिससे कई कर्मचारी मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

“जोहान्सबर्ग रनवे पर मोदी का सलाम, इंटरनेट पर छा गया यह वीडियो!”

21/11/2025
जोहान्सबर्ग/अफ्रीका/नई दिल्ली/मीडिया सूत्र।

जोहान्सबर्ग:_ एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया, जिसमें कुछ लोग रनवे पर लेटकर हाथ जोड़कर सम्मान जताते दिखे। पीएम मोदी ने इस स्वागत को भारत-साउथ अफ्रीका के गहरे रिश्ते का प्रतीक बताया। मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका में हैं। यह पहला ऐसा जी-20 शिखर सम्मेलन है जो अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इस दौरान उन्हें स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक स्वागत से भी सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से वे अभिभूत हैं और इस स्नेह में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक रिश्तों की झलक दिखती है। प्रधानमंत्री के अनुसार, यह संबंध संस्कारों से बंधा है और भविष्य में और मजबूत होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहला जी-20 सम्मेलन है जो अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित हो रहा है और ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मोदी इस दौरान विकास, वित्त, जलवायु और खाद्य सुरक्षा जैसे वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगें। यह उनकी दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है, इससे पहले वे 2016, 2018 और 2023 में भी यहां आ चुके हैं।



₹1 लाख रिश्वत मांगना पड़ा भारी! गरियाबंद नगर पालिका इंजीनियर ₹30,000 लेते ACB के हत्थे चढ़ा

छत्तीसगढ़ / गरियाबंद | 21 नवंबर 2025

मीडिया सूत्र अनुसार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (ACB) ने नगर पालिका में पदस्थ एक रिश्वतखोर इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसीबी टीम ने नगर पालिका इंजीनियर संजय मोटवानी को एक ठेकेदार से ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह राशि ठेकेदार के बिल पास करने के लिए मांगी गई कुल ₹1 लाख की रिश्वत का एक हिस्सा थी।इस गिरफ्तारी के बाद गरियाबंद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?
नगर पालिका के इंजीनियर संजय मोटवानी ने ठेकेदार अजय गायकवाड़ से उसके निर्माण कार्य के बिल पास करने के एवज में ₹1,00,000 की रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत न देने की मंशा से ठेकेदार अजय गायकवाड़ ने सीधे ACB में इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद ACB की टीम ने ट्रैप (जाल) बिछाने की योजना बनाई।

रंगे हाथ पकड़े गए तय प्लान के अनुसार, ठेकेदार अजय ने इंजीनियर को ₹30,000 (एडवांस) की राशि देने के लिए राजी किया। इंजीनियर मोटवानी ने ठेकेदार को पैसे लेकर साईं गार्डन के पास बुलाया। जब इंजीनियर अपनी कार की डिक्की में रिश्वत की यह राशि रख रहा था, तभी ACB टीम ने उसे धर दबोचा।

⚠️ कमीशन के बिना नहीं बनता था बिल!
स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार इंजीनियर संजय मोटवानी पर आरोप है कि वह लंबे समय से बिना कमीशन लिए किसी भी ठेकेदार का बिल पास नहीं करता था, जिससे नगर पालिका के ठेकेदार काफी परेशान थे।

“शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की बहादुरी और बलिदान बेमिसाल हैं”

0

शहीद आशीष शर्मा:_“एक शहादत न्यूज”_आज देश ने एक सच्चा हीरो खो दिया है।

बोहानी गांव,एमपी/छत्तीसगढ़ बॉर्डर | 21 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों में नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। वो एक किसान के बेटे थे और 29 वर्ष की उम्र में दो वीरता पुरस्कारों से सम्मानित हुए थे।

19 नवम्बर की रात, तीन राज्यों के सुरक्षाबल संयुक्त रूप से एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर थे।इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की टीम को जंगल में छिपे नक्सलियों की जानकारी मिली। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी—जिसमें आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने आखिरी सांस तक अपने कर्तव्य को निभाया। वह लगातार कवर फायरिंग कर रहे थे ताकि साथी जवान सुरक्षित रहें। उनके साहस से कई जवानों की जान बची।
इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की बहादुरी का ये किस्सा पूरे देश को गर्व दिला रहा है।


उनकी पार्थिव देह जब उनके गांव बोहानी पहुंची, सैकड़ों लोग तिरंगे में लिपटे अपने सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े।
“जब तक सूरज और चांद रहेगा, आशीष शर्मा का नाम रहेगा”—यही नारा पूरे गांव और प्रदेश में गूंज रहा है।
जनवरी में उनकी शादी तय थी, लेकिन देश की सेवा में वे अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो गए।

ऐसे सच्चे हीरो को “एक शहादत जन चौपाल 36 डिजिटल न्यूज” की ओर से शत-शत नमन और श्रद्धांजलि।

जांजगीर में युवक की संदिग्ध मौत : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में मुलाकात और पावर टैबलेट लेने के बाद बिगड़ी हालत

जांजगीर/छत्तीसगढ़ | 21 नवंबर 2025

जांजगीर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक अपनी परिचित युवती के साथ होटल में रुका था, जहां कथित तौर पर पावर बढ़ाने वाली दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला गंभीर और संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला
मृतक युवक की पहचान कृशचंद देवांगन, निवासी जावलपुर, के रूप में हुई है। युवती बिर्रा गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले भी उनकी 2–3 मुलाकातें हो चुकी थीं। 15 नवंबर को दोनों जांजगीर के एक होटल में ठहरे थे।
रात में युवक की तबीयत अचानक खराब हुई। होटल स्टाफ की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में वजह साफ नहीं, बिसरा सुरक्षित
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने युवक के पेट से कुछ टैबलेट मिलने की जानकारी दी है, जिसके बाद बिसरा प्रिजर्व कर रायपुर लैब भेजा गया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा—क्या यह दवा का रिएक्शन था या कोई और कारण।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल स्टाफ, युवती और परिवारजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

युवाओं के लिए चेतावनी
ऐसे मामलों में बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टैमिना या पावर बढ़ाने वाली गोलियां लेना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई दवाओं के साइड इफेक्ट जानलेवा साबित हो सकते हैं, विशेषकर जब उन्हें बिना जांच-पड़ताल और गलत परिस्थितियों में लिया जाए। पुलिस और चिकित्सक भी सलाह देते हैं कि सोशल मीडिया पर बने संबंधों में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की दवा या केमिकल का उपयोग सोच-समझकर करें।