22.1 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 220

पंडरिया शक्कर कारखाना: सीनियरिटी पर सवाल, भर्राशाही पर चुप्पी क्यों?

शक्कर कारखाना/ पंडरिया/ कबीरधाम/ 26112025

आवाज मजदूरों की अनसुनी कर कारखाना प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है!!श्रमिकों का कहना है कि जहाँ पहले भर्ती सीनियरिटी के आधार पर होने की बात कही गई थी, वहीं अब ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने कभी कारखाने में कदम तक नहीं रखा। कई तो पिछले वर्ष ही नियुक्त हुए थे, लेकिन इस सत्र में उनके नाम सबसे पहले जोड़ दिए गए।

पंडरिया शक्कर कारखाने में भ्रष्टाचार और मनमानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर सीनियरिटी नियमों को ताक पर रखकर वरिष्ठ श्रमिकों के साथ अन्याय किया गया है। आठ वर्षों से काम कर रहे अनुभवी कर्मचारियों को पीछे छोड़, नए चेहरों को तरजीह देने से श्रमिकों में गहरा आक्रोश है।

श्रमिकों का सीधा सवाल है—क्या अब सीनियरिटी का कोई मूल्य नहीं रहा? क्या भर्ती प्रक्रिया सिर्फ़ कुछ चुनिंदा लोगों के लिए बनाई जा रही है?

भारतीय मजदूर संघ ने कारखाना प्रबंधन पर पारदर्शिता की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीनियरिटी आधारित प्रक्रिया लागू नहीं हुई, तो संगठन आंदोलनात्मक रुख अपनाएगा।


अवैध धान पर कड़ी नजर:_ बड़ी कार्रवाई”एक दिन में एक करोड़ से अधिक का धान जब्त।

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ _ 26/11/2025

राजनांदगांव जिले में बाहरी और अवैध धान के प्रवेश पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने केवल एक दिन में 14 प्रकरणों में एक करोड़ 8 लाख 3 हजार 500 रुपये मूल्य का 3485 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। कुल 8713 कट्टा धान जप्त हुआ, जिसमें राजनांदगांव में 4, डोंगरगढ़ में 3 और डोंगरगांव में 7 मामले सामने आए।

सिर्फ एक दिन पहले 24 नवंबर को भी 13 प्रकरणों में 2996 क्विंटल धान जब्त हुआ था, जिसकी कीमत करीब 92 लाख 87 हजार रुपये आंकी गई थी। अब तक जिले में कुल 65 प्रकरण दर्ज कर 3 करोड़ 30 लाख से अधिक मूल्य का अवैध धान जप्त किया जा चुका है।

चिल्हाटी पुलिस ने गोंदिया से धमतरी ले जा रहे ट्रक से 259.20 क्विंटल धान जब्त किया। वहीं, ग्राम करमरी में थोक व्यापारी पीयूष जैन और अरविंद जैन की दुकानों में क्रमशः 600 क्विंटल और 250 कट्टा अवैध धान मिला। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ सख्त कदम जारी रहेंगे, और दोबारा अवैध लेन-देन पाए जाने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होंगे। जिले की सीमाओं पर तीन अंतरराज्यीय चेकपोस्ट स्थापित हैं—बोरतलाब, पाटेकोहरा और कल्लूबंजारी—जहां निगरानी बढ़ा दी गई है।



पीएम मोदी: यह युगांतरकारी क्षण विश्व युगों-युगों तक याद रखेगा

अयोध्या का यह ऐतिहासिक दिन सदियों के सपने हकीकत में, यह धर्मध्वज युगों तक रहेगा”।

अयोध्या उत्तर प्रदेश _25/11/2025

आज अयोध्या की पावन नगरी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग के धर्म ध्वज का प्रतिष्ठान किया। इस पल को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे युगांतरकारी क्षण के रूप में याद किया, जिसे विश्व युगों-युगों तक स्मरण करेगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी वेणु पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित देश-विदेश से हजारों भक्तगण उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह धर्म ध्वज केवल एक ध्वज नहीं है, यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है, संघर्ष और संकल्प की गाथा है। 500 वर्षों से प्रज्वलित उस यज्ञ की पूर्णाहुति का यह पावन अवसर है, जिसके गर्भ में सैकड़ों वर्षों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास संजोया गया है।

उन्होंने कहा, “यह धर्म ध्वज प्रभु राम के आदर्शों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा और आने वाली सहस्त्राब्दियों तक सत्य, धर्म और न्याय का सुवास फैलाएगा।”साथ ही प्रधानमंत्री ने उपस्थित संत समाज और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस पावन कार्य में अपनी आस्था व साधना से योगदान दिया।

यह ध्वजारोहण न केवल मंदिर निर्माण के पूर्ण होने की अवसर है, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का उज्जवल संदेश भी है। जय सियाराम!


शक्कर कारखाना प्रशासन की मनमानी से परेशान मजदूर, नौकरी जाने का डर

मजदूरों की समस्या बराबर बनी हुई है शक्कर कारखाना प्रशासन इस पर उचित कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

पंडरिया/कबीरधाम/छत्तीसगढ़ _25 नवंबर 2025।

शक्कर कारखाना पेराई सत्र 2025-26 शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कारखाने में सत्र प्रारंभ से काम करने वाले कई पुराने मजदूरों को काम पर नहीं बुलाया गया है। प्रशासन द्वारा तय नियमों के विपरीत, सीजन 2016-17 से काम करने वाले मजदूरों को पीछे छोड़कर नए मजदूरों को बुलाया जा रहा है, जिससे पुराने मजदूरों में नौकरी सुरक्षित रहने का डर बढ़ गया है।

महाप्रबंधक राकेश राजपूत के ट्रांसफर के बाद भी प्रशासन ने उन्हें अभी तक रिलीफ नहीं दिया है। इससे मजदूरों में यह आशंका और मजबूत हो गई है कि कारखाना प्रबंधन और अधिकारी मिलकर मजदूरों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

भारतीय मजदूर संघ, शक्कर कारखाना पंडरिया ने इस मनमानी का कड़ा विरोध जताया है। संघ के महामंत्री ललित चंद्रवंशी ने कहा कि पुराने मजदूरों को निकाल कर नए कर्मचारियों को काम पर रखना प्रशासन की मनमानी है, जिससे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी खतरे में है।

मजदूरों का आरोप है कि कारखाना प्रबंधन के कारण न केवल उनकी नौकरी पर संकट है बल्कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की अनदेखी और सत्ताधारियों के संरक्षण में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

मजदूर कल्याण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब कारखाना प्रबंधन और जिला प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी, वरना मजदूर संगठनों के आंदोलन और हड़ताल जैसी घटनाओं का खतरा बना रहेगा।


अवैध धान भंडारण का खेल जारी, प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद किसानों को मिल रही परेशानियां

अवैध भंडारण तो दिख रहा पर अवैध परिवहन के ऊपर सरकार की नजर क्यों नहीं है।

बेमेतरा/छत्तीसगढ़_25/11/2025

बेमेतरा में अवैध धान भंडारण और परिवहन रोकने प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। अब तक लगभग 4640 क्विंटल अवैध धान जब्त करके 45 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिससे प्रशासन अपनी सक्रियता दिखा रहा है। लेकिन स्थानीय किसानों और खरीदी केंद्रों पर कार्यरत लोगों की मानें तो धान का अवैध व्यापार अभी भी बड़े पैमाने पर हो रहा है।

बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ में छापेमार कार्रवाई और चेकपोस्टों के बीच भी अवैध व्यापारियों की मिलीभगत और तुगलकी उपाय समस्या को जड़ से खत्म नहीं कर पा रहे हैं। उड़नदस्ता दलों की जांच कार्रवाई प्रभावी जरूर है, लेकिन वे बड़े नेटवर्क को पकड़ पाने में नाकाम दिखते हैं।

किसानों का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है और अवैध धान के कारण उन्हें उचित समर्थन मूल्य मिलने में भी दिक्कतें हो सकती हैं। प्रशासन द्वारा किये गए पूरे अभियान के बीच भी खरीदी केंद्रों पर अनियमितताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, जो किसानों के हितों के खिलाफ है।

अवैध धान भंडारण की समस्या पूरे जिले में चौतरफा फैल चुकी है, जिससे न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि राज्य के समर्थन मूल्य योजना की विश्वसनीयता भी प्रश्न चिह्नित हो रही है। इससे दिखता है कि सिर्फ जांच-परख से जुटाई गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समन्वित और सख्त निगरानी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर कदम उठाना अनिवार्य है।


अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमकता छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया गौरव

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, मुख्यमंत्री साय और सांसद अग्रवाल ने किया पवेलियन का अवलोकन।

नई दिल्ली, सोमवार।25/11/2025

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की चमक,
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ शामिल हुए। पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया उत्सव का गौरव।
सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों पर लगी प्रदर्शनी का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रदेश की अद्भुत वास्तु–शिल्प परंपरा, उत्कृष्ट हस्त–कारीगरी, पर्यटन की संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान।
अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की कुशलता अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान बना रही है, जो प्रदेश के गौरव का प्रतीक है।

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का शानदार प्रदर्शन:_सीएम विष्णु देव साय।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की विविधा पूर्ण लोक–संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में संस्कृति का रंग बिखरा, मुख्यमंत्री साय और सांसद अग्रवाल ने की कारीगरों की सराहना
सांसद अग्रवाल ने कलाकारों, कारीगरों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि भारत मंडपम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की परंपराओं का यह गौरवपूर्ण प्रदर्शन हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।


दवाइयों पर ‘एक राष्ट्र–एक दाम’ की मांग उठाने वाले देश के पहले सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल

मरीजों की सुरक्षा और सुरक्षित, किफायती व जवाबदेह स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा सुझाव।

रायपुर/नई दिल्ली, 24 नवंबर।

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने देशभर में दवाइयों के लिए ‘वन नेशन–वन प्राइस’ (एक राष्ट्र–एक दाम) व्यवस्था लागू करने की जोरदार मांग की है। सांसद अग्रवाल ने यह सुझाव सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में दिया।

बैठक में दवाओं की कीमतों में वृद्धि पर समीक्षा की गई, जिसमें औषधि विभाग एवं एनपीपीए के अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद अग्रवाल ने कहा कि राज्यों में दवाइयों की अलग-अलग दरें व्यवस्था को जटिल बनाती हैं। उन्होंने केंद्र स्तर पर एकीकृत खरीद व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे पूरे देश में दवाइयों के एक समान मूल्य तय हो सकें और पारदर्शिता बढ़े।

एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण पर राष्ट्रीय नीति की मांग
अग्रवाल ने सरकारी अस्पतालों में पड़ी एक्सपायरी दवाओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी दवाओं को खुले में फेंकना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार कंपनियों को एक्सपायरी दवाओं को वापस लेने और नष्ट करने के लिए कानूनी रूप से जवाबदेह बनाए।

बीजापुर और रायपुर की घटनाओं का उल्लेख
सांसद ने बीजापुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की दृष्टि क्षति और रायपुर में नौ लोगों की आंखें खराब होने की घटनाओं का भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल में एक्सपायर दवा उपयोग होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की तय की जानी चाहिए।

स्वास्थ्य सुधारों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
सांसद अग्रवाल ने अस्पतालों में पारदर्शी दवा खरीदी व्यवस्था लागू करने की जरूरत पर जोर दिया। समिति ने उनके सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की दिशा में अहम माना। मरीजों की सुरक्षा और किफायती, जवाबदेह स्वास्थ्य प्रणाली के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




💔 क्या मिलिए ऐसे लोगों से.!बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन।

0

देओल परिवार का अभी तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया।

मुंबई | 24 नवंबर, 2025:_
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद सोमवार, 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने जुहू आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

😭 परिवार और सिनेमा जगत में मातम
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं और सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे थे।उन्हें 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 नवंबर को उन्हें परिवार के अनुरोध पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद उनका इलाज घर पर ही चल रहा था।

निधन की खबर मिलते ही पूरा देओल परिवार (सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल) और उनकी पत्नी हेमा मालिनी समेत कई दिग्गज सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन, करण जौहर सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पहुंचीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया जा चुका है और उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

📽️ एक युग का अंत
धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।अपने छह दशक से अधिक के करियर में, उन्होंने ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘फूल और पत्थर’, ‘सत्यकाम’ जैसी अनगिनत यादगार फिल्मों में काम किया और ‘ही-मैन’ व ‘गरम धरम’ के नाम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। यह एक दुखद संयोग है कि उनके निधन वाले दिन ही उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया था।

भीषण सड़क हादसा: बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ट्रक-छोटा हाथी की टक्कर, 3 की मौत

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) | 24 नवंबर, 2025

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बीती देर रात बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ग्राम कारेगरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और छोटा हाथी (पिकअप) वाहन की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छोटा हाथी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

👉 मृतकों की पहचान और लापरवाही का सवाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी वाहन में सवार चारों लोग पश्चिम बंगाल के निवासी थे और किसी काम से बेमेतरा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की जान चली गई।

_हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी।
_ मौके पर पहुंची टीम ने मुश्किल से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
_गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गंभीर पहलू:
सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर फोन नहीं उठाना एक चिंताजनक विषय बना हुआ है, जो आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे तेज रफ्तार सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के अनुपालन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

✨ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया महिला सरपंच स्वच्छता महासम्मेलन का शुभारंभ

विश्व शौचालय दिवस पर उत्कृष्ट महिला सरपंच सम्मानित; ‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ अभियान लॉन्च

नवा रायपुर, 24 नवंबर 2025। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जन-जागरूकता को नई गति देने के लिए, विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज नवा रायपुर में राज्यस्तरीय महिला सरपंच स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य सम्मेलन का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया।

ग्रामीण स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवहार परिवर्तन और स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाली जागरूक महिला सरपंचों को सम्मानित कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला नेतृत्व के योगदान को अतुलनीय बताया और कहा कि उनके प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ खुले में शौच मुक्त स्थिति को बनाए रख सकता है।

सम्मेलन के दौरान, ग्रामीण स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से “हमारा शौचालय, हमारा भविष्य” अभियान की शुरुआत की गई। महिला सरपंचों ने इस अभियान को सफल बनाने और शत-प्रतिशत स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया।

इसी अवसर पर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की कॉन्फ्रेंस का भी शुभारंभ किया गया, जहां स्वच्छता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में नए आयाम छूने के लिए प्रतिबद्ध है।