22.1 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 219

रितेश पांडे बने BJMTUC के पश्चिम बंगाल (राज्य) प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने जारी किया नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली/हावड़ा, 28 नवंबर 2025.

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की राष्ट्रीय समिति ने पश्चिम बंगाल के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री रितेश पांडे को संगठन का पश्चिम बंगाल राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश शर्मा द्वारा जारी आदेश के माध्यम से प्रभावी की गई।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, रितेश पांडे को पदभार ग्रहण करने के साथ ही तीन माह के भीतर राज्य समिति की विस्तृत सूची राष्ट्रीय समिति को भेजनी होगी, ताकि उसकी औपचारिक स्वीकृति प्राप्त की जा सके।

साथ ही उन्हें राज्य में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पंजीयन की प्रक्रिया को गति देने तथा संगठित–असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक संगठन की गतिविधियाँ पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं।

BJMTUC ने विश्वास व्यक्त किया है कि रितेश पांडे अपने नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में संगठन को नई दिशा और मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

इस नियुक्ति की प्रतिलिपि पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री, भाजपा राज्य अध्यक्ष, श्रम मंत्री, श्रम आयुक्त तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेजी गई है।

इस आशय की जानकारी BJMTUC के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता श्री दीपक पांडेय ने प्रेस के माध्यम से दी।

खेती ले कमई, अब आधुनिकता दिसा मं आगू बढ़त किसान

मेहनत ले मिले नई उड़ान : किसान प्रदीप पटेल अपन ट्रैक्टर लेही

रायपुर, 28 नवम्बर 2025।

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला के ग्राम गंधरा चुवा के जवान, मेहनत कस किसान प्रदीप पटेल अपन खरीफ सीजन के उपज बेच के अपन एक बड़े सपना के तरफ ठोस कदम बढ़ाईस हे।

कनक बीरा धान खरीदी केन्द्र मं प्रदीप पटेल 2 एकड़ जमीन ले 51.60 क्विंटल धान राज्य सरकार ला बेचे हवय। प्रति क्विंटल ₹3100 समर्थन मूल्य मिले ले वो अत्यंत खुश हवय। प्रदीप कहिथे कि धान बेचे मं मिले रकम मं अपन जमा पूंजी जोड़ के अब वो ट्रैक्टर खरीदे के सपना ला पूरा करही। ये ट्रैक्टर ले उनकर खेती के काम होर सरल, तेज अऊ आधुनिक तरीक़ा ले होही।

प्रदीप पटेल कहिन—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के फैसला किसान मन बर बहुत बड़ी राहत आय। वो टोकन सिस्टम के घलो सराहना करे—पहिली लंबा लाइन मं लगे बर परत रहिस, अब ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ सुविधा ले मोबाइल मं घर बैठे टोकन कट जात हे।

धान खरीदी केन्द्र मं पेयजल, गुनी बारदाना, अऊ समय पर व्यवस्था मिले ले किसान मन ला कोनो परेशानी नई होवत—ये बात घलो प्रदीप खुश होके कहिन।

किसान प्रदीप पटेल के ये सफलता कहानी ये बात ला साबित करथे कि
सरकारी योजना, नवा तकनीक अऊ किसान के मेहनत जुर मिलके—जीवन मं प्रगति के नवा राह खोल देथे।

“छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन: पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा”

रायपुर/छत्तीसगढ़ _29/11/2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन का आयोजन आज से , जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख पुलिस चुनौतियों पर प्रगति की समीक्षा करना और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप रोडमैप तैयार करना है।

सम्मेलन की शुरुआत 28 नवंबर से है, जहां गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे और प्रधानमंत्री मोदी 29 व 30 नवंबर को भाग लेंगे। इसमें आंतरिक सुरक्षा, माओवादी हिंसा, नक्सल विरोधी अभियान, साइबर सुरक्षा, ड्रग तस्करी रोकने, और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। अंतिव सत्र में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करेंगे।

इस वर्ष सम्मेलन में सभी राज्यों के गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय पुलिस संगठन और कुछ उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ को माओवादी हिंसा से निपटने के लिए चुना गया है, ताकि पड़ोसी राज्यों के सुरक्षा अधिकारी अपने अनुभव साझा कर सकें और रणनीतियों पर विचार-विमर्श हो सके। इसे इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

यह सम्मेलन न केवल सुरक्षा चुनौतियों पर केंद्रित है, बल्कि विकसित और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए नई दिशा भी देगा। इस महत्वपूर्ण सेवा में शामिल अधिकारी देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

यह ऐतिहासिक आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है और इसमें लगभग 250 वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा 200 से अधिक अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

पोड़ी/बोड़ला/कबीरधाम, 27 नवम्बर 2025
(मीडिया सूत्र)

कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में भट्टी शराब के नाम पर नकली मदिरा बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था।

यह कार्रवाई आईजी राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला एवं चौकी पोड़ी पुलिस, साइबर टीम तथा फील्ड स्टाफ ने संयुक्त रूप से यह महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नकली शराब के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया।

ग्राम पोड़ी में आरोपी नंद कुमार कुर्रे के घर पर छापेमारी में नकली शराब का पूरा प्लांट मिला। गिरोह झारखंड से नकली स्टिकर, ढक्कन, होलोग्राम और केमिकल मंगवाकर शराब तैयार करता था।

जब्त सामग्री
– 49 पाव नकली मदिरा– 6 बंडल नकली स्टिकर, 8 पेज होलोग्राम– खाली पाव बोतलें 7 बोरी– 42 जरीकेन व पानी के 19 जार– 3 बॉटलिंग मशीन एवं अन्य पैकिंग सामग्री

गिरफ्तार आरोपी
नंद कुमार कुर्रे,इस्लाम उर्फ सुद्दू,शेख साजिद,छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक फरार है। पुलिस अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा है कि जिले में नकली शराब, अवैध मदिरा निर्माण और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई में थाना बोड़ला, चौकी पोड़ी व साइबर सेल की टीमों की सराहनीय भूमिका रही।

पीएम मोदी की उपस्थिति में रायपुर में 60वां डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन 29–30 नवंबर से

नई दिल्ली/रायपुर/छत्तीसगढ़_2711/2025

भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29-30 नवंबर को सम्मेलन में भाग लेंगे और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

‘विकसित भारत : सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा तथा पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण हेतु भविष्य की रूपरेखा तैयार करना है।

सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। युवाओं और नए विचारों को आगे लाने के लिए इस वर्ष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुखों के साथ-साथ DIG व SP स्तर के चुनिंदा अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद का मुकाबला, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान तथा एआई के उपयोग जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन अधिक संवादात्मक और परिणाम मुखी बना है। इससे पहले सम्मेलन गुवाहाटी, कच्छ के रण, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है।

आईएएस संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस और निलंबन का आदेश जारी

खबर सूत्र/भोपाल_27/11/2025

मध्य प्रदेश सरकार ने आरक्षण व्यवस्था पर विवादित बयान देने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें सात दिन के भीतर अपनी सफाई प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। विवादित बयान में वर्मा ने कहा था कि आरक्षण का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलना चाहिए, साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों की बेटियों का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान से सामाजिक समरसता को ठेस पहुँचने की आशंका जताई गई है।

सरकार ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि सात दिन में संतोष वर्मा अपनी सफाई नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद, सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।

यह मामला सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से संवेदनशील माना जा रहा है, और इस विवाद के कारण संतोष वर्मा की जिम्मेदारी और पद पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने विवादित बयान पर माफी भी मांगी थी, लेकिन सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं।

यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अनुशासन नियम 1969 का उल्लंघन समझकर की गई है। पूर्व में भी संतोष वर्मा विवादों में रहे हैं और जेल भी जा चुके हैं।

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: हमारा संविधान ही हमारा स्वाभिमान है”

“रायपुर में 75वें संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ का भव्य कार्यक्रम”।

रायपुर /टाउन हॉल_27/11/2025

संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर के टाउन हॉल, शास्त्री चौक में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे, जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसमें छिपे लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री ने संविधान को केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र की नींव बताते हुए कहा कि यह सभी नागरिकों को स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संविधान निर्माण में भूमिका को भी याद किया, विशेष रूप से पंडित रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल, और डॉ. घनश्याम गुप्ता के योगदान को सराहा। इस अवसर पर संविधान-themed एक लघु फिल्म भी दिखायी गई, जिसने संविधान की भावना और देश के विकास में उसकी भूमिका को दर्शाया।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे। यह आयोजन संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा।

यह कार्यक्रम भारत के 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसे देशभर में संविधान के महत्व और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता को याद करने के लिए मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज ने संतोष वर्मा द्वारा कथित अपमानजनक टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

0

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच और विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे कालनेमी को दंड मिलना ही चाहिए।

रायपुर /छत्तीसगढ़/ 27.11.2025


छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित रूप से ब्राह्मण समाज की महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि “किसी जिम्मेदार प्रमोटिव प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली है। ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

मिश्रा ने कहा कि ऐसा व्यवहार सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है।उन्होंने कहा ब्राह्मण के हाथ शास्त्र है दुसरे हाथ शस्त्र है,प्रलय और निर्माण गोद में पलते हैं कही नारीशक्ति श्री दुर्गा रणचंडी काली और वीरांगना लक्ष्मी बाई बनकर रणक्षेत्र में कूद पड़ी तो भूचाल आ जाएगा।आज भारत एक प्रजातांत्रिक देश है इसलिए सरकार को मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “नारी शक्ति को अपमानित करने का प्रयास इतिहास में कभी सहन नहीं किया गया। समाज को उकसाने वाली भाषा से बचना चाहिए।”

प्रांत उपाध्यक्ष लेख मणि पांडे, राष्ट्रीय महामंत्री शशिकांत तिवारी, और प्रदेश प्रचार सचिव दीपक पांडे ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि “संतोष वर्मा द्वारा की गई कथित टिप्पणी न केवल महिलाओं का, बल्कि समाज की सांस्कृतिक मर्यादा का भी अपमान है। इस प्रकार का वक्तव्य एक संवैधानिक पद की मर्यादा से परे है और इसकी निष्पक्ष जाँच आवश्यक है।”

छत्तीसगढ़ इकाई तथा बेमेतरा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा राज्य शासन से आग्रह करते हुए कहा कि “यदि जांच में यह सिद्ध होता है कि संतोष वर्मा ने समाज विरोधी भाषा का प्रयोग किया है, तो उन्हें उनके पद से हटाकर उचित वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि भारतीय प्रशासनिक सेवा की गरिमा सर्वोपरि है।”

समाज ने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसी टिप्पणी जो जनता में असहिष्णुता, तनाव या सांप्रदायिक विभाजन बढ़ाए, उसे सरकार गंभीरता से ले और कानून के तहत उचित कदम उठाए


🏅 राष्ट्रव्यापी ख़ुशी!भारत को मिली शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेज़बानी

0

खेलों का आयोजन अहमदाबाद में होगा; प्रधानमंत्री ने देश को बधाई दी।

दिनांक: 26 नवंबर, 2025

भारत ने शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेज़बानी की बोली जीतकर वैश्विक खेल पटल पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह घोषणा आज ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल आमसभा में की गई, जहाँ भारत के नाम पर आधिकारिक मुहर लगी। 2030 के ये ऐतिहासिक खेल गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जताई ख़ुशी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बड़ी जीत पर देश और खेल इकोसिस्टम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने ज़ोर दिया कि यह उपलब्धि भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना को दर्शाती है, जिसने देश को वैश्विक खेल मानचित्र में एक मज़बूत स्थान दिलाया है।


प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा:

“बहुत खुशी है कि भारत ने शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेज़बानी के लिए बोली जीत ली है! भारत के लोगों और खेल इकोसिस्टम को बधाई। यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना है, जिससे भारत को वैश्विक खेल मानचित्र में सुदृढ़ स्थान मिला है। वसुधैव कुटुम्बकम की सोच के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को बड़े उत्साह के साथ मनाने के प्रति उत्सुक हैं। हम दुनिया का स्वागत करने के प्रति भी उत्सुक हैं!”

भारत के लिए गौरव का क्षण
यह दूसरी बार होगा जब भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी करेगा। इससे पहले, भारत ने 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का सफल आयोजन किया था।
खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने सौवें राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी भारत को मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है।

‘राम लला दर्शन’ योजना के 17वें दल को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की थी योजना की शुरुआत; हजारों श्रद्धालु लाभांवित

रायपुर, 26 नवंबर (बुधवार) 26।11।2025

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘श्री राम लला दर्शन योजना’ के 17वें विशेष दल को अयोध्या धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में लगभग एक हजार श्रद्धालु शामिल हैं, जो प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

सांसद अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राम मंदिर में धर्म ध्वज स्थापना के बाद यह पहला शुभ यात्रा-दल है, जिसका साक्षी बनना अत्यंत भावनात्मक है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की आध्यात्मिक पहल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

योजना के जनक
यह उल्लेखनीय है कि आज जन-जन तक पहुँच चुकी इस योजना की शुरुआत श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ही की थी, जब वे राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री थे। उन्होंने IRCTC के सहयोग से गरीब, वंचित और 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की थी, ताकि कोई भी राम लला के दर्शन से वंचित न रहे।

सांसद बृजमोहन ने बताया कि श्रद्धालु अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ समेत अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन भी करेंगे।इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।