22.1 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 218

ग्राम चारडोंगरी ,बांझी में डिप्टी सीएम विजय शर्मा की चौपाल

जनता की समस्याएं,मौके पर निराकरण,ग्रामीण विकास को नई रफ्तार विकास की घोषणाएं।

कवर्धा समाचार/छत्तीसगढ़_ 02/12/2025

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चरडोंगरी और बांझी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और विकास कार्यों से संबंधित कई घोषणाएँ कीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सड़क, पेयजल, बिजली, शौचालय, नाली, सामुदायिक भवन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

चरडोंगरी क्षेत्र के लिए घोषित कार्य
उपमुख्यमंत्री ने चरडोंगरी–सारंपुर–दुल्लापुर सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए चेक डैम, सामुदायिक भवन, नाली एवं मंच निर्माण सहित झिराना में सीसी रोड, मेला परिसर में शौचालय और बोर खनन के लिए स्वीकृतियां दीं। सोलर लाइट लगाने की भी घोषणा की गई।

ग्राम बांझी के लिए घोषणाएँ
बांझी में सामुदायिक भवन, जागेश्वर के घर से महामाया मंदिर तक सड़क, मंदिर परिसर व गौरा चौक में बोर खनन तथा स्कूल में शौचालय और मंच निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
चौपाल में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिला अस्पताल में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है और अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बेड कर दी गई है। पिपरिया में 27 लाख रुपये की लागत वाले एम्बुलेंस का संचालन शुरू किया गया है। कवर्धा मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी जारी है, और 50 सीटों का शिक्षण कार्य इसी वर्ष शुरू करने की योजना है।

आवास योजना से जुड़े निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में आवास प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जिन परिवारों के नाम सूची में नहीं आए, उनके लिए नया सर्वे कराया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया ग्राम सभाओं के माध्यम से पूरी की जाएगी।

तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सरकार का बड़ा फैसला: अब हर नए मोबाइल फोन में अनिवार्य होगा ‘संचार साथी’

0

ऐप, डिलीट या डिसेबल नहीं कर सकेंगे उपयोगकर्ता

नई दिल्ली_2 दिसंबर 2025

भारत सरकार ने दूरसंचार मंत्रालय के माध्यम से एक नया आदेश जारी किया है जिसमें सभी स्मार्टफोन कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे भारत में बने या आयात होने वाले हर नए मोबाइल फोन में “संचार साथी” नामक सरकारी साइबर सुरक्षा ऐप को पहले से इंस्टॉल करें। यह ऐप फोन सेटअप के दौरान स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए और उपयोगकर्ता इसे डिलीट या डिसेबल नहीं कर सकेगा। यह आदेश Apple, Samsung, Xiaomi, Vivo, Oppo जैसी सभी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों पर लागू होगा।

इस ऐप का मकसद मोबाइल धोखाधड़ी, IMEI नंबर की नकल, फर्जी कॉल और फोन चोरी जैसी समस्याओं से निपटना है। इसके जरिए उपयोगकर्ता अपना खोया या चोरी हुआ फोन ब्लॉक कर सकते हैं, फैक्ट IMEI नंबर की जांच कर सकते हैं, और संदिग्ध कॉल की शिकायत कर सकते हैं। जनवरी 2025 से अब तक इस ऐप की मदद से 7 लाख से अधिक खोए हुए फोन वापस मिले हैं।

सरकार ने कंपनियों को इस आदेश को लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया है, और पुराने स्टॉक वाले फोन में यह ऐप सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करना होगा। इस नए डिजिटल फ्रेम के अंतर्गत, ऐप को फोन से हटाना या बंद करना संभव नहीं होगा, जिससे साइबर सुरक्षा और ट्रैकिंग को मजबूती मिलेगी।

भगोड़े आर्थिक अपराधियों से देश ने वसूला 19,187 करोड़ रुपये, बचा 38,813 करोड़

नई दिल्ली/02/12/2025

खबर के अनुसार सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में आर्थिक भगोड़ों के खिलाफ अपनी कार्रवाई और वसूली की जानकारी पेश की है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के 15 प्रमुख भगोड़ों पर भारतीय बैंकों का कुल 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, जिसमें विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे बड़े आर्थिक अपराधी शामिल हैं।

मुख्य जानकारी आंकड़ों पर

– देश के 15 भगोड़ों ने कुल 58,000 करोड़ रुपये का गबन किया है।
– इन भगोड़ों में सबसे बड़ा हिस्सा विजय माल्या का है, जिन पर 22,065 करोड़ रुपये का बकाया है।
– नीरव मोदी पर 9,656 करोड़ रुपये का कर्ज है।
– सरकार अब तक कुल 19,187 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है।
– विजय माल्या से लगभग 14,000 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।
– नीरव मोदी से 545 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।

सरकार ने बताया कि भगोड़ा आर्थिक अपराधियों की संपत्तियों जैसे हवेली, बंगले, लग्जरी वाहन, जमीन और घरों को जब्त कर नीलाम करने की कार्रवाई तीव्रता से चल रही है। फ्यूजीटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर एक्ट-2018 के तहत कुल 15 व्यक्तियों को भगोड़ा घोषित किया गया है और भारतीय जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों को आर्थिक अपराधियों को पकड़ने और देश वापस लाने के लिए पूर्ण अधिकार दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों को वापस लाकर सजा दिलाई जाएगी।

शिक्षा पर केंद्रित नीति की जरूरत: शिक्षकों के भविष्य से तय होता है राष्ट्र का भविष्य

“सरकार को शराब नियंत्रण के साथ शिक्षा को सशक्त रूप से प्राथमिकता देनी चाहिए, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र का स्वस्थ निर्माण संभव है।”

रायपुर/छत्तीसगढ़ _01/12/2025

विशेषज्ञों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों का स्पष्ट मत है कि किसी भी समाज का भविष्य उसके विद्यालयों में तैयार होता है, इसलिए सरकार को शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने के निर्देशों ने इस बहस को और गति दी है।

शिक्षकों को केवल चुनाव कार्य सौंपने का आयोग का निर्देश स्वागत योग्य
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों से केवल चुनाव संबंधी कार्य—मतदान, मतगणना और प्रशिक्षण—ही लिए जाएंगे। अब उन्हें पशु गणना, सर्वेक्षण, मतदाता सूची सुधार या अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाएगा।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सरकार को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा वह आधार है जो समाज और राष्ट्र की दिशा तय करता है।
यदि शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित और स्थिर माहौल में काम करेंगे, तभी वे छात्रों को सर्वोत्तम मार्गदर्शन दे पाएंगे।

विशेषकर उन शिक्षकों को नियमित किए जाने की मांग दोहराई जा रही है, जिन्होंने वर्षों तक सेवा दी है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है।

राष्ट्र के विकास का मूल—मजबूत शिक्षा प्रणाली
विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि यदि सरकार वास्तव में विकसित और सशक्त समाज का निर्माण करना चाहती है, तो उसे शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, संसाधनों में बढ़ोतरी, स्कूलों का सशक्तिकरण और छात्रों के लिए सुरक्षित व प्रेरक माहौल—ये सभी कदम समय की मांग हैं।

विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि यदि सरकार वास्तव में विकसित और सशक्त समाज का निर्माण करना चाहती है, तो उसे शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, संसाधनों में बढ़ोतरी, स्कूलों का सशक्तिकरण और छात्रों के लिए सुरक्षित व प्रेरक माहौल—ये सभी कदम समय की मांग हैं।



DGP–IG सम्मेलन का समापन: प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिसिंग में AI, तकनीक और सार्वजनिक विश्वास को केंद्र में रखने की अपील की

“छत्तीसगढ़” में सम्मेलन होना राज्य का ऐतिहासिक,राष्ट्रीय रणनीति एवं राजनीतिक महत्व को दर्शाता है”

रायपुर /छत्तीसगढ़_01/12/2025

नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वां अखिल भारतीय DGP–IG सम्मेलन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन की थीम “विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” रही, जिसमें देशभर के पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, केंद्रीय एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की भारतीय पुलिस व्यवस्था तकनीक और जनता के भरोसे पर आधारित होगी। उन्होंने सभी राज्यों की पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स, फॉरेंसिक-लीड इन्वेस्टिगेशन, साइबर मॉनिटरिंग और NATGRID जैसी डिजिटल प्रणालियों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम ने कहा कि बदलते अपराध तंत्र और तकनीक के दौर में पुलिस को स्मार्ट, प्रोफेशनल, संवेदनशील और जवाबदेह बनना होगा।उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने को “तत्काल आवश्यकता” बताते हुए कहा कि सेवा-उन्मुख पुलिसिंग ही विकसित भारत की सुरक्षा व्यवस्था की नींव बनेगी।

नक्सलवाद एवं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए नई रणनीतियाँ साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा
महिला-बाल सुरक्षा,ड्रग-ट्रैफिकिंग रोकथाम,आपदा एवं आपात प्रबंधन सहित नई आपराधिक न्याय प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

पहली बार यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ, जो लंबे समय तक नक्सलवाद प्रभावित रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और आधुनिक पुलिसिंग पर देशभर के शीर्ष अधिकारियों की रणनीति-निर्माण का केंद्र बनने के कारण इस आयोजन को “ऐतिहासिक” माना जा रहा है।


रांची: भारत ने खड़ा किया 350+ का पहाड़, रांची ODI का नया रिकॉर्ड

0

रांची, 30 नवंबर 2025

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची के मैदान का अब तक का सबसे ऊंचा स्कोर खड़ा कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार साझेदारी के दम पर भारत 350 के पार पहुंचा, जो रांची के ODI इतिहास में अब तक का सर्वोच्च योग है।

कोहली-रोहित की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी
विराट कोहली ने 135 रन (120 गेंद, कई चौके-छक्के) ठोककर शानदार पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा के साथ उनकी 136 रनों की साझेदारी ODI क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली रही। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही आक्रामक रुख अपनाया। कोहली का यह शतक सचिन तेंदुलकर के ODI शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने वाला साबित हुआ।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। हर्षित राणा ने एक ही ओवर में रिकल्टन और डिकॉक को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

भारत के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई, क्विंटन डी कॉक जल्दी आउट हो गए ।खबर लिखे जाने तक स्कोर 36/3 पहुंच गया मैच जारी है दर्शकों में भारी उत्साह है।आज की मैच में हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे दक्षिण अफ्रीका अब ODI में वापसी की कोशिश कर रही है।

आधुनिक तकनीक और मानवता:क्या एआई के पास करुणा दया प्रेम है.?!

मानव अस्तित्व की सुंदरता उसके रिश्तों, सामूहिक अनुभूतियों और आपसी संवेदनाओं में निहित है, जिसे कोई रोबोट नहीं ग्रहण कर सकता।

विज्ञान बनाम मनुष्य/30/11/2025

आज के युग में जब तकनीक ने अभूतपूर्व प्रगति की है, तब एक महत्त्वपूर्ण सवाल उभरता है—क्या हमारी सोच सही दिशा में है जब हम मानव से मशीन, रोबोट और मानवाकृति चीजों की ओर बढ़ रहे हैं? क्या मशीनें मानव से जुड़ी वह सामाजिकता, प्रेम और संवेदनशीलता पूरी कर सकती हैं? और यदि मानवता अपनी सामाजिकताओं से दूर होती गई, तो इसका परिणाम क्या होगा?

“मानव अस्तित्व की असली सुंदरता उसके रिश्तों की ऊष्मा, सामूहिक अनुभूतियों की गहराई और आपसी संवेदनाओं की कोमलता में बसती है—ऐसी अनुभूति जिसे कोई भी रोबोट कभी आत्मसात नहीं कर सकता।”

तकनीक निश्चित रूप से हमारे कार्यों को आसान बनाती है, कामकाज में दक्षता लाती है और जानकारी के प्रसार को सुलभ बनाती है। रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों ने क्रांति ला दी है। लेकिन मशीनें केवल गणितीय और तार्किक निर्देशों का पालन कर सकती हैं; वे मानव की जटिल भावनाओं, करुणा, प्रेम, और सामाजिक बंधनों को महसूस या व्यक्त नहीं कर सकतीं। मानव अस्तित्व की सुंदरता उसके रिश्तों, सामूहिक अनुभूतियों और आपसी संवेदनाओं में निहित है, जिसे कोई रोबोट नहीं ग्रहण कर सकता।

संवेदनशीलता और सामाजिकता का संतुलन
यदि हम इस दिशा में बिना विवेक के बढ़े, तो जीवन एक टूटे हुए मशीन की तरह हो जाएगा—बिखरे पदार्थों का समूह जिसमें संवेदनशीलता, जुड़ाव, और शांति का अभाव रहेगा। इससे सामाजिक असंतोष, एकाकित्व और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जो व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों स्तरों पर मानवता के लिए खतरा होगा।

अतः सही मार्ग वही है जिसमें हम तकनीक का प्रयोग एक उपकरण के रूप में करें, ताकि वह हमारे जीवन को समृद्ध बनाए, पर हमारी सामाजिक और भावनात्मक जटिलताओं की जगह न ले। हमें आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों को सशक्त करना होगा, शिक्षा में मानवता के पक्ष को बढ़ावा देना होगा, और तकनीक तथा मानवीय संवेदनशीलता का संतुलन बनाए रखना होगा। जब तकनीक और मानवता साथ-साथ चलेंगे, तभी एक सतत, प्रेम पूर्ण और न्यायसंगत समाज का निर्माण होगा।




मन की बात – 30 नवंबर 2025_ शहद व अनाज उत्पादन में भारत ने बनाए नए रिकॉर्ड — पीएम मोदी

नवाचार, पर्यावरण, स्टार्टअप और युवा शक्ति पर बोले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली:_ 30/11/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अनेक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

भारत शहद उत्पादन में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है: पीएम मोदी

पीएम ने यह भी बताया कि भारत ने 357 मिलियन टन अनाज उत्पादन के साथ इतिहास रच दिया है, जो 10 साल पहले की तुलना में 100 मिलियन टन अधिक है।उन्होंने विशेष रूप से शहद उत्पादन (Honey Production) में भारत की ऐतिहासिक प्रगति का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने “ग्रामीण समृद्धि का नया आधार” बताया।

शहद उत्पादन में भारत का रिकॉर्ड तोड़ सफर
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में बीते वर्षों में मधुमक्खी-पालन (Bee-Keeping) को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता बढ़ी है।
11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन 76,000 मीट्रिक टन था।अब यह बढ़कर 1.5 लाख मीट्रिक टन से भी अधिक हो गया है।

उन्होंने बताया कि ‘हनी मिशन प्रोग्राम’ के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने ग्रामीणों, महिलाओं और छोटे किसानों को सशक्त बनाने के लिए 2.25 लाख से अधिक बी-बॉक्स (Bee-Boxes) वितरित किए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि “हनी मिशन गांवों में आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बन रहा है। इससे हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली है।”

स्टार्टअप, नवाचार और युवा ऊर्जा पर जोर
पीएम ने कहा कि भारत के युवा आज गांव-कस्बों से भी ऐसे नवाचार कर रहे हैं जिन्हें दुनिया सराह रही है। स्टार्टअप इकोसिस्टम नए रोजगार और नई आशाएं पैदा कर रहा है।उन्होंने स्टार्टअप, पर्यावरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर भी देशवासियों को प्रेरित किया।

पर्यावरण संरक्षण—मिशन LIFE
प्रधानमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि “छोटे-छोटे प्रयास भी पृथ्वी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

“वोकल फॉर लोकल’ की फिर अपील
त्योहारों और वर्षांत के खरीदारी सीजन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदकर हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं।

खेलों में उपलब्धियां और सामाजिक अभियान
उन्होंने खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और देशभर में चल रहे स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण जैसे अभियानों की सराहना की।

प्रेरक संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन
प्रधानमंत्री ने कहा—“भारत की शक्ति उसका नागरिक है। यदि हम मिलकर प्रयास करें, तो देश हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”कार्यक्रम के अंत में पीएम ने कहा कि “भारत की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।”

एआई जीवन बना सकता है तो उसे बर्बाद भी सकता है: बृजमोहन अग्रवाल

निशुल्क एआई कार्यशाला का समापन, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी हुए सम्मानित

रायपुर/छत्तीसगढ़ _29 नवंबर 2025

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अगर किसी की जिदगी बना सकता है तो किसी को बर्बाद भी कर सकता है । नई पीढ़ी को इसका विशेष ध्यान रखना होगा यह बात सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल एआई कार्यशाला समापन समारोह में कही।

गौरतलब है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 विधानसभाओं में पिछले दिनों विद्यार्थियों को निशुल्क एआई प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें प्रति विधानसभा 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था, इसप्रकार पूरे लोकसभा क्षेत्र में 3000 विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया । इस दौरान श्री बृजमोहन अग्रवाल पर बनाये गए गाने की लांचिंग की गई । जिसे कार्यशाला के दौरान बच्चों ने केवल 2 मिनट में बनाया था ।

कार्यशाला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सांसद द्वारा सम्मानित किया गया ।

देवेन्द्र नगर स्थित श्री बालाजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को एआई की अच्छाई के साथ बुराई भी बताना जरूरी है ।एआई का उपयोग न केवल पढ़ाई बल्कि हम नेताओं को भी जरूरत पड़ने लगी है ।हमें किसी विषय पर भाषण देना हो या कोई रेफरेंस देखना हो एआई के माध्यम से सेकेंड में मिल जाता है ।स्कूली स्तर पर सभी बच्चों को ए आई की ट्रेनिंग अनिवार्य होना चाहिए ।

कार्यक्रम में आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जी स्वामी, कार्यक्रम प्रभारी संजय जोशी, कार्यक्रम संयोजक श्री दानसिंह देवांगन समेत कई स्कूल के बच्चे उपस्थित थेl

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया 60वीं डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस उद्घाटन

रायपुर /छत्तीसगढ़_ 29/11/2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 नवंबर 2025 को रायपुर के नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में तीन दिवसीय 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 नवंबर को इसमें शामिल होंगे, जहाँ राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रमुख बिंदु और उपलब्धियाँ
अमित शाह ने नक्सलवाद प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 11 रहने का उल्लेख किया, साथ ही 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशनों के निर्माण का श्रेय दिया। उन्होंने नक्सलवाद, नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर जैसे हॉटस्पॉट्स के स्थायी समाधान पर जोर दिया तथा नए आपराधिक कानूनों से पुलिसिंग को आधुनिक बनाने की बात कही। कॉन्फ्रेंस में भगोड़ों को पकड़ने का रोडमैप और आंतरिक सुरक्षा पर नीतियाँ तैयार होंगी।

पहले दिन की गतिविधियाँ
पहले दिन तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया तथा 10 अन्य की घोषणा हुई।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की रणनीतियाँ, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह सचिव ने प्रतिभागियों से संवाद किया।

कॉन्फ्रेंस का महत्व
यह छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा सम्मेलन ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ थीम पर केंद्रित है, जिसमें वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद, महिला सुरक्षा और एआई-फोरेंसिक उपयोग जैसे विषय शामिल हैं। लगभग 250 वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष और 200 वर्चुअल रूप से भाग ले रहे हैं।