22.6 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 215

कवर्धा को मिली बड़ी सौगात: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10.73 करोड़ से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन

रायपुर/कवर्धा, 08 दिसंबर 2025

— कवर्धा शहर के विकास को नई दिशा देते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक लगभग दो किलोमीटर की लंबाई में बनने वाला यह गौरव पथ शहर के यातायात, व्यापार और शहरी सौंदर्य को नई ऊँचाई देगा। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गौरव पथ कवर्धा के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है, जो शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कवर्धा में दो आधुनिक चौपाटियों का निर्माण, भारत माता चौक से समनापुर तक सड़क निर्माण के लिए 2.60 करोड़ की स्वीकृति तथा शहर के प्रवेश मार्गों को फोर-लेन डिवाइडरयुक्त सड़क के रूप में विकसित करने हेतु 54 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
कवर्धा को स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियां मिली हैं।

42 एकड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर की जा रही है, वहीं सीटी स्कैन, सोनोग्राफी और एंबुलेंस सेवाएं शुरू की गई हैं। पिपरिया और तरेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 52–52 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि अटल परिसर, आधुनिक चौपाटियां, शहर में नई सड़कें और मेडिकल कॉलेज—ये सभी विकास कार्य नई सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि गौरव पथ का निर्माण 9 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा और यह परियोजना कवर्धा के समग्र विकास में ऐतिहासिक साबित होगी।

गौरव पथ के निर्माण से शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

भारत — रूस-यूक्रेन विवाद के बीच कूटनीतिक संतुलन: वोलोदिमिर जेलेंस्की की भारत यात्रा की तैयारी

नई दिल्ली, 08 दिसंबर 2025 —

खबर सूत्र अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल-ही में भारत यात्रा के बाद नई दिल्ली अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी भारत आमंत्रित करने की तैयारी में है। ज्ञात हो कि 2024 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब Kyiv दौरे के दौरान जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था।

यूक्रेन के राजदूत ओलेक्ज़ेंडर पोलिशचुक ने अगस्त 2025 में बताया था कि “दोनों पक्ष” इस दौरे की तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं।

पुतिन की भारत यात्रा — जो इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते में तय समापन के बाद, भारत-यूक्रेन संवाद फोकस में है। भारत की रणनीति स्पष्ट है: रूस और यूक्रेन दोनों से सम्बंध बनाए रखते हुए युद्ध-विवाद के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाए रखना।

युद्ध की पृष्ठभूमि और यूरोप में राजनीतिक घेराबंदी के बीच दिल्ली की यह पहल एक मध्यस्थ के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में अहम कदम हो सकता है। यदि जेलेंस्की की भारत यात्रा होती है, तो यह पिछले 13 सालों में किसी यूक्रेनी राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा।
दूसरी ओर, भारत को इस कदम में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है — विशेष रूप से पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया और रूस-यूक्रेन विवाद में संतुलन बनाए रखने की संवेदनशीलता।

फिलहाल, आधिकारिक रूप से दौरे की तारीख और कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। लेकिन कूटनीतिक सुर्खियाँ संकेत दे रही हैं कि दिल्ली जल्द ही जेलेंस्की की यात्रा के लिए “रेड कार्पेट” बिछा सकती है — जिससे भारत की विदेश नीति में संतुलित दृष्टिकोण और मध्यस्थता की भूमिका को मजबूती मिलेगी।

जिंदल परिवार की शादी में कंगना, सुप्रिया और महुआ का डांस वायरल — सोशल मीडिया पर मिली मिश्रित प्रतिक्रियाएँ

0

नई दिल्ली, 08 दिसंबर 2025 —

उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी में राजनीति और बॉलीवुड का अनोखा संगम देखने को मिला। समारोह में बीजेपी सांसद कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले एक ही मंच पर “दीवानी दीवानी” गाने पर साथ नज़र आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और ट्रेंड करने लगा।

जहाँ शादी का माहौल पूरी तरह उत्सवी था, वहीं ऑनलाइन दुनिया में इस वीडियो ने राजनीतिक मतभेदों से परे एकता का संदेश भी दिया, लेकिन साथ ही कई आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आईं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ
“कितना अच्छा लग रहा है कि नेता भी इंसान हैं। राजनीति अलग, खुशी अलग!”
“यह भारत की असली तस्वीर है — विचारधारा अलग हो सकती है, दिल एक हैं।”
लोगों ने खास तौर पर कंगना और महुआ मोइत्रा को साथ देखकर कहा कि यह “2025 का सबसे अप्रतिम घटना है।

राजनीति में अक्सर कड़ी टकराहट दिखाने वाले नेताओं की विवाह उत्सव में अलग नज़रिए ने सहज दोस्ती और उत्सव की भावना को उजागर किया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस प्रकार का क्रॉस-पार्टी एक साथ प्रदर्शन दुर्लभ है, इसलिए यह वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है।


यह शादी समारोह तमाम प्रभावशाली हस्तियों और वीआईपी-मालिकों के बीच हुआ, जिसमें जिंदल परिवार के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह में हल्के-फुल्के रंग, दोस्ताना माहौल और जमकर जश्न देखने को मिला — जो पारंपरिक राजनीतिक छवियों से हटकर एक नए अंदाज़ को दिखाता है।
इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया और आम जनता दोनों में हैरानी, उत्सुकता और सवाल — “क्या राजनीति से बढ़कर दोस्ती और मानवता है?” — जैसी प्रतिक्रियाएँ पैदा कर दी हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा निवेश और रोज़गार! बेंगलुरु में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उद्योगपतियों संग हुई सफल बैठक

0

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का स्पष्ट लक्ष्य है: उद्योग बढ़ें, रोज़गार बढ़े और प्रदेश आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बने।

बेंगलुरु/रायपुर, 7 दिसंबर।

रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी बैठक की। इस बैठक का केंद्रीय एजेंडा छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक निवेश को बड़े पैमाने पर आकर्षित करना, बड़े उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं के लिए व्यापक रोज़गार सृजन करना रहा।

सांसद अग्रवाल का यह प्रयास छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।इस सार्थक चर्चा में बेंगलुरु के जाने-माने उद्योगपति श्री अशोक हिसारिया, श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्री चंदू भाई, श्री राम सारिया, श्री प्रभात किशनपुरीया, श्री सुभाष अग्रवाल और श्री मुरारीलाल सरावगी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

सांसद अग्रवाल ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि, “छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेज़ी से उभरते औद्योगिक राज्यों में से एक है।” उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित की जा रही अनुकूल नीतियों और सुरक्षित वातावरण का उल्लेख किया।

उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया व्यक्त की,मैन्युफैक्चरिंग, स्टील-प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इनक्यूबेशन जैसे प्रमुख सेक्टरों में निवेश करने की गहरी इच्छा जताई।अब छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और संसाधन राष्ट्रीय स्तर पर बड़े निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर ₹50 करोड़ पार; अक्षय खन्ना के अभिनय की धूम

0

​पहले सप्ताह के कलेक्शन पर टिकी नज़रें: क्या ‘धुरंधर’ बनाएगी नए रिकॉर्ड और बनेगी साल की सबसे बड़ी हिट?

रविवार फिल्मी_07/12/2025

रणवीर सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के साथ ही ज़बरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। रिलीज़ के महज़ दो दिनों के भीतर ही फ़िल्म ने ₹50 करोड़ का प्रभावशाली आंकड़ा पार कर लिया है, जो सिनेमाघरों में दर्शकों के उत्साह और रणवीर सिंह की स्टार पावर को दर्शाता है। यह शुरुआती सफलता फ़िल्म के लिए एक मज़बूत नींव तैयार कर रही है, और व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि यह जल्द ही ₹100 करोड़ के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो सकती है।

‘धुरंधर’ को मिली सकारात्मक माउथ पब्लिसिटी और वीकेंड की भीड़ को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि फ़िल्म अपनी हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार कहानी के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
फ़िल्म की सफलता में सबसे बड़ा आकर्षण रणवीर सिंह के नायकत्व के साथ-साथ, अनुभवी अभिनेता अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए विलेन के किरदार ‘रहमान डकैत’ का है।

खन्ना ने एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है और उनके इंटेंस तथा खूंखार लुक को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा जा रहा है। रहमान डकैत के रूप में उनका प्रदर्शन फ़िल्म का एक हाइलाइट बन गया है, जिसने कहानी में गहराई और तनाव जोड़ा है। दर्शकों का कहना है कि रणवीर और अक्षय के बीच का टकराव और स्क्रीन प्रेजेंस, ‘धुरंधर’ को एक पैसा वसूल मनोरंजक अनुभव बनाता है, जिससे फ़िल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक चर्चाएँ बढ़ी हैं।

“धुरंधर’ की यह शानदार शुरुआत बॉलीवुड के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जो दिखाती है कि अगर कहानी मज़बूत हो और स्टारकास्ट का प्रदर्शन दमदार हो, तो दर्शक बड़े परदे पर आने से नहीं कतराते। फ़िल्म की तेज़ गति, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे हैं।

सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय, राष्ट्र ऋणी है: सीएम विष्णु देव साय

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान।

रायपुर, 7 दिसंबर 2025

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में सौजन्य भेंट की। ब्रिगेडियर शर्मा ने मुख्यमंत्री को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक के रूप में सम्मान बैज लगाया और संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्र‑समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात जवानों का योगदान अतुलनीय है और समाज के प्रत्येक वर्ग को उनके कल्याण के लिए सहयोग की भावना से आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण हेतु अपनी ओर से अंशदान भी प्रदान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी सशस्त्र बलों के पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों तथा उनके परिजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में स्वेच्छा से योगदान दें। कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और पद्मश्री उषा बारले सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

भारत बन रहा प्रमुख विकास इंजन, वैश्विक अर्थव्यवस्था की पटरी पर बढ़ी रफ्तार : पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री के अनुसार मुद्रा योजना के तहत अब तक करीब 37 लाख करोड़ रुपये के बिना गारंटी वाले लोन दिए जा चुके हैं, जबकि लगभग 78,000 करोड़ रुपये का निष्क्रिय धन विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को लौटाया गया है।

नई दिल्ली, 07 दिसंबर 2025

नई दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था के “ग्लोबल ग्रोथ इंजन” के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर 8 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि वैश्विक वृद्धि लगभग 3 प्रतिशत और G7 देशों की वृद्धि दर करीब 1 से 1.5 प्रतिशत के बीच रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत इस समय “हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन” का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्रगति का आधार देश की क्षमता, संकल्प और चुनौतियों का समाधान खोजने की योग्यता है। उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस उन क्षेत्रों और समूहों पर है जिनकी क्षमता का दशकों तक पर्याप्त उपयोग नहीं हो सका, जैसे पूर्वी भारत, उत्तर‑पूर्व, छोटे शहर, महिलाएं, युवा और अंतरिक्ष क्षेत्र। वर्ष 2025 को उन्होंने सुधारों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए नई पीढ़ी के GST ढांचे और नए डायरेक्ट टैक्स सिस्टम का उल्लेख किया, जिसके तहत लगभग 12 लाख रुपये तक की आय पर कर देनदारी समाप्त हो गई है।

ऊर्जा, उद्योग और भरोसे‑आधारित शासन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 में देश की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 3 गीगावॉट थी,अब 130 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वाराणसी में 26,000 से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं और मोबाइल फोन उद्योग में आयात‑निर्भरता लगभग समाप्त हो चुकी है, जिससे भारत महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है।

देश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट और युवाओं की खास पसंद गोवा में भीषण आग दुर्घटना

0

गोवा पणजी/ खबर सूत्र_07/12/2025

खबर मीडिया स्त्रोत:
उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर शामिल हैं और 7 शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने नाइट क्लब के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय क्लब में देश‑विदेश के कई सैलानी मौजूद थे और आग व धुएं के कारण वहां अफरा‑तफरी मच गई। प्राथमिक स्तर पर सिलेंडर ब्लास्ट को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

मीडिया सूत्रों में छपी खबर अनुसार:_
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और राहत‑बचाव कार्य में जुटी टीमों के साथ बैठक की। उनके अनुसार तीन लोगों की मौत सीधे जलने से हुई, जबकि बाकी लोगों की जान घने, जहरीले धुएं की चपेट में आने से गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज तथा हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद का शिलान्यास: हुमायूं कबीर के बेलडांगा में हजारों की भीड़, माथे पर ईंटें लादे समर्थक_

राष्ट्रीय _राजनीतिक खबर:_07/12/1025

खबर सूत्रों से ली गई जानकारी पर 6 दिसम्बर की खबर

टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर 2025 को बाबरी मस्जिद जैसी एक मस्जिद की नींव रखी। इस समारोह में हजारों समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने समारोह के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सऊदी के दो मौलवियों ने भी भाग लिया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए थे।

हुमायूं कबीर ने इस अवसर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास और उसके महत्व के प्रतीक के रूप में मनाया। समारोह के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और यह आयोजन शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस पहल से स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सहभागिता देखने को मिली, जिससे पता चलता है कि समाज के विभिन्न समूह सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के अवसरों पर सम्मान सहित मिल-जुल कर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसे TMC की ‘नौटंकी’ बताया और कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर कोई ईंट नहीं टिकने देंगे। यह घटना बंगाल की राजनीति में तनाव बढ़ा रही है, जहां कबीर नई पार्टी बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।

यह घटना पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक शहर मुर्शिदाबाद में हुई, जो एक लंबे सांस्कृतिक विरासत वाला क्षेत्र है, और स्थानीय लोगों के बीच सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।

कांग्रेस-BJP और लेफ्ट एकजुट: केरल में किसे रोकने के लिए बना अनोखा मोर्चा?

देश की राजनीतिक जनचौपाल36 _07/12/2025

केरल की राजनीति में एक ऐसा राजनीतिक समीकरण बन गया है, जिसे सामान्य परिस्थितियों में सोचना भी मुश्किल होता। कांग्रेस, CPI(M) और BJP—तीनों प्रतिद्वंद्वी दल—स्थानीय निकाय चुनाव में एक साथ आ गए हैं। यह गठजोड़ किसी सरकार के गठन के लिए नहीं, बल्कि एक उभरते स्थानीय संगठन ट्वेंटी20 (Twenty20) के बढ़ते प्रभाव को चुनौती देने के लिए सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, 9 और 11 दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में तीनों दल किज़क्कम्बलम क्षेत्र में साझा निर्दलीय उम्मीदवार उतार रहे हैं। यह कदम स्थानीय स्तर पर चुनावी संतुलन को प्रभावित कर सकता है। बताया जाता है कि यह रणनीति विशेष रूप से उन क्षेत्रों में अपनाई जा रही है, जहां पिछले वर्षों में Twenty20 ने अपना प्रभाव तेज़ी से बढ़ाया है।

Twenty20 की पृष्ठभूमि
ट्वेंटी20 की स्थापना 2013 में किटेक्स ग्रुप ने एक CSR पहल के रूप में की थी। इसके कार्यक्षेत्र में किज़क्कम्बलम और आसपास के इलाक़े शामिल हैं। संगठन ने 2015 में पहली बार पंचायत चुनाव जीता और 2020 में तीन और पंचायतों पर नियंत्रण बढ़ाया। स्थानीय स्तर पर यह मॉडल विकास-केंद्रित कार्यों के लिए जाना जाता रहा है।

बढ़ता प्रभाव और राजनीतिक चिंता
इस बार संगठन 48 पंचायतों, कोच्चि नगर निगम और अन्य नगरपालिकाओं में चुनावी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है। कुछ पंचायतों में इसके सभी उम्मीदवार महिलाएँ हैं। इसे देखते हुए मुख्यधारा की पार्टियों के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केरल में यह गठजोड़ मुख्यतः क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। आगामी चुनाव परिणाम इस नए प्रयोग की प्रभावशीलता और भविष्य की राजनीति पर इसके असर को तय कर सकते हैं।