21 C
Raipur
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 208

13 साल बाद बड़ी कार्रवाई: राजकुमार कॉलेज से 1.64 करोड़ रुपये का संपत्ति कर वसूला, नगर निगम का 100% राजस्व वसूली का लक्ष्य

रायपुर /छत्तीसगढ़ _2812/2025

नगर निगम ने लंबे समय से लंबित प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के मामले में बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए राजकुमार कॉलेज से 13 वर्षों का बकाया संपत्ति कर वसूल कर लिया है।

वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक का लंबित टैक्स मिलाकर नगर निगम को कुल 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के स्पष्ट निर्देशों के बाद की गई।नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने शहर के सभी 10 जोनों को निर्देशित किया है कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर तुरंत डिमांड बिल के साथ नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली की प्रक्रिया को तेज किया जाए।
इसी क्रम में निगम की टीम द्वारा गौरव गार्डन, मधुबन, ओमाया और अमायरा क्षेत्रों में सर्वे कर प्रॉपर्टी टैक्स की जांच की गई। जांच के बाद गौरव गार्डन और मधुबन को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। वहीं, अंबुजा मॉल, डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी जल्द नोटिस देने की तैयारी चल रही है।

आयुक्त विश्वदीप ने स्पष्ट कहा कि निगम का लक्ष्य 100 प्रतिशत राजस्व वसूली हासिल करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की वित्तीय बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि राजस्व से जुड़े मामलों में ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को बड़े बकायेदारों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि टैक्स भुगतान में लापरवाही अब महंगी पड़ेगी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 29,800 पन्नों की चार्जशीट, 82 आरोपी—अब खुलेगा 3200 करोड़ के खेल का राज

रायपुर/छत्तीसगढ़/28/12/2025

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाते हुए कोर्ट में करीब 29,800 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 82 आरोपियों के खिलाफ यह अंतिम चालान पेश किया गया, जिसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में नियमित ट्रायल शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

ईडी लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एजेंसी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में भी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें करीब 3200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का खुलासा हुआ। ईडी के अनुसार, शराब की खरीदी, वितरण और खुदरा बिक्री की पूरी व्यवस्था को संगठित तरीके से नियंत्रित कर अवैध वसूली और कमीशनखोरी का नेटवर्क खड़ा किया गया।

जांच एजेंसी का दावा है कि यह घोटाला तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में अंजाम दिया गया। ईडी के मुताबिक, तत्कालीन आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन प्रबंध निदेशक एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के नेतृत्व में एक कथित सिंडिकेट ने शराब कारोबार को नियंत्रित किया। इस सिंडिकेट ने सरकारी नीति और तंत्र का दुरुपयोग कर भारी अवैध कमाई की, जिसे विभिन्न माध्यमों से आगे बढ़ाया गया।

चार्जशीट में आरोप है कि शराब दुकानों के आवंटन, ब्रांड चयन, सप्लाई चेन और भुगतान प्रक्रिया में जानबूझकर हेरफेर की गई। इससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ, बल्कि अवैध धन का इस्तेमाल राजनीतिक और निजी लाभ के लिए भी किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की गई है।

अब तक इस मामले में कई प्रभावशाली नामों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, चैतन्य बघेल, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और सौम्य चौरसिया शामिल हैं। 29,800 पन्नों की चार्जशीट में डिजिटल सबूत, बैंक ट्रांजैक्शन, गवाहों के बयान और वित्तीय दस्तावेज संलग्न हैं। अब अदालत में शुरू होने वाला ट्रायल न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए अहम माना जा रहा है।


सनातन चेतना का महाकुंभ विशाल हिन्दू सम्मेलन 2025

दिनांक : 28 दिसम्बर 2025 (रविवार)

संस्कृति • एकता • समानता

हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्रः समानता

स्थान : गुरु गोविंद सिंह बस्ती, बेमेतरा

सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज, बेमेतरा द्वारा

“विशाल हिन्दू सम्मेलन 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिन्दू समाज की सामूहिक चेतना, आत्मसम्मान और एकजुटता का उद्घोष है।

आज आवश्यकता है कि हम सब भेदभाव से ऊपर उठकर, समानता और समरसता के सूत्र में बंधें तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु संगठित हों।

“हिन्दूओं की रक्षा ही मेरी दीक्षा है और समानता ही मेरा मंत्र” —

इसी भाव के साथ यह सम्मेलन समाज को नई ऊर्जा, नई चेतना और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।सभी सनातनी हिन्दू भाई-बहनों से सपरिवार पधारने का सादर एवं आत्मीय आमंत्रण।

मुख्य वक्ता:_श्री संतोष खुराना
माननीय सह जिला संघचालक, बेमेतरा
(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

कार्यक्रम विवरण:_सांस्कृतिक कार्यक्रम : दोपहर 01:00 बजे
संत समागम एवं वक्ताओं का संबोधन : दोपहर 03:00 बजे से
प्रसाद वितरण : सायं 04:00 बजे से
स्थान : अटल परिसर, सिग्नल चौक, बेमेतरा

संपर्क सूत्र
नालेश्वर साहू : 9926752544
दोवेन्द्र साहू : 9691383766

आयोजक
विनीत – सर्व हिन्दू समाज।

हॉकी में वनांचल की बेटियों का धमाका: बोड़ला से निकलीं खिलाड़ी, देशभर में गूंजा नाम – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर | 26 दिसंबर 2025

नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बोड़ला की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरे, राजनांदगांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच श्री चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से जिले, प्रदेश और देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ आज हॉकी के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। ऐसी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि बोड़ला में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है तथा खिलाड़ियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं ताकि आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर बोड़ला को हॉकी के एक मजबूत केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। साथ ही, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सुविधाएँ भी शीघ्र प्रारंभ की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि बोड़ला क्षेत्र हॉकी सहित विभिन्न खेलों की प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है और मुस्कान हॉकी कप जैसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और लक्ष्यबद्धता का संचार हुआ है।

बांग्लादेश चुनाव से पहले उथल-पुथल, दिल्ली की नजर बरकरार

नई दिल्ली, 27 दिसंबर 2025

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित आम चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आवामी लीग पर चुनावी प्रतिबंध लगाने के कुछ घंटों बाद ही बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की 17 साल के निर्वासन के बाद ढाका लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। यह घटनाक्रम एकतरफा चुनाव की आशंका पैदा कर रहा है, जिस पर भारत गहरी नजर रखे हुए है।

तारिक रहमान 25 दिसंबर को ढाका पहुंचे और बीएनपी की कमान संभालने की तैयारी में हैं। जानकारों का मानना है कि आवामी लीग के बहिष्कार से चुनाव पिछले तीन दशकों जैसा एकतरफा हो सकता है। 2014 में बीएनपी ने बहिष्कार किया, 2018 में खालिदा जिया समेत प्रमुख नेता जेल पहुंचे, जबकि 2024 में आवामी लीग को ही बैन कर दिया गया। शेख हसीना के भारत आने के बाद यूनूस सरकार ने खालिदा जिया को रिहा किया, लेकिन निष्पक्षता पर सवाल बरकरार हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तारिक रहमान की वापसी पर कहा, “हम इसे बांग्लादेश चुनाव के समावेशी होने के संदर्भ में देख रहे हैं।” भारत के लिए खालिदा जिया का 2001-06 कार्यकाल चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने 12 वर्षों में भारत का केवल एक दौरा किया, जबकि पाकिस्तान का दो। इस दौरान सीमा उल्लंघन और आतंकवाद के मुद्दे तनाव बढ़ाते रहे।

विश्लेषकों का कहना है कि बीएनपी की सत्ता में वापसी से भारत-बांग्लादेश संबंधों में अनिश्चितता बढ़ सकती है। तारिक रहमान की पाकिस्तान समर्थक छवि और कट्टरपंथी तत्वों से नजदीकी चिंता का विषय है। भारत व्यापार, सुरक्षा और जल बंटवारे जैसे अहम हितों की रक्षा के लिए सतर्क है। एकतरफा चुनाव से क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

नई दिल्ली बांग्लादेशी घटनाक्रम पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो सकते हैं। बांग्लादेश का राजनीतिक परिदृश्य भारत की पड़ोसी नीति को परख रहा है।

बच्चे देश के भविष्य हैं: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद हो- मद्रास हाईकोर्ट

चेन्नई, 27 दिसंबर 2025

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को सख्त सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में भी 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। जस्टिस ने कहा, “बच्चे देश के भविष्य हैं। डिजिटल दुनिया में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।” यह टिप्पणी नाबालिगों को आसानी से उपलब्ध होने वाले ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक कंटेंट के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई के दौरान आई।

याचिकाकर्ता एस. विजयकुमार के वकील केपीएस पलानीवेल राजन ने ऑस्ट्रेलिया के हालिया कानून का हवाला दिया, जहां 9 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने पर रोक लगा दी गई है। दुनिया का यह पहला ऐसा कानून बच्चों को हानिकारक कंटेंट से बचाने का मॉडल बन गया है। कोर्ट ने केंद्र से इस पर गंभीरता से विचार करने को कहा और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया।

याचिका में मांग की गई है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, तमिलनाडु बाल अधिकार आयोग और ISP को अनिवार्य रूप से पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम लागू करने के आदेश दिए जाएं। इससे माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को फिल्टर और नियंत्रित कर सकेंगे। साथ ही, स्कूलों और समाज में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की मांग उठी है। कोर्ट ने इस पुरानी PIL को गंभीरता से लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

आज की डिजिटल युग में बच्चे साइबर खतरों- साइबरबुलिंग, अश्लील सामग्री और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं- का शिकार हो रहे हैं। हाईकोर्ट का यह सुझाव बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत जैसे विशाल देश में यह कदम चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी है। सरकार का अगला कदम सभी की निगाहों में होगा।


तिरुपति में भारतीय विज्ञान सम्मेलन: डॉ. भागवत ने कहा- विज्ञान और धर्म का एक ही लक्ष्य, सत्य का ज्ञान

0

तिरुपति, 27 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर विज्ञान और धर्म के बीच गहरा सामंजस्य पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों का अंतिम लक्ष्य एक ही है- सत्य का ज्ञान प्राप्त करना। राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे इस चार दिवसीय सम्मेलन (27 से 29 दिसंबर) में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।

डॉ. भागवत ने अपने संबोधन में भारत के उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश केवल सुपर पावर नहीं, बल्कि विश्व गुरु बने। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन कर धर्म और विज्ञान के समन्वय का प्रतीकात्मक संदेश दिया। सरसंघचालक ने जोर देकर कहा, “विज्ञान और धर्म के बीच कोई वास्तविक टकराव नहीं है। दोनों अलग-अलग रास्तों से एक ही सच्चाई की खोज करते हैं।”

उन्होंने धर्म की गलतफहमी दूर करते हुए स्पष्ट किया कि धर्म कोई संप्रदाय या अंधविश्वास नहीं, बल्कि ‘सृष्टि के कामकाज को नियंत्रित करने वाला विज्ञान’ है। “यह वह शाश्वत कानून है जिससे सृष्टि चलती है। चाहे कोई माने या न माने, कोई इससे बाहर नहीं रह सकता। धर्म में असंतुलन विनाश का कारण बनता है,” उन्होंने चेतावनी दी। डॉ. भागवत ने ऐतिहासिक रूप से विज्ञान द्वारा धर्म से दूरी बनाने की प्रवृत्ति को मौलिक भूल बताया। उनके अनुसार, विज्ञान और आध्यात्मिकता में कार्यप्रणाली भले अलग हो, लेकिन लक्ष्य समान है- सत्य का अनुभव।

सम्मेलन में वैज्ञानिकों, विद्वानों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। डॉ. भागवत का यह संदेश भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन के शेष सत्रों में विज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता पर गहन चर्चा होगी। यह आयोजन भारत को वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।


अंडमान-निकोबार में बंदरगाह विकास और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ₹620 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा की

स्वराज द्वीप (हैवलॉक), अंडमान-निकोबार | 26 दिसंबर 25

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप (हैवलॉक) का दौरा किया। वे संसदीय स्थायी समिति (प्राक्कलन) के सदस्य के रूप में अध्ययन दौरे पर यहाँ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने द्वीपों में चल रही बंदरगाह (पोर्ट) परियोजनाओं और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, अंडमान-निकोबार प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि द्वीपों के लिए मजबूत और सुरक्षित समुद्री संपर्क बेहद जरूरी है, क्योंकि यहाँ आवाजाही, पर्यटन और व्यापार काफी हद तक समुद्र पर निर्भर है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत ₹620 करोड़ की राशि से पुरानी जेट्टियों के पुनर्निर्माण और नए पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य किया जा रहा है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिले और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

इसके बाद सांसद ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, ONGC और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के साथ “नेट ज़ीरो” लक्ष्य पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह तेल कंपनियां अपने कामकाज में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए कदम उठा रही हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य रखा है, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इन योजनाओं से अंडमान-निकोबार जैसे दूरस्थ लेकिन रणनीतिक क्षेत्रों का विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा और पर्यावरण की भी रक्षा होगी।

अवैध रूप से संचालित उमा राइस मिल, मोजो मशरूम एवं मारुति फ्रेश पर कार्रवाई की मांग, राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

पिकरीडीह/रायपुर_26/12/2025

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति द्वारा आज 26 दिसंबर 2025 को ग्राम पीकरी डीह में संचालित उमा राइस मिल, मोजो मशरूम एवं मारुति फ्रेश संस्थान के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं और पर्यावरणीय अपराधों को लेकर माननीय राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

समिति ने आरोप लगाया कि उक्त संस्थान अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जहां श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। बाल मजदूरी, महिला मजदूरों के शोषण एवं उन्हें बंधक बनाकर कार्य कराने जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं की शिकायत ज्ञापन में दर्ज कराई गई है।

इसके साथ ही मोजो मशरूम संस्थान द्वारा खदान क्षेत्र में मशरूम उत्पादन से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को डंप किए जाने से पूरे गांव के जल स्रोत दूषित हो गए हैं। संस्थानों से निकलने वाला दूषित जल प्राकृतिक नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के पेयजल, खेती और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जगह-जगह औद्योगिक कचरा फेंके जाने से पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ रहा है।

समिति ने मांग की है कि संबंधित संस्थानों पर तत्काल तालाबंदी की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समिति उग्र जनआंदोलन शुरू करने के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर हुलास साहू, धर्मेंद्र बैरागी, रामचंद्र, गुलशन साहू एवं निर्मल बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति सचिव धर्मेंद्र बैरागी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति
संपर्क: 9926951382, 8225085605।

नई दिल्ली में वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन:

0

साहिबजादों के शौर्य से नई पीढ़ी को प्रेरणा, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आह्वान।

नई दिल्ली_26/12/2025

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ के राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने देशभर से आए अतिथियों और बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कलाकारों का समर्पण और परिश्रम स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन साहिबजादों की स्मृति को समर्पित है, जो अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अत्याचार और कट्टरता के सामने डटकर खड़े होने का उदाहरण दिया। उनका बलिदान सिखाता है कि साहस और सत्य के सामने कोई भी सत्ता टिक नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा पिछले चार वर्षों से नई पीढ़ी को प्रेरित कर रही है। हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष भी देशभर के 20 बच्चों को बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, विज्ञान, खेल, कला और संस्कृति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि भारत ने तय कर लिया है कि अब हमारे बलिदान और शौर्य की स्मृतियां दबने नहीं दी जाएंगी। देश के नायक-नायिकाओं को हाशिये पर नहीं रखा जाएगा, इसी भावना के साथ वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाषाई विविधता भारत की ताकत है और Gen Z व Gen Alpha ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेंगे। प्रधानमंत्री ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनका आत्मविश्वास ही देश की सबसे बड़ी पूंजी है।